हेडलाइंस
हिमाचल:तय से ज्यादा दे दिया वेतन, ट्रेनिंग के बाद भी सैर-सपाटे पर रहे अधिकारी, रिपोर्ट में खुलासा - Himachal: Officers Paid More Than Stipulated Salary, Were On Tour Even After Training, Report Reveal... कप्तान शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टीम इंडिया के पूर्व कोच को मिलेगा खास सम्मान 27 की उम्र में मशहूर साउथ एक्टर का निधन, घर में मिला शव, कभी चाइल्ड आर्टिस्ट बन जीता था दिल iPhone 17 खरीदें या फिर iPhone 18 के लिए करें इंतजार? आपको भी है कंफ्यूजन? जानें क्या करें Aam Panna Recipe: आम पन्ना कैसे बनाएं, शरीर में घोल देगा ठंडक, फटाफट नोट करें रेसिपी फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हुई खुदरा मुद्रास्फीति, खाने-पीने की चीजें महंगी होने से बढ़ी महंगाई Bihar News Vaishali Woman Murdered By In Laws Hajipur News Hindi News Bihar Police Today News - Bihar News दर्दनाक:मासूम बेटा और मां हुए भीषण हादसे का शिकार, दोनों की एक साथ मौत; परिजनों में मचा कोहराम - Scorpio Hits Bike In Mainpuri Mother And 5-year-old Son Killed Monalisa Bhosle Wedding:कुंभ गर्ल मोनालिसा ने की शादी, परिवार के विरोध पर तोड़ी चुप्पी! - Monalisa Bhosle Wedding: Kumbh Girl Monalisa Got Married, Broke Silence On Family's Opposition! UPSSSC: 115 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा 40 साल, जानें पात्रता और अन्य डिटेल्स

Fixed Deposit: Get great returns without risk, know these 5 great benefits of FD| Fixed Deposit: बिना जोखिम के मिलता है शानदार रिटर्न, जानें FD के ये 5 बेहतरीन फायदे


FD- India TV Paisa
Photo:FILE एफडी

अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां जोखिम न के बराबर हो और साथ ही एक तय रिटर्न भी मिले। ऐसे में आपके लिए एफडी (FD) यानी फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है। एफडी को टर्म डिपॉजिट (term deposit) के रूप में भी जाना जाता है। इस पर दूसरे जोखिम मुक्‍त प्रोडक्‍ट जैसे सेविंग अकाउंट और सरकारी बॉन्‍ड की तुलना में अधिक रिटर्न भी मिलता है। एफडी में निवेश आम तौर पर बाजार के जोखिम से मुक्‍त रहता है और मैच्‍योरिटी या रेग्‍युलर इंटरवल पर निश्चित रिटर्न मिलता है।

मिल रहा 8 फीसदी तक का ब्याज

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद देश के अधिकांश बैंक अलग-अलग एफडी पर बेहतर ब्याज दे रहे हैं। कई बैंक 3 से 5 साल की एफडी पर 8 फीसदी तक सालाना ब्याज दे रहे हैं। इस मौके का फायदा उठाकर आप आसानी से शानदार रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट यानी FD देश में सभी उम्र वर्ग के लिए निवेश का एक सबसे लोकप्रिय प्रोडक्‍ट है। एफडी की लोकप्रियता के पीछे इसके कुछ खास फायदे हैं। आइए जानते हैं एफडी के 5 फायदें-

1. फिक्स और रिक्स फ्री रिटर्न

एफडी बाजार के उतार-चढ़ाव से मुक्‍त रहता है। यानी बाजार में किसी भी तरह की हलचल हो उसका एफडी के रिटर्न पर कोई असर नहीं होता है। इसलिए इसे निवेशकों के लिए निवेश का एक स्‍टेबल ऑप्‍शन करते हैं। दूसरी अहम बात यह है कि एफडी पर ब्‍याज पहले से ही तय होता है। यानी निवेशक को यह मालूम होता है कि एक निश्चित अंतराल पर उसे कितनी निश्चित इनकम होगी।

2. लिक्विडिटी की सुविधा

एफडी एक सबसे अधिक लिक्विड निवेश है और जरूरत पड़ने पर इससे कभी भी पैसा निकाला जा सकता है। यानी आपात स्थिति में पैसे की जरूरत पड़ने पर निवेश अपनी एफडी को उसकी मैच्‍योरिटी से पहले भी निकाल सकता है। हालांकि उसके लिए उसे कुछ निश्चित चार्ज देना पड़ता है। अधिकांश बैंक 0.50 फीसदी से 1.0 फीसदी तक प्री-मैच्‍योर विद्ड्रॉल चार्ज लेता है। बैंकों और एनबीएफसी के प्री-मैच्‍योरिटी विद्ड्रॉल चार्ज टेन्‍योर के अनुसार तय होता है। 

3. लोन की सुविधा  

एफडी एक ऐसा निवेश ऑप्‍शन है, जिस पर आप लोन भी ले सकते हैं। अधिकांश वित्‍तीय संस्‍थान ग्राहकों को जरूरत पर बिना एफडी तोड़े उसकी रकम का 90 फीसदी तक लोन ऑफर करते हैं। इस लोन की ब्‍याज दरें बहुत सामान्‍य होती हैं। एसबीआई की एफडी पर लोन सुविधा की शर्तों के अनुसार, एफडी पर लोन लेने के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होती है। किसी तरह की प्रीपेमेंट पेनल्‍टी भी नहीं लगती है। 

4. न्‍यूनतम निवेश और अधिक फ्लेक्सिबिलिटी

एफडी एक सबसे अधिक फ्लेक्सिबल प्रोडक्‍ट है यानी इसमें अवधि और रकम खुद ही सलेक्‍ट करने की आजादी होती है। यानी एफडी में निवेश 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए किया जा सकता है। 

5. अच्‍छा रिटर्न

जितने भी रिस्‍क फ्री निवेश ऑप्‍शन की बात करें तो अमूमन इसमें एफडी सबसे बेहतर रिटर्न देने वाला प्रोडक्‍ट है। बिना किसी जोखिम के निवेश करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्‍छा विकल्‍प है। 

Latest Business News





Source link

980850cookie-checkFixed Deposit: Get great returns without risk, know these 5 great benefits of FD| Fixed Deposit: बिना जोखिम के मिलता है शानदार रिटर्न, जानें FD के ये 5 बेहतरीन फायदे
Artical

Comments are closed.

हिमाचल:तय से ज्यादा दे दिया वेतन, ट्रेनिंग के बाद भी सैर-सपाटे पर रहे अधिकारी, रिपोर्ट में खुलासा – Himachal: Officers Paid More Than Stipulated Salary, Were On Tour Even After Training, Report Reveals     |     कप्तान शुभमन गिल बनेंगे क्रिकेटर ऑफ द ईयर, टीम इंडिया के पूर्व कोच को मिलेगा खास सम्मान     |     27 की उम्र में मशहूर साउथ एक्टर का निधन, घर में मिला शव, कभी चाइल्ड आर्टिस्ट बन जीता था दिल     |     iPhone 17 खरीदें या फिर iPhone 18 के लिए करें इंतजार? आपको भी है कंफ्यूजन? जानें क्या करें     |     Aam Panna Recipe: आम पन्ना कैसे बनाएं, शरीर में घोल देगा ठंडक, फटाफट नोट करें रेसिपी     |     फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हुई खुदरा मुद्रास्फीति, खाने-पीने की चीजें महंगी होने से बढ़ी महंगाई     |     Bihar News Vaishali Woman Murdered By In Laws Hajipur News Hindi News Bihar Police Today News – Bihar News     |     दर्दनाक:मासूम बेटा और मां हुए भीषण हादसे का शिकार, दोनों की एक साथ मौत; परिजनों में मचा कोहराम – Scorpio Hits Bike In Mainpuri Mother And 5-year-old Son Killed     |     Monalisa Bhosle Wedding:कुंभ गर्ल मोनालिसा ने की शादी, परिवार के विरोध पर तोड़ी चुप्पी! – Monalisa Bhosle Wedding: Kumbh Girl Monalisa Got Married, Broke Silence On Family’s Opposition!     |     UPSSSC: 115 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा 40 साल, जानें पात्रता और अन्य डिटेल्स     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088