Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
12 अगस्त से होगी इन 3 राशियों की चांदी, शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर, बढ़ेगी धन-समृद्धि, खुलेगा बंद किस्मत का ताला, जीवन होगा खुशहाल Bihar News : Boyfriend Suicide Case Girlfriend Death Boyfriend Girlfriend Love Affair Munger Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Up: Kanpur Airport Received A Bomb Threat, Security Arrangements Increased With Vigilance - Amar Ujala Hindi News Live Yamunotri Highway: पांच स्थानों पर करीब 30 मीटर सड़क बही, 850 यात्रियों को सुरक्षित जगह रोका 'इसे चाकू मार दो': बेटे को डांट रहा था पिता, दोस्त के कहने पर कर दिया कत्ल, फिर खुद लेकर पहुंचा अस्पताल Forest Officials Who Went To Stop Encroachment Were Attacked With Slingshots And Stones - Khandwa News Bikaner: Arjun Ram Meghwal Attacks Congress, Says- Save Constitution Yatra Is An Attempt To Hide The Sins Of T - Amar Ujala Hindi News Live - Bikaner:अर्जुन राम मेघवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले Himachal BJP President: हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव घोषित, इस दिन होगा नामांकन; मतदाताओं के नाम जानें टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले उड़ गई थी रोहित शर्मा की नींद, खिताबी मैच को लेकर किया बड़ा खुलासा शेफाली जरीवाला की मौत से प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका, पराग त्यागी का हाल देख हुईं दुखी, जताया दुख

उत्तराखंड में कुदरत का कहर:रौद्र रूप दिखा रहीं नदियां, भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, रास्ते बंद, तस्वीरें – Uttarakhand Weather Update Heavy Rainfall Rivers Overflow Many Pilgrims Died Photos



उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक कुदरत का कहर बरप रहा है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर आए हैं। गंगा, अलकनंदा, काली और बीन नदी उफान पर हैं। वहीं, भूस्खलन ने कई जिंदगियां लील लीं। उत्तरकाशी में पांच, रुद्रप्रयाग में एक और विकासनगर में दो लोगों की भूस्खलन के चलते मौत हो गई। उधर, मैदानी इलाके बारिश के बाद जलमग्न हो गए हैं।  

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Rishikesh: बारिश से हुआ बुरा हाल, एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी, मरीजों और तीमारदारों में मची अफरा-तफरी

भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने, स्लिप और कई जगह बरसाती गदेरों के सक्रिय होने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। बीते 24 घंटे में कुल गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे समेत 302 सड़कें बंद हुई हैं।  



देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। 


बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा में पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने से सड़क बह गई। जिससे हाईवे बंद हो गया है। जिसके चलते बदरीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे खोला गया जिससे यात्रियों को निकाला गया।


चीन सीमा क्षेत्र के जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में पुल बह गया। जिस कारण सीमा क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ ही सेना के जवानों की आवाजाही भी रुक गई है। साथ ही नीति घाटी का देश दुनिया से संपर्क टूट गया है। 


हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश से अब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा चेतावनी रेखा से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। डीएम ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी तट के आस-पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।




Source link

970080cookie-checkउत्तराखंड में कुदरत का कहर:रौद्र रूप दिखा रहीं नदियां, भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, रास्ते बंद, तस्वीरें – Uttarakhand Weather Update Heavy Rainfall Rivers Overflow Many Pilgrims Died Photos
Artical

Comments are closed.

12 अगस्त से होगी इन 3 राशियों की चांदी, शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर, बढ़ेगी धन-समृद्धि, खुलेगा बंद किस्मत का ताला, जीवन होगा खुशहाल     |     Bihar News : Boyfriend Suicide Case Girlfriend Death Boyfriend Girlfriend Love Affair Munger Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Up: Kanpur Airport Received A Bomb Threat, Security Arrangements Increased With Vigilance – Amar Ujala Hindi News Live     |     Yamunotri Highway: पांच स्थानों पर करीब 30 मीटर सड़क बही, 850 यात्रियों को सुरक्षित जगह रोका     |     'इसे चाकू मार दो': बेटे को डांट रहा था पिता, दोस्त के कहने पर कर दिया कत्ल, फिर खुद लेकर पहुंचा अस्पताल     |     Forest Officials Who Went To Stop Encroachment Were Attacked With Slingshots And Stones – Khandwa News     |     Bikaner: Arjun Ram Meghwal Attacks Congress, Says- Save Constitution Yatra Is An Attempt To Hide The Sins Of T – Amar Ujala Hindi News Live – Bikaner:अर्जुन राम मेघवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले     |     Himachal BJP President: हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव घोषित, इस दिन होगा नामांकन; मतदाताओं के नाम जानें     |     टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले उड़ गई थी रोहित शर्मा की नींद, खिताबी मैच को लेकर किया बड़ा खुलासा     |     शेफाली जरीवाला की मौत से प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका, पराग त्यागी का हाल देख हुईं दुखी, जताया दुख     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088