Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

A Gang That Duped An Elderly Woman In Pilibanga Of Hanumangarh District Was Busted – Hanumangarh News


हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में बुजुर्ग महिलाओं को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो राजस्थान, पंजाब और गुजरात सहित कई राज्यों में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Trending Videos

कैसे हुआ खुलासा?

पीलीबंगा थानाधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि वार्ड नंबर 7, लखासर निवासी 70 वर्षीय परमेश्वरी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को वह सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद खरलियां बस स्टैंड पर खड़ी थीं। इस दौरान एक महिला और एक पुरुष उनके पास आए। महिला ने उनके कानों में पहनी सोने की बुजली चोरी से बचाने का झांसा देकर उतरवा ली और सुरक्षा का आश्वासन दिया।

महिला ने बुजली को एक रूमाल में बांधकर वापस देने का नाटक किया और उन्हें पैसे देने का प्रलोभन दिया। जब पीड़िता ने रूमाल खोला, तो उसमें सिर्फ कोरे कागज और 50 रुपये का नोट निकला। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: कोटा में 8 दिन के नवजात की हार्ट सर्जरी कर डॉक्टरों ने बचाई जान, 2×2 सेमी छोटे हृदय लगाया पेसमेकर

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कंवर और वृताधिकारी हंसराज बैरवा की निगरानी में थाना प्रभारी अशोक बिश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

गिरोह का खुलासा और गिरफ्तारियां

गहन जांच के बाद पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अर्जुन (20) निवासी भटिंडा, पंजाब,  वीरूराम (45) निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान और कृष्णा देवी (40)  निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान है। ये आरोपी बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को ठगने का काम करते थे। उनके पास विभिन्न राज्यों के आधार कार्ड मिले हैं, जिससे वे अपनी असली पहचान छिपाते थे।

अन्य वारदातों की जांच जारी

आरोपियों ने पंजाब, राजस्थान और गुजरात में कई ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब अन्य मामलों की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। हनुमानगढ़ पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति की चालाकी भरी बातों में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

 



Source link

2612580cookie-checkA Gang That Duped An Elderly Woman In Pilibanga Of Hanumangarh District Was Busted – Hanumangarh News
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

West Bengal: 7 killed, 1 injured in gas cylinder blast in South 24 Parganas | India News     |     Bihar: Land Revenue Minister Sanjay Saraogi Held A Public Hearing In Darbhanga, Heard Land Related Problems – Amar Ujala Hindi News Live     |     Income Tax Notice Of Rs 33.88 Crore Sent To Sanitation Worker – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand Thumby Aviation Will Run Heli Service For Joshiyada And Gauchar Now – Amar Ujala Hindi News Live     |     Weather Update First Quarter Of 2025 Is Best In Last Five Years – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp News: Chief Minister Targeted Congress Leader Sonia Gandhi, Know What Else Mohan Yadav Said – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Nitrogen Gas Leaked From Tanker In Ajmer Chemical Factory – Amar Ujala Hindi News Live     |     आज की तारीख में एफआईआर होनी चाहिए: अनिल विज ने एसएसपी को खड़काया फोन, पीजीआई रोहतक पहुंचे थे मंत्री     |     Himachal News Remains Of Cattle Found In Manpur Devda On Uttarakhand Border Protest – Amar Ujala Hindi News Live     |     13 अप्रैल को मार्गी होंगे असुरों के गुरु शुक्र, बढ़ेगी इन 3 राशियों की मुश्किलें, जीवन में आएगा भूचाल, होगा नुकसान, रहें सावधान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088