हेडलाइंस
Rajasthan Assembly News:उद्घाटन-शिलान्यास के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने दिए सख्त निर्देश - Rajasthan Assembly News: Uproar Over Inauguration Row In House; Speaker Issues Strict Direction... Haryana:होली की रात वकील की हत्या, सोते हुए गला रेतकर उतारा मौत के घाट; पुलिस कर रही जांच - Lawyer Murdered In Jhajjar On Holi Night Himachal News:फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पत्थरों से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पंजाब के युवक की मौत - Bilaspur A Speeding Bike Lost Control And Collided With Stones On Fourlane Killing A Young Man From Pun... IND vs ENG: हार्दिक पांड्या सिर्फ 23 रन दूर, केएल राहुल को पछाड़ हासिल करेंगे बड़ा मुकाम कौन है अनुराग डोभाल? बिग बॉस फेम यूट्यूबर को छोड़ गई प्रेग्नेंट बीवी, आखिरी वीडियो में बोले- मेरी मौत के जिम्मेदार यही होंगे Arattai की सर्विस ठप होने के बाद दोबारा शुरू, WhatsApp के प्रतिद्वंदी देसी ऐप में आई तकनीकी दिक्कत भारत की किस जगह को कहा जाता है हिमालय का स्वर्ग, मन मोह लेने वाली प्राकृतिक सुंदरता Innovision IPO अगले हफ्ते होगा लॉन्च, ₹521-548 प्रति शेयर तय प्राइस बैंड, जानें पूरी बात गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग - Firing On Medical Store Owner In Samundra Town Of Garhshankar असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, 3 विधायक बीजेपी में हुए शामिल

मोहम्मद सिराज जीवन परिचय | Mohammed Siraj Biography in Hindi

Mohammed  Siraj Biography in Hindi जब 22 साल के मोहम्मद सिराज रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेल कर घर वापस जा रहे होंगे, तो उनके दिमाग में दो लक्ष्य होंगे. पहला तो अपने पिता मोहम्मद गौस को परिवार चलाने के लिए ऑटोरिक्शा चलाना बंद करना और दूसरा परिवार के लिए नया घर लेना. सपने अगर जागी आँखों के होते हैं तो वो सच होते हैं, खासकर आपके लगन में कोई कमी नहीं हो तो. अपने सपनों को पूरा करने के लिए इन्होने बहुत मेहनत भी की. इसके जीवन के बारे में यहाँ दर्शाया गया है.

मोहम्मद सिराज जीवन परिचय ( Mohammed  Siraj Biography in Hindi )

मोहम्मद सिराज का जन्म और शुरूआती जीवन (Mohmmad Siraj’s birth and early life)

13 मार्च 1994  मोहम्मद गौस के घर जन्मे सिराज का बचपन बहुत अच्छा न रहा, काफी तंगहाली में जीवन कटा. पिता मोहम्मद गौस किसी भी तरह कमाई कर घर को चलाते थे. सिराज के पिता ने बहुत ज्यादा तंगहाली की स्थिति में भी बेटे के सपनों को नहीं रौंदा, बल्कि उसे पनपने दिया, उसे पलने दिया. सिराज का सपना है भारत के लिए 22 गज पर खेलना, जो कि लगता है कि आज न तो कल होना ही है. बेटे के सपने ने अब उनके पिता के संघर्ष को खत्म कर दिया, जब आईपीएल में नीलामी में उनकी बोली 2.6 करोड़ की लगाई गई. माँ शबाना के लिए घर खरीदने का सपना अब बेटा सिराज पूरा करेगा.

घरेलू क्रिकेट (Domestic cricket)

तेज गेंदबाज सिराज ने फर्स्ट क्लास में शानदार प्रदर्शन किया. इसके कारण सिराज  को चयनकर्ताओं के द्वारा भारत ‘ए’ और शेष भारत के लिए खेलने के लिए  टीम में चुना गया. इससे पहले सिराज ने एक स्थानीय क्लब मैच में खेलते हुए नौ विकेट अकेले ही लिये. सिराज के एक संबंधी ने इस बात पर खुश होकर उन्हें 500 रू. भी दिये थे. 500 रूपये से सफर को आरंभ करने वाले सिराज आज करोड़ों के सफर पर निकल चुके हैं. रंजी क्रिकेट खेलते हुए सिराज का पिछला सीजन काफी अच्छा रहा है. कुल 9 मैंचों में उसने 41 विकेट लिया और ईरानी कप में पहले खेलने वाले खिलाड़ी में शामिल हुए. शेष भारत की ओर से खेलते हुए सिराज ने पहली पारी में कोई भी विकेट नहीं लिया, हालंकि उसने 31 गेंदों में 26 रन बनाये.

दूसरी पारी में खराब क्षेत्ररक्षण की वजह से उन्हें दो विकेट नहीं मिल पाया उसके बावजूद उनका गेंदबाजी विश्लेषण बढ़िया रहा. प्रथम श्रेणी का सबसे पहला मैच सर्विसेज के विरूद्ध खेला था. पहले मैच में दमदार गेंदबाजी ने कई विश्लेषकों को प्रभावित किया. टी20 का पहला मैच बंगाल के खिलाफ खेला. इस मैच में सिराज को सिर्फ एक ही विकेट मिला था. सिराज की गेंदबाजी की खूबी है कि वो काफी स्ट्रेट रहते है और बल्लेबाजों को सीधे बैट खेलने के लिए मजबूर करते हैं. प्रथम श्रेणी के कुल 11 मैचों में 44 विकेट लिये. उनकी गेंदबाजी का औसत है 2.89 और स्ट्राइक रेट 22.09 है. टी 20 में कुल दस मैंचों में 17.18 के औसत दर से 16 विकेट लिये हैं. बल्लेबाज के तौर पर इन्होंने 11 मैंचो में 99 रन बनाए है जिनमें से सर्वाधिक स्कोर है 99 और टी 20 में महज 9 रन बनाये हैं. ये सारे रन 11 वें बल्लेबाज के रूप में इन्होंने बनाये है.

खेलने का तरीका (playing style)

मोहम्मद सिराज फ़ास्ट गेंदबाजी करते हैं. ये गेंदबाजी के समय काफी आक्रामक गेंद डालते हैं, यहाँ तक कि बल्लेबाजी का तेवर भी आक्रमक होता है.

आईपीएल 2017 (IPL 2017)

फरवरी 2017 में हुई आईपीएल की नीलामी में इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2.6 करोड़ रूपये में ख़रीदा गया. ये भारत के बेहतरीन फ़ास्ट गेंदबाज हैं. सनराइजर्स हैदराबाद टीम स्क्वाड 2015 शेड्यूल यहाँ पढ़ें.

व्यक्तिगत जीवन (Personal life)

मोहम्मद सिराज व्यवाहरिक तौर पर काफी अर्न्तमुखी है. वे अपने खेल पर हमेशा फोकस करते हैं. बाहरी लोगों के लिए सिराज एक रहस्य हैं. काफी कम लोगों के साथ उनकी बातचीत होती है. चुंकि बचपन से ही गरीबी को करीब से देखा है तो अपने आसपास के कस्बों में रहने वाले बच्चों को फ्री प्रशिक्षण भी देते हैं. सिराज का व्यक्तित्व काफी शर्मिला है, लेकिन खेल के मैदान में सिराज का अलग रूप होता है. इन्हें बिरियानी खाना पसंद है लेकिन खाने में ज्यादा नखरे नहीं करते हैं. जो कुछ भी उपलब्ध होता है उसे खा लेते हैं. इन्हें मिठाईया पसन्द है.

अन्य पढ़े:

800710cookie-checkमोहम्मद सिराज जीवन परिचय | Mohammed Siraj Biography in Hindi
Artical

Comments are closed.

Rajasthan Assembly News:उद्घाटन-शिलान्यास के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, स्पीकर ने दिए सख्त निर्देश – Rajasthan Assembly News: Uproar Over Inauguration Row In House; Speaker Issues Strict Directions To Officials     |     Haryana:होली की रात वकील की हत्या, सोते हुए गला रेतकर उतारा मौत के घाट; पुलिस कर रही जांच – Lawyer Murdered In Jhajjar On Holi Night     |     Himachal News:फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पत्थरों से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पंजाब के युवक की मौत – Bilaspur A Speeding Bike Lost Control And Collided With Stones On Fourlane Killing A Young Man From Punjab     |     IND vs ENG: हार्दिक पांड्या सिर्फ 23 रन दूर, केएल राहुल को पछाड़ हासिल करेंगे बड़ा मुकाम     |     कौन है अनुराग डोभाल? बिग बॉस फेम यूट्यूबर को छोड़ गई प्रेग्नेंट बीवी, आखिरी वीडियो में बोले- मेरी मौत के जिम्मेदार यही होंगे     |     Arattai की सर्विस ठप होने के बाद दोबारा शुरू, WhatsApp के प्रतिद्वंदी देसी ऐप में आई तकनीकी दिक्कत     |     भारत की किस जगह को कहा जाता है हिमालय का स्वर्ग, मन मोह लेने वाली प्राकृतिक सुंदरता     |     Innovision IPO अगले हफ्ते होगा लॉन्च, ₹521-548 प्रति शेयर तय प्राइस बैंड, जानें पूरी बात     |     गढ़शंकर के कस्बा समुंदड़ा में मेडिकल स्टोर मालिक पर फायरिंग – Firing On Medical Store Owner In Samundra Town Of Garhshankar     |     असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, 3 विधायक बीजेपी में हुए शामिल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088