नरवाई जलाने पर कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है, बावजूद जिले में बड़े पैमाने पर नरवाई जलाई जा रही है। नरवाई जलाने के दाैरान जिले के मोहनबड़ोदिया थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा सामने आया है। नरवाई में लगी आग खेत तक फैल गई। इससे चार भैंस झुलस गईं और एक मोर की माैत भी जलकर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, राजस्व और वन विभाग की टीम माैके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। मोहनबड़ोदिया थाने पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें- पुरानी रंजिश के चलते शादी समारोह में बहा खून, एक युवक की हत्या, दो सगे भाइयों ने कर दिया कांड
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के ग्राम पचावता में एक किसान ने खेत में नरवाई जलाई। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना गुरुवार दोपहर की है। आग तेजी से आसपास के खेतों तक फैल गई। आग चौकीदार संजू के खेत में भी पहुंच गई। जिससे यहां बंधी चार भैंस आग की चपेट में आ गईं। वहीं खेत में राष्ट्रीय पक्षी मोर की जलकर माैत होने की जानकारी भी सामने आई है।
ये भी पढ़ें- इंदौर-धार रोड पर दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट, शोक से लौट रही महिला को कुचला गया
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी पीके व्यास ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पंचनामा बनाया गया। थाने में नरवाई जलाने का मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जानकारी अनुसार हादसे में करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मोर के जलने की जानकारी सामने आने के बाद वन, राजस्व और पुलिस की टीम सक्रिय हुई और जांच की जा रही है।

Comments are closed.