Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
UPSC Result 2025: हिसार की लाडली ने बताया अपनी सफलता का मूल मंत्र, तीसरे प्रयास में पास किया एग्जाम IPL 2025: धर्मशाला में मैच के टिकट मिलने के साथ ही बढ़ा हवाई किराया, टिकट की भी जानकारी जानें एक क्लिक में पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी, दो शब्द हो गए सोशल मीडिया पर वायरल 'मिशन कश्मीर' से 'ब्लैक फ्राइडे' तक, कश्मीर में आतंकवाद की गहरी जड़ों को दिखाती हैं ये 10 फिल्में IT शेयरों में जबरदस्त तेजी से 500 अंक उछला सेंसेक्स, जानिए किन स्टॉक्स में निवेशकों ने बनाया पैसा उत्तर रेलवे ने पर्यटकों के लिए जम्मू से नई दिल्ली के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन यात्री कृपया ध्यान दें! गुरूवार शुक्रवार से चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, इन राज्यों को लाभ, ये ट्रेनें मई तक रद्द, इनमें लगेंगे LHB कोच, देखें रूट शेड्यूल Leap Ahead India, Backed by Marwari Catalysts, Launches Bold Cross-Border Push for Indian Startups SGT University Hosts Environmental Fest 2025 Featuring 'Water Man of India' Dr. Rajendra Singh as Chief Guest Security Through Ownership: The Emotional Safety Net Redefining Luxury Homebuying in Delhi-NCR

आप के बाद अब कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, 300 यूनिट बिजली का ऐलान

अहमदाबाद| गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आप समेत सभी राजनीतिक दल वोटरों को रिझाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं| अब तक गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होता था, लेकिन अबकी बार आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने मुकाबला दिलचस्प हो गया है| आप अब मुफ्त बिजली, शिक्षा समेत कई वादे कर चुकी है| आप के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने वादों का पिटारा खोल दिया है| गुजरात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ पटेल ने कांग्रेस के सत्ता में आने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे| किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही राज्य के सभी नागरिकों को रु. 10 लाख तक स्वास्थ्य बीमा कवच देंगे| कांग्रेस की सरकार बनती है तो रसोई गैस सिलिंडर रु. 500 में मिलेगा| राज्य में 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे| जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक युवकों को प्रति माह रु. 3000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा| राज्य में कोन्ट्रेक्ट प्रथा खत्म की जाएगी| गुजरात की बेटियों के लिए केजी से पीजी तक पढ़ाई मुफ्त होगी| कांग्रेस सत्ता में आई तो पशुपालकों को प्रति लीटर रु. 5 की सब्सिडी दी जाएगी| कोरोनाकाल में मारे गए लोगों के परिजन को रु. 4 का मुआवजा दिया जाएगा| सिद्धार्थ पटेल ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनते ही भाजपा शासन के 27 साल के दौरान हुई अनियमितताओं की जांच कराएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा| कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी| कांग्रेस सत्ता में आई तो ग्रामीण क्षेत्रों की भांति शहरों में मनरेगा योजना शुरू की जाएगी| गौरतलब है पंजाब में जिस प्रकार आप ने वादे किए थे उसी अनुसरण करते हुए अब कांग्रेस ने भी वादों का पिटारा खोल दिया है| बिजली, शिक्षा, रोजगार समेत कई वादे अरविंद केजरीवाल गुजरात की जनता से कर चुके हैं| अब कांग्रेस ने भी बिजली, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य समेत कई वादे कर वोटरों को रिझाने का प्रयास किया है| राजनीतिक दलों की ओर से किए गए वादों का वोटरों पर कितना असर होता है यह चुनाव नतीजों में सामने आएगा| फिलहाल भाजपा, कांग्रेस, आप समेत राजनीतिक दल वोटरों को अपने साथ लाने के भरपूर प्रयास कर रहे हैं|

857630cookie-checkआप के बाद अब कांग्रेस ने खोला वादों का पिटारा, 300 यूनिट बिजली का ऐलान
Artical

Comments are closed.

UPSC Result 2025: हिसार की लाडली ने बताया अपनी सफलता का मूल मंत्र, तीसरे प्रयास में पास किया एग्जाम     |     IPL 2025: धर्मशाला में मैच के टिकट मिलने के साथ ही बढ़ा हवाई किराया, टिकट की भी जानकारी जानें एक क्लिक में     |     पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी, दो शब्द हो गए सोशल मीडिया पर वायरल     |     ‘मिशन कश्मीर’ से ‘ब्लैक फ्राइडे’ तक, कश्मीर में आतंकवाद की गहरी जड़ों को दिखाती हैं ये 10 फिल्में     |     IT शेयरों में जबरदस्त तेजी से 500 अंक उछला सेंसेक्स, जानिए किन स्टॉक्स में निवेशकों ने बनाया पैसा     |     उत्तर रेलवे ने पर्यटकों के लिए जम्मू से नई दिल्ली के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन     |     यात्री कृपया ध्यान दें! गुरूवार शुक्रवार से चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, इन राज्यों को लाभ, ये ट्रेनें मई तक रद्द, इनमें लगेंगे LHB कोच, देखें रूट शेड्यूल     |     Leap Ahead India, Backed by Marwari Catalysts, Launches Bold Cross-Border Push for Indian Startups     |     SGT University Hosts Environmental Fest 2025 Featuring ‘Water Man of India’ Dr. Rajendra Singh as Chief Guest     |     Security Through Ownership: The Emotional Safety Net Redefining Luxury Homebuying in Delhi-NCR     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088