हेडलाइंस
फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर पुलिस ने की चेकिंग - Police Conducted Checks On Hoshiarpur Road In Phagwara. भुवनेश्वर कुमार की यॉर्कर पर बिगड़ा विराट कोहली का बैलेंस, नहीं समझ आई बॉल; देखें VIDEO Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 20 March 2026 Firm Created In The Name Of A Laborer On The Pretext Of Loan, Fraud Worth Crores - Agra News Uttarakhand:अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान - Now Workers Can Only Work For Ten Hours Children Education Expenses Also Included In Min... दिल्ली में विनयांजलि सभा आयोजित:संतों और नेताओं की मौजूदगी, संलेखना की महत्ता पर जोर - Vinyanjali Meeting In Memory Of Revered Sage Shri Vishnu Sagar Ji Maharaj In Delhi Indore:इंदौर में बेमौस बारिश ने शहरवासियों को चौंकाया, तापमान गिरा - Indore: Unseasonal Rain In Indore Surprised The City Residents, Temperature Dropped. Neerja Modi School:नीरजा मोदी स्कूल मामले में हाईकोर्ट से राहत, मान्यता निरस्त करने के आदेश पर अंतरिम रोक - Rajasthan High Court Stays Cbse Order Cancelling Class 11–12 Affiliation Of Neerja Modi Scho... शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने दी खुशखबरी, पति विवेक दहिया संग शेयर की स्पेशल तस्वीरें, खुशी से फूले नहीं समा रहे फैंस Audi और Mercedes के बाद अब इस कंपनी की कारें होंगी महंगी, 1 अप्रैल से गाड़ियों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी का ऐलान

Punjab Flood:अब भी 115 गांव बाढ़ की चपेट में; अब तक 29 की मौत, दो और डूबे, चार दिन फिर बारिश की चेतावनी – Punjab Flood: 115 Villages Still In The Grip Of Flood; 29 Killed So Far


Punjab Flood: 115 villages still in the grip of flood; 29 killed so far

पंजाब में बाढ़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन अब भी 14 जिलों के करीब 115 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें सर्वाधिक 60 गांव जालंधर जिले के हैं। इसके अलावा संगरूर में 16, फिरोजपुर में 15 और फाजिल्का में 10 गांव के अलावा अन्य जिलों में भी करीब 15 गांव बाढ़ के प्रभाव से बाहर नहीं आ पाए हैं।

सरकार को राजस्व विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अब तक बारिश व बाढ़ के कारण 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लापता हैं। 25000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 3300 से अधिक लोग विभिन्न राहत कैंपों में रुके हैं।

इस बीच शनिवार को फिरोजपुर में एक युवक व पटियाला में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव नौब बहराम शेर सिंह वाला की तरफ सतलुज पर बने पुल के ऊपर से बह रहे पानी में पांव फिसलने से एक युवक नदी में गिर गया। जब नौजवान खुद को बचाने के लिए हाथ-पांव चला रहा था, तो बाहर खड़े लोग उसका वीडियो बना रहे थे।

मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। वहीं, पटियाला की बड़ी नदी के किनारे शौच करने गए 16 साल के किशोर मांगव पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई है। मौके पर मौजूद उसके दोस्त आयुष ने उसे बचाने का प्रयास सका, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। दो घंटे बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान मांगव निवासी ढेहा बस्ती नजदीक गोपाल कालोनी के तौर पर हुई है।

दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों के यलो अलर्ट जारी किया है। फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। रविवार को हल्की, जबकि सोमवार से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने को कहा है।

विधायक ने लोगों के साथ मिलकर तोड़ा धुस्सी बांध

कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी के विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने शुक्रवार देर रात क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर गांव भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। बांध तोड़ने से पहले विधायक ने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सचेत किया था कि विभाग खुद बांध को तोड़ दे। विधायक के अनुसार इससे कई गांवों को खतरा पैदा हो गया था। प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा था। एसडीएम सुल्तानपुर लोधी चंद्राज्योति ने कहा कि वह जांच के बाद ही कुछ कह सकती हैं। वहीं, जालंधर के मंडाला छन्ना में धुस्सी बांध टूट गया था। इससे कई गांवों की फसल डूब गई थी। राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल व उनकी संगत ने बांध की दरार को पूरा भर दिया। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।



Source link

981890cookie-checkPunjab Flood:अब भी 115 गांव बाढ़ की चपेट में; अब तक 29 की मौत, दो और डूबे, चार दिन फिर बारिश की चेतावनी – Punjab Flood: 115 Villages Still In The Grip Of Flood; 29 Killed So Far
Artical

Comments are closed.

फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर पुलिस ने की चेकिंग – Police Conducted Checks On Hoshiarpur Road In Phagwara.     |     भुवनेश्वर कुमार की यॉर्कर पर बिगड़ा विराट कोहली का बैलेंस, नहीं समझ आई बॉल; देखें VIDEO     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 20 March 2026     |     Firm Created In The Name Of A Laborer On The Pretext Of Loan, Fraud Worth Crores – Agra News     |     Uttarakhand:अब श्रमिकों से दस घंटे ही करा सकेंगे काम, न्यूनतम मजदूरी में बच्चों की शिक्षा खर्च का भी प्रावधान – Now Workers Can Only Work For Ten Hours Children Education Expenses Also Included In Minimum Wage Uttarakhand     |     दिल्ली में विनयांजलि सभा आयोजित:संतों और नेताओं की मौजूदगी, संलेखना की महत्ता पर जोर – Vinyanjali Meeting In Memory Of Revered Sage Shri Vishnu Sagar Ji Maharaj In Delhi     |     Indore:इंदौर में बेमौस बारिश ने शहरवासियों को चौंकाया, तापमान गिरा – Indore: Unseasonal Rain In Indore Surprised The City Residents, Temperature Dropped.     |     Neerja Modi School:नीरजा मोदी स्कूल मामले में हाईकोर्ट से राहत, मान्यता निरस्त करने के आदेश पर अंतरिम रोक – Rajasthan High Court Stays Cbse Order Cancelling Class 11–12 Affiliation Of Neerja Modi School In Jaipur     |     शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने दी खुशखबरी, पति विवेक दहिया संग शेयर की स्पेशल तस्वीरें, खुशी से फूले नहीं समा रहे फैंस     |     Audi और Mercedes के बाद अब इस कंपनी की कारें होंगी महंगी, 1 अप्रैल से गाड़ियों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी का ऐलान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088