Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
IBC helped resolve bad loans of over Rs 12 lakh crore in 9 years, but resolution time doubled: CRISIL report 8th Pay Commission पर संसद में आया सरकार का जवाब, क्या जल्द बनेगा नया वेतन आयोग? US Special Envoy to visit Middle East to finalise Gaza aid corridor ‘Imposed forcefully’: JDU MP slams SIR in Bihar; protests outside Parliament continue | India News Bihar News: गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से गनियारी टोला में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों ने छोड़ा गांव UP: ई-रिक्शा वाले की दबंगई...रोडवेज बस चालक को  बनाया बंधक, पुलिस ने दिखाई तत्परता; इस तरह कराया मुक्त Cm Dhami Held A State Cabinet Meeting Uttarakhand News Read All Updates In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: शिवालयों में बह रही शिव भक्ति की बयार, श्रद्धालु जलाभिषेक को तैयार Raja Murder Case: Vipin Said- Sonam's Brother Govind Is Helping Her So That Rs 30-40 Lakhs Do Not Get Wasted I - Amar Ujala Hindi News Live हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, श्रावण शिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़

पुलिस की लोगों से अपील- एड्स संक्रमित मरीज से नहीं करें भेदभाव

हरदा: विश्व एड्स दिवस के अवसर जिला मुख्यालय पर पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने एड्स के लक्षण और उनके फैलने के कारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स हाथ मिलाने से नहीं फैलता, असुरक्षित यौन संबंध से बचे और खून देने या लेने पर नई सुई के इस्तेमाल की अनिवार्यता पर बल दिया।एसपी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस लोगों को एड्स के प्रति जागरूक भी करेगी। साथ ही इस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का हौंसला बढ़ाने का काम भी करेगी। ताकि इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति इस खतरनाक बीमारी को मात दे सकें। एड्स जानलेवा बीमारी है, इस बीमारी का अभी तक इलाज संभव नहीं हो पाया है। इस रोग को मात देने के लिए बचाव ही बेहतरीन उपाय है। रेड रीबन HIV पॉजिटिव लोगों के साथ एकजुटता और एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए वैश्विक प्रतीक है। इसी को लेकर पुलिस जवानों ने एक-दूसरे को रेड रबिन बांधा। कार्यशाला में एएसपी राजेश्वरी महोबिया, टीआई राकेश गौर, अनिल राठौर, गाजीवति पुषाम, वर्षा गौर, आरआई अनिल कवरेती सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वर्ल्ड एड्स-डे 2022 की थीमविश्व एड्स दिवस 2022 की थीम ‘एक्युलाइज यानी समानता’ रखी गई है। दरअसल जो लोग एड्स से पीड़ित होते हैं, उन्हें समाज में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। लोगों को लगता है कि यह छूआछूत की बीमारी है, जबकि ऐसा नहीं है। इस साल की थीम, भेदभाव को खत्म कर के हर उस व्यक्ति को सम्मान करने पर जोर दिया गया है, जो इस बीमारी से पीड़ित है या जिन्होंने इस रोग के कारण अपनी जान गंवाई है।

931630cookie-checkपुलिस की लोगों से अपील- एड्स संक्रमित मरीज से नहीं करें भेदभाव
Artical

Comments are closed.

IBC helped resolve bad loans of over Rs 12 lakh crore in 9 years, but resolution time doubled: CRISIL report     |     8th Pay Commission पर संसद में आया सरकार का जवाब, क्या जल्द बनेगा नया वेतन आयोग?     |     US Special Envoy to visit Middle East to finalise Gaza aid corridor     |     ‘Imposed forcefully’: JDU MP slams SIR in Bihar; protests outside Parliament continue | India News     |     Bihar News: गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने से गनियारी टोला में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों ने छोड़ा गांव     |     UP: ई-रिक्शा वाले की दबंगई…रोडवेज बस चालक को  बनाया बंधक, पुलिस ने दिखाई तत्परता; इस तरह कराया मुक्त     |     Cm Dhami Held A State Cabinet Meeting Uttarakhand News Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: शिवालयों में बह रही शिव भक्ति की बयार, श्रद्धालु जलाभिषेक को तैयार     |     Raja Murder Case: Vipin Said- Sonam’s Brother Govind Is Helping Her So That Rs 30-40 Lakhs Do Not Get Wasted I – Amar Ujala Hindi News Live     |     हरिद्वार में कांवड़ियों का सैलाब, श्रावण शिवरात्रि पर भोलेनाथ के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088