Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
ये हैं दुनिया के 9 सबसे अजीबो-गरीब कोर्स, बहुत कम लोगों को होती है जानकारी, सिर्फ इन कॉलेजों में उपलब्ध, देखें लिस्ट Bihar Accident: Four People Including Uncle-nephew Returning From A Wedding Ceremony Died In A Road Accident - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: दो जून से चकेरी एयरपोर्ट से लें हवाई माल परिवहन की सुविधा, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई तक भेज सकेंगे पार्सल Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना का एक और मरीज मिला, अब तक सामने आए 11 मरीज Electric And Thermal Burn Marks Were Not Examined In The Postmortem Report - Jabalpur News Jodhpur News: Keru Pradhan Got Angry Over Water Shortage - Jodhpur News Bhiwani: "हरियाणा में नए जिलों को लेकर सरकार कर रही काम, जनसंख्या और भौगोलिक  स्थिति का रखा जाएगा ध्यान" Amar Ujala Coffee Table Book 2025: 'राज्य तरक्की की दिशा में, हर तीसरे आदमी के पास गाड़ी या मोटरसाइकिल' विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय 500 साल पुराने वो बोल, जिसने गानों में गढ़ी प्रेम की परिभाषा, सोनम कपूर ने पाकिस्तानी हीरो के साथ किया था रोमांस

‘जेकर लंदन तकले गूंज गइल आवाज ए भैय्या, बलिया हऊवे भारत के सरताज ए भैय्या’ गाकर मनाया जश्न

बलिया: भगवान शिव की साधना स्थली, कामदहन भूमि, महर्षि भृगु, गर्ग, पराशर, दुर्वासा, वाल्मिकी की तपोभूमि, महाभारत महाकाव्य के रचयिता वेदव्यास, ऋषि परशुराम, कुश-लव की जन्मभूमि और तथागत गौतम बुद्ध की दीक्षा- परीक्षा के साक्षी रहे बलिया जिले ने ऐतिहासिक शहीद पार्क चौक में अपना 144वां स्थापना दिवस मनाया।इतिहासकार डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय ने कहा कि 1857 में ईस्ट इंडिया कम्पनी सरकार की पैदल सेना के सैनिक मंगल पाण्डेय के विद्रोह, चौरा गांव में ब्रिटिश खजाने की लूट, गोविन्द मल्लाह की शहादत और लिलकर के बाबू गरीब नारायण राय की विद्रोही सेना के द्वारा बलिया, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर और चम्पारण से अंग्रेजों को खदेड़ने के बाद 1858 में वीरवर कुंवर सिंह के विजय अभियान ने ब्रिटिश सरकार को बलिया प्रशासनिक इकाई बनाने के लिये विवश कर दिया।बलिया का 144वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।1942 में कर दी थी स्वराज की मांगएक नवम्बर 1879 को गाजीपुर, आजमगढ़ और बिहार राज्य के शाहाबाद जिले के बिहिया परगना के कुछ गांवों को लेकर इस बगावती भू-भाग को बलिया नाम से जिला बना दिया गया। इस नवसृजित जिले के पहले कलेक्टर के रूप में डीटी राबर्ट को तैनात किया गया। 1942 में जिले की जनता ने ब्रिटिश साम्राज्य से सत्ता छीनकर स्वराज की सरकार बना ली थी। तत्कालीन कलेक्टर जगदीश्वर निगम और एसपी रियाजुद्दीन खां की कूटनीतिक चाल के कारण यहां स्वराज सरकार का शासन लम्बे समय तक नहीं चल सका।बलिया का 144वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।14 दिन में फौज ने दोबारा किया था कब्जाचौदह दिन में ही अंग्रेजी फौज ने बलिया पर पुनः कब्जा कर लिया था। बलिया का यह तेवर यहां के साहित्यकार आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, पंडित परशुराम चतुर्वेदी, डॉ. अमरकांत और डॉ. केदारनाथ सिंह की लेखनी में और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर, जनेश्वर मिश्र की राजनीति में भी परिलक्षित होती है।समारोह में दी प्रस्तुतिसमारोह में जागरूक संस्थान के कलाकार पंकज कुमार, छोटेलाल प्रजापति, विजय प्रकाश पाण्डेय, आशुतोष सिंह, सलोनी कुशवाहा, माया और अभय सिंह कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह, सुमित कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी कमांडर रविन्द्र सिंह तेवतिया, भानु प्रकाश सिंह बब्लू, अभिषेक सिंह, प्रदीप सिंह, अटल बिहारी राय, इं. बच्चालाल मौर्य, अरुण कुमार, सतीश उपाध्याय, गजेंद्र प्रताप सिंह, शंकर रावत, डॉ. फतेहचन्द बेचैन आदि ने विचार व्यक्त किया

866940cookie-check‘जेकर लंदन तकले गूंज गइल आवाज ए भैय्या, बलिया हऊवे भारत के सरताज ए भैय्या’ गाकर मनाया जश्न
Artical

Comments are closed.

ये हैं दुनिया के 9 सबसे अजीबो-गरीब कोर्स, बहुत कम लोगों को होती है जानकारी, सिर्फ इन कॉलेजों में उपलब्ध, देखें लिस्ट     |     Bihar Accident: Four People Including Uncle-nephew Returning From A Wedding Ceremony Died In A Road Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: दो जून से चकेरी एयरपोर्ट से लें हवाई माल परिवहन की सुविधा, दिल्ली, बंगलूरू, मुंबई तक भेज सकेंगे पार्सल     |     Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना का एक और मरीज मिला, अब तक सामने आए 11 मरीज     |     Electric And Thermal Burn Marks Were Not Examined In The Postmortem Report – Jabalpur News     |     Jodhpur News: Keru Pradhan Got Angry Over Water Shortage – Jodhpur News     |     Bhiwani: "हरियाणा में नए जिलों को लेकर सरकार कर रही काम, जनसंख्या और भौगोलिक  स्थिति का रखा जाएगा ध्यान"     |     Amar Ujala Coffee Table Book 2025: 'राज्य तरक्की की दिशा में, हर तीसरे आदमी के पास गाड़ी या मोटरसाइकिल'     |     विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले भारतीय     |     500 साल पुराने वो बोल, जिसने गानों में गढ़ी प्रेम की परिभाषा, सोनम कपूर ने पाकिस्तानी हीरो के साथ किया था रोमांस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088