हेडलाइंस
Bjp Rajya Sabha Candidates: BJP to contest 2 Bihar Rajya Sabha seats, Nitin Nabin to make Parliament debut | India News Call For Peace From Ajmer Sharif Rajasthan Syed Salman Chishti Appeals To Avert War In Middle East - Ajmer News Holi 2026:शाहजहांपुर में आज निकलेगा 'लाट साहब' का जुलूस, बरसेंगे जूता-चप्पल; ढके गए धर्मस्थल - Amid A Splash Of Colour The Lat Sahib Procession Will Be Held In Shahjahanpur Today Uttarakashi:मोरी के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सवार दो लोग गंभीर घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया - Vehicle Accident Near Mori Uttarkashi Injured Read All Updates In Hindi West Asia Crisis:कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरान प्रतिनिधि से की मुलाकात, खामेनेई की हत्या पर जताई संवेदना - Congress Mp Imran Masood Meets With Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi Representative Of Iran Mp News:नौ बाघ शिकार मामलों में एसटीएफ ने वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 14 माह में 66 मौतें - Mp News: Stf Seeks Detailed Report From Forest Department In Nine Tiger Poaching Cases, 66 Deaths In ... Rajasthan Holi: पुष्कर से जयपुर तक रंगों का सैलाब, विदेशियों ने उड़ाया गुलाल | Holi Video हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी:मार्च माह में अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने के आसार, मौसम विभाग ने जताई संभावना - Weather News Haryana Heat Started Increasing In Haryana Himachal News:कार्य में लापरवाही, बघाट बैंक के एजीएम निलंबित; जानें विस्तार से - Himachal News Baghat Bank Agm Suspended For Negligence In Work ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दूसरे पायदान पर किया कब्जा

दलित युवती से रेप-मर्डर: bjp महासचिव अरुण सिंह करौली रवाना, दौसा में कहा-गृह मंत्री के नाते इस्तीफा दें गहलोत – Dalit Girl Rape Murder Case Bjp National General Secretary Arun Singh Left For Karauli Says Cm Gehlot Resign


Dalit girl rape murder case BJP National General Secretary Arun Singh left for Karauli says CM Gehlot resign

पीड़ित परिवार के साथ धरने में शामिल होंगे अरुण सिंह।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली के हिंडौन इलाके में दलित युवती का कथित रूप से अपहरण करने कर गैंगरेप किया गया। इसके बाद एसिड अटैक, गोली मारकर हत्या की गई और फिर लाश को कुएं में फेंक दिया गया। इस घटना की भर्त्सना करते हुए बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गृहमंत्री के नाते इस्तीफा मांगा है।

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह करौली में दलित युवती से रेप और मर्डर मामले में चल रहे धरने में शामिल होने के लिए करौली के हिंडौन के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली से करौली जाते वक्त दौसा के भांडारेज हाईवे पर अरुण सिंह ने मीडिया से बात की। 

इस दौरान उन्होंने कहा- हिंडौन के नादौती में 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ हुई अपहरण दुष्कर्म, एसिड अटैक और हत्या कर कएं में शव फेंकने की  घटना बेहद निंदनीय है। ये घटना प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है। हिंडौन सिटी पहुंचकर अरुण सिंह पीड़ित परिवार के साथ धरने में हम शामिल होंगे। बतादें कि भाजपा सांसद किरोडीलाल मीणा भी वहां धरने पर बैठे हुए हैं। 

गहलोत सरकार के मंत्री बेशर्म, सरकार में भी नहीं बची नैतिकता 

अरुण सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकार के मंत्री बेशर्म हैं और गहलोत सरकार में भी नैतिकता नहीं बची है। आए दिन प्रदेश में जिस प्रकार से बलात्कार और मर्डर की घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले बीकानेर के खाजूवाला, उदयपुर और भीलवाड़ा में ऐसी घटनाएं सामने आईं।

अरुण सिंह ने कहा- प्रत्येक जिले में इस प्रकार की जघन्य हत्याएं हो रही हैं। महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है और करौली की घटना में तो हद पार हो गई। अपहरण कर बलात्कार करना, एसिड छिड़कना, गोली मारना और फिर बॉडी को कुएं में फेंक देना। एक दलित युवती के साथ हुए इस घृणित अपराध के बाद भी सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। 

अशोक गहलोत गृहमंत्री होने के नाते इस्तीफा दें

बीजेपी प्रभारी ने कहा-अगर सीएम गहलोत में थोड़ी बहुत भी नैतिकता बची है, तो अशोक गहलोत गृहमंत्री के नाते अपना इस्तीफा दे दें। लेकिन, वह तो अपनी वाहवाही में लगे हुए हैं। ऐसी नाकारा और निकम्मा सरकार हमने कहीं नहीं देखी। जैसी राजस्थान में गहलोत सरकार है।



Source link

980670cookie-checkदलित युवती से रेप-मर्डर: bjp महासचिव अरुण सिंह करौली रवाना, दौसा में कहा-गृह मंत्री के नाते इस्तीफा दें गहलोत – Dalit Girl Rape Murder Case Bjp National General Secretary Arun Singh Left For Karauli Says Cm Gehlot Resign
Artical

Comments are closed.

Bjp Rajya Sabha Candidates: BJP to contest 2 Bihar Rajya Sabha seats, Nitin Nabin to make Parliament debut | India News     |     Call For Peace From Ajmer Sharif Rajasthan Syed Salman Chishti Appeals To Avert War In Middle East – Ajmer News     |     Holi 2026:शाहजहांपुर में आज निकलेगा ‘लाट साहब’ का जुलूस, बरसेंगे जूता-चप्पल; ढके गए धर्मस्थल – Amid A Splash Of Colour The Lat Sahib Procession Will Be Held In Shahjahanpur Today     |     Uttarakashi:मोरी के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सवार दो लोग गंभीर घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया – Vehicle Accident Near Mori Uttarkashi Injured Read All Updates In Hindi     |     West Asia Crisis:कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ईरान प्रतिनिधि से की मुलाकात, खामेनेई की हत्या पर जताई संवेदना – Congress Mp Imran Masood Meets With Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi Representative Of Iran     |     Mp News:नौ बाघ शिकार मामलों में एसटीएफ ने वन विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, 14 माह में 66 मौतें – Mp News: Stf Seeks Detailed Report From Forest Department In Nine Tiger Poaching Cases, 66 Deaths In 14 Months     |     Rajasthan Holi: पुष्कर से जयपुर तक रंगों का सैलाब, विदेशियों ने उड़ाया गुलाल | Holi Video     |     हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी:मार्च माह में अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने के आसार, मौसम विभाग ने जताई संभावना – Weather News Haryana Heat Started Increasing In Haryana     |     Himachal News:कार्य में लापरवाही, बघाट बैंक के एजीएम निलंबित; जानें विस्तार से – Himachal News Baghat Bank Agm Suspended For Negligence In Work     |     ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा की बादशाहत पर खतरा, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दूसरे पायदान पर किया कब्जा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088