Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Franchise India Expo 2023 become Bahubali in franchise business turnover can be 140-150 billion dollar | फ्रेंचाइज बिजनेस में बाहुबली बनेगा भारत, अगले 5 साल में 140-150 अरब डॉलर का हो सकता है कारोबार


Franchise India Expo 2023 - India TV Paisa
Photo:INDIA TV Franchise India Expo 2023

Startup Summit 2023: भारत में फ्रेंचाइज कारोबार के अगले पांच साल में 140-150 अरब डॉलर का होने की संभावना है। फ्रेंचाइज इंडिया ने शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है। फ्रेंकास्ट व्हाइटपेपर ऑन फ्रेंचाइज फोरकास्ट 2023-24 के रिपोर्ट के अनुसार, भारत का फ्रेंचाइज उद्योग लगभग 800 अरब रुपये का है और इसके आगामी वर्षों में सालाना आधार पर 30-35 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फ्रेंचाइज बाजार है। भारत में इस समय सभी क्षेत्रों में लगभग 4,600 सक्रिय फ्रेंचाइजर हैं, जो लगभग दो लाख दुकानें संचालित कर रहे हैं। 

फ्रेंचाइजी इंडिया एक्सपो 2023 में दिखा जलवा

रिपोर्ट में कहा गया है कि 300 से ज्यादा कंपनियां हर साल फ्रेंचाइजी शुरू कर रही हैं और कुल फ्रेंचाइजी में से 53 प्रतिशत मल्टी यूनिट वाली फ्रेंचाइजी है। हालांकि, भारतीय फ्रेंचाइजी बाजार अभी भी शुरुआती चरण में है, लेकिन उद्योग का राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में लगभग दो प्रतिशत योगदान है और इसने 10 लाख नौकरियां पैदा की है। दिल्ली के प्रगति मैदान में 15 और 16 जुलाई को आयोजित किए गए फ्रेंचाइजी इंडिया एक्सपो 2023 में 500 से अधिक ब्रांड्स ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। एशिया के सबसे बड़े फ्रैंचाइज बिजनेस अवसर के 19वें एडिशन में रिटेल, रेस्तरां, क्लाउड किचन, हेल्थटेक और ब्यूटी, आईटी और सर्विसेज, एडटेक एजुकेशन, ईवी मोबिलिटी जैसी विभिन्न कैटेगरी के बिजनेस शामिल हुए हैं। 

पहले 15 मिनट में बिका पहला फ्रेंचाइजी

फ्रैंचाइज इंडिया 2023 पूरी तरह से एक नया बिजनेस शुरू करने या अपने व्यावसायिक एंटरप्राइजेज को अगले स्तर तक बढ़ाने में सक्षम बनाएगी। कार्यक्रम की देखरेख कर रहे गौरव कुमार से जब हमने इस संबंध में बातचीत की तो उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को जब इस इवेंट की शुरुआत हुई थी तब शुरू के 15 मिनट में ही पहली फ्रेंचाइजी सेल हो गई थी। वह बताते हैं कि एक्सपो में सिर्फ उन्हीं कंपनियों को सम्मिलित होने का मौका दिया गया है जो अपने सेक्टर में नया इन्नोवेटिव और शानदार प्रॉफिट बनाने का दम रखती हैं। अगर कोई लोन की मदद से बिजनेस शुरू करने की सोच रहा तो उसे भी वहां मौका गया है।

नई टेक्नोलॉजी से जुड़ रहा आम निवेशक

लोहिया मोटर के एक अधिकारी ने इंडिया टीवी को बताया कि एक्सपो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग नई टेक्नोलॉजी से ना सिर्फ जुड़ना चाहते हैं बल्कि उसमें निवेश कर उसका बिजनेस भी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। यह एक नए भारत की झलक दिखाता है। लोग अपनी समझ के हिसाब से ईवी सेक्टर हो या फूड और गेमिंग सेक्टर, हर जगह पर इन्वेस्ट कर रहे हैं। वह बताते हैं कि यह एक्सपो उन कंपनियों के लिए बेहद खास है, जिसे मार्केट में अभी तक कोई पहचान नहीं मिली है और जो फ्रेंचाइजी बिजनेस करना चाह रही है। 

Latest Business News





Source link

984630cookie-checkFranchise India Expo 2023 become Bahubali in franchise business turnover can be 140-150 billion dollar | फ्रेंचाइज बिजनेस में बाहुबली बनेगा भारत, अगले 5 साल में 140-150 अरब डॉलर का हो सकता है कारोबार
Artical

Comments are closed.

सपाट खुला शेयर बाजार, IT और मेटल स्टॉक्स में दिख रही गिरावट, यहां आई तेजी     |     Mock Drill Today In States Bordering Pakistan – Amar Ujala Hindi News Live     |     3 new judges take oath, Supreme Court reaches its full strength of 34 | India News     |     Bihar News: Martyr Vikas Kumar’s Body Reached Jehanabad, Crowd Bids Final Farewell With Teary Eyes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Revenue Department Sent Charge Sheet To Appointment Department Against Suspended Ias Officer Abhishek Prakash – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sikh Community In Delhi Served Sharbat On Guru Arjun Dev Martyrdom Day – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: कांग्रेस विधायक के पोते के अपहरण में चचेरे दादा समेत तीन गिरफ्तार, फिरौती में डेढ़ किलो सोना मांगा था     |     Maharashtra Updates Mumbai Police Dcp Thane Palghar Pune Education Politics Crime And Other News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bikaner News: Three New Corona Patients Found In Bikaner – Bikaner News     |     Himachal Weather Orange Alert For Rain And Hailstorm Today And Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088