हेडलाइंस
Five Criminals Including Father And Son Involved In Murder Of Bablu Mandal Bihar - Bhagalpur News Harish Rana को Supreme court ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, परिवार के 13 साल के संघर्ष की कहानी Rishikesh Accident An Out-of-control Car Crushed A Two-year-old Child, Killing Him On The Spot, Causing Chaos - Dehradun News Decision Reserved On Petition Seeking Euthanasia - Jabalpur News Police Became Brothers Paid Mayra, Contributed 1.61 Lakh Rupees For Wedding Of A Scavenger's Daughters - Kotputli-behror News Hisar:नशा तस्करों के दो गुटों में हुआ झगड़ा, जमकर चले पत्थर; चार लोग घायल - Two Groups Of Drug Smugglers Clashed In Hisar Lpg Crisis:घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता की हर रोज समीक्षा करेंगे डीसी, सरकार को देंगे रिपोर्ट - Lpg Crisis: Dc Will Review The Availability Of Domestic Cylinders Every Day And Will Report To The Govt Mumbai Spartans vs India Captains, LLC LIVE: इंडिया कैपटन्स ने जीता टॉस, मुंबई स्पार्टन्स की पहले गेंदबाजी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा को हुआ प्यार? सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बताया दिल का हाल Realme P4 Lite 5G के इंडिया लॉन्च की आहट तेज, कंपनी ने डिजाइन को लेकर दिया ये हिंट

Muktsar:जुआ खेलने के शक में पुलिस ने व्यापारी को हवालात में डाला, भड़के साथियों ने थाने में किया हंगामा – Protest After Police Put A Businessman In Lockup In Muktsar


Protest after police put a businessman in lockup in Muktsar

मुक्तसर में व्यापारियों को समझाते थाना प्रभारी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जुआ खेलने के शक में मुक्तसर थाना सिटी पुलिस ने एक व्यापारी को रास्ते से उठाकर हवालात में बंद कर दिया। इससे भड़के व्यापारियों ने थाना सिटी का घेराव कर खूब हंगामा किया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर धक्केशाही करने का आरोप लगाया। करीब एक घंटा चले धरना प्रदर्शन के बाद थाना सिटी प्रभारी ने पुलिस कर्मचारियों की गलती मानते हुए व्यापारियों से माफी मांगी। जिसके बाद व्यापारियों ने धरना समाप्त कर किया।

व्यापारी काला ने बताया कि घास मंडी चौक में उसकी किराना की दुकान है। शुक्रवार रात नौ बजे दुकान बंद करके वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। वह ओवरब्रिज पार कर रहा था जहां पुलिस नाका लगा हुआ था। पुलिस ने उसे रोका नहीं। वह ब्रिज पर चढ़कर घर की तरफ जाने लगा। इस दौरान उसके पीछे पुलिस की गाड़ी आ गई और एकदम से उसके आगे खड़ी करके उसे रोक लिया। गाड़ी से निकले पुलिस कर्मचारी उसे थाना प्रभारी द्वारा बुलाने की बात कहने लगे। 

यह भी पढ़ें: Punjab: PRTC की बस के कंडक्टर का नहीं था कुल्लू में मिला शव, शिनाख्त में खुलासा, दोबारा होगी तलाश

उसने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि उसने ऐसा क्या जुर्म किया है जो उसे थाना प्रभारी बुला रहे हैं। जिस पर पुलिस मुलाजिमों ने उस पर जुआ खेलने का आरोप लगा दिया। काला ने बताया कि वह एक व्यापारी है और हाथ में सब्जी पकड़ी हुई है। वह जुआ नहीं खेलता। पुलिस कर्मचारियों ने उसकी एक नहीं सुनी और गाड़ी में जबरी बिठाकर उसे थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया। इस बारे में उसने साथी व्यापारियों को बताया। रात करीब 10:30 बजे उसे हवालात से छोड़ा गया। 

इसके बाद शुक्रवार को व्यापारियों ने सुबह आठ से करीब ग्यारह बजे तक दुकानें बंद रख विरोध जताया। सभी रोष मार्च करते हुए थाना सिटी पहुंच गए और घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। करीब एक घंटा प्रदर्शन के बाद थाना प्रभारी ने मुलाजिमों की गलती मानी तब कहीं जाकर धरना समाप्त हुआ।

थाना सिटी के प्रभारी वरुण कुमार ने प्रदर्शनकारियों को शांत करते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों से अगर कोई गलती हुई है तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं। थाने का प्रभारी होने के नाते उनकी जिम्मेदारी बनती है अगर कोई गलत काम हुआ है तो उसमें सुधार करें।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत बांसल, अग्रवाल समाज सभा के अध्यक्ष दीपक गर्ग, भाजपा के हलका मुक्तसर से इंचार्ज व फाजिल्का के सह प्रभारी राजेश गोरा पठेला ने कहा कि पुलिस प्रशासन बेवजह व्यापारियों को परेशान न करें। व्यापारियों पर ऐसे झूठे आरोप लगाकर उन्हें हवालात में बंद करना कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष देसराज तनेजा, क्लॉथ एसोसिएशन के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, कच्चा आढ़तिया एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बब्बू बांसल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अजय गुप्ता, सालासर सेवा सोसायटी के अध्यक्ष संजीव कुमार टिंकू, अरोड़वंश सभा एवं भाजपा मंडल-1 के अध्यक्ष राजकुमार भठेजा मेलू, मंडल-2 अध्यक्ष हरीश वाट्स, टिब्बी साहिब गौशाला के अध्यक्ष अमृत लाल खुराना, व्यापारी अजय कुच्छल समेत बड़ी गिनती में व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद थे।



Source link

982250cookie-checkMuktsar:जुआ खेलने के शक में पुलिस ने व्यापारी को हवालात में डाला, भड़के साथियों ने थाने में किया हंगामा – Protest After Police Put A Businessman In Lockup In Muktsar
Artical

Comments are closed.

Five Criminals Including Father And Son Involved In Murder Of Bablu Mandal Bihar – Bhagalpur News     |     Harish Rana को Supreme court ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, परिवार के 13 साल के संघर्ष की कहानी     |     Rishikesh Accident An Out-of-control Car Crushed A Two-year-old Child, Killing Him On The Spot, Causing Chaos – Dehradun News     |     Decision Reserved On Petition Seeking Euthanasia – Jabalpur News     |     Police Became Brothers Paid Mayra, Contributed 1.61 Lakh Rupees For Wedding Of A Scavenger’s Daughters – Kotputli-behror News     |     Hisar:नशा तस्करों के दो गुटों में हुआ झगड़ा, जमकर चले पत्थर; चार लोग घायल – Two Groups Of Drug Smugglers Clashed In Hisar     |     Lpg Crisis:घरेलू सिलिंडरों की उपलब्धता की हर रोज समीक्षा करेंगे डीसी, सरकार को देंगे रिपोर्ट – Lpg Crisis: Dc Will Review The Availability Of Domestic Cylinders Every Day And Will Report To The Govt     |     Mumbai Spartans vs India Captains, LLC LIVE: इंडिया कैपटन्स ने जीता टॉस, मुंबई स्पार्टन्स की पहले गेंदबाजी     |     ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा को हुआ प्यार? सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, बताया दिल का हाल     |     Realme P4 Lite 5G के इंडिया लॉन्च की आहट तेज, कंपनी ने डिजाइन को लेकर दिया ये हिंट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088