Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Joke row: Madras HC extends interim protection for Kunal Kamra till April 17 | India News भारत का इकलौता इनकम टैक्स फ्री राज्य, यहां करोड़पतियों को भी नहीं देना पड़ता किसी भी तरह का कर Bihar: It Department's Initiative For Innovation In It Sector, Allocation Of Free Office Space To 10 Start-ups - Amar Ujala Hindi News Live Two Brothers Die Bodies Were Taken Out Together Family Was Inconsolable - Amar Ujala Hindi News Live Uttarakhand Cm Dhami Order To All Dms Give Special Emphasis On Drinking Water Supply And Forest Fire Control - Amar Ujala Hindi News Live Chhindwara News: Man Dies After Falling While Working In Durga Pandal, Case Filed Against Three - Madhya Pradesh News Jaipur News: Bcci Under-16 Nca's Special Camp In Jaipur, Training Will Be Held From 18 April To 14 May - Amar Ujala Hindi News Live Himachal: सोलन में हरियाणा का हेड कांस्टेबल 157 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार KKR vs LSG: कोलकाता के सामने होगी लखनऊ की चुनौती, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें यहां साउथ का स्टार था ऐश्वर्या राय का ये हीरो, आर्थिक हालत हुई खराब तो बना ड्राइवर, साफ किए टॉयलेट-बाथरूम

Kurukshetra:एचएसजीपीसी अमृतसर में बनाएगी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सराय, तलाश की जा रही जमीन – Hsgpc Will Build An Inn With State-of-the-art Facilities In Amritsar


HSGPC will build an inn with state-of-the-art facilities in Amritsar

पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सराय बनवाएगी। इसमें 100 कमरे होंगे। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई हैं। अगले कुछ माह में ही जमीन खरीद का काम करने के पश्चात निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त प्रस्तावित सराय के अलावा नाडा साहिब पंचकुला में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक सराय बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। अगले एक साल से पहले ही इस सराय का अधिकतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह सराय पांच सितारा होटल की तर्ज पर बनाई जाएगी जो पूरे प्रदेश के लिए मॉडल होगी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व संयुक्त सचिव मोहनजीत सिंह पानीपत ने बुधवार को कमेटी के मुख्यालय पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि दरबार साहिब अमृतसर में जाने वाली संगत को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने संगत की इस समस्या का निवारण करने की ठान ली है। यहां सराय दरबार साहिब के आसपास ही बनाई जाएगी, ताकि संगत को दर्शन करने को लेकर परेशानी न झेलनी पड़े।

इस सराय में 100 कमरे होंगे। यहां सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, वहीं नाडा साहिब में भी बनाई जाने वाली सराय में 100 कमरे होंगे। हरियाणा कमेटी द्वारा कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकुला के चार गुरुद्वारा साहिबान में आधुनिक सुविधाओं से लैस सराय बनाए जाने की योजना तैयार की गई है, हालांकि नाडा साहिब में बनाई जाने वाली सराय पांच सितारा होटल की तर्ज पर होगी। इसके लिए जमीन की निशानदेही दो दिन पहले कर ली गई है।

चुनाव के लिए नियम तय करने पर प्रदेश सरकार का जताया आभार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह असंध व संयुक्त सचिव मोहनजीत पानीपत ने प्रदेश सरकार का एचएसजीपीसी के चुनाव को लेकर नियम तय करने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अब जल्द ही हल्काबंदी और नए वोट बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा और समय पर चुनाव कराए जा सकेंगे। ये चुनाव कराने के लिए 40 हल्के बनाए गए हैं, जहां से एक-एक सदस्य चुना जाना है। नौ सदस्य मनोनीत होंगे। निर्वाचित सदस्य ही प्रधान का चुनाव करेंगे।



Source link

958270cookie-checkKurukshetra:एचएसजीपीसी अमृतसर में बनाएगी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त सराय, तलाश की जा रही जमीन – Hsgpc Will Build An Inn With State-of-the-art Facilities In Amritsar
Artical

Comments are closed.

Joke row: Madras HC extends interim protection for Kunal Kamra till April 17 | India News     |     भारत का इकलौता इनकम टैक्स फ्री राज्य, यहां करोड़पतियों को भी नहीं देना पड़ता किसी भी तरह का कर     |     Bihar: It Department’s Initiative For Innovation In It Sector, Allocation Of Free Office Space To 10 Start-ups – Amar Ujala Hindi News Live     |     Two Brothers Die Bodies Were Taken Out Together Family Was Inconsolable – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Cm Dhami Order To All Dms Give Special Emphasis On Drinking Water Supply And Forest Fire Control – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chhindwara News: Man Dies After Falling While Working In Durga Pandal, Case Filed Against Three – Madhya Pradesh News     |     Jaipur News: Bcci Under-16 Nca’s Special Camp In Jaipur, Training Will Be Held From 18 April To 14 May – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal: सोलन में हरियाणा का हेड कांस्टेबल 157 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार     |     KKR vs LSG: कोलकाता के सामने होगी लखनऊ की चुनौती, कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें यहां     |     साउथ का स्टार था ऐश्वर्या राय का ये हीरो, आर्थिक हालत हुई खराब तो बना ड्राइवर, साफ किए टॉयलेट-बाथरूम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088