Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

A Youth Was Kidnapped And Beaten Up In Beed Maharashtra Ajit Pawar Ordered Strict Action News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live


महाराष्ट्र के बीड जिले के परळी शहर में एक युवक शिवराज दिवटे का कथित तौर पर अपहरण कर लोहे की रॉड और डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर मकोका (MCOCA) जैसे कड़े कानून लागू करने का निर्देश दिया।

Trending Videos

बता दें कि बीते शुक्रवार शाम चार बजे शिवराज दिवटे एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर उन्हें रत्नेश्वर मंदिर के पास ले जाकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचाया गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:- Odisha: ‘महाप्रसाद को डाइनिंग टेबल पर खाने से बचें’, पुरी के जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील

अजित पवार ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पवार ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और पुलिस से कहा है कि यदि आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड हो तो मकोका लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा बेहद खतरनाक प्रवृत्ति है, जिसे पूरी तरह कुचलना जरूरी है। मामले में पीड़ित युवक शिवराज ने बताया कि हमला करने वाले लोग आपस बात कर रहे थे कि इसे संतोष देशमुख पार्ट 2 बना दो। साथ ही युवक ने कहा कि पुलिस को इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।

अब तक क्या हुई कार्रवाई, एक नजर?

पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से दो नाबालिग हैं। बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कनवत ने बताया कि कुल 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामला हत्या की कोशिश और दंगा फैलाने के आरोप में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि यह एक “तत्काल घटना थी” और इसे जातिगत रंग नहीं देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर: विदेश में पाकिस्तान की पोल खोलने वाले सांसदों के नाम घोषित; जानें किस टीम में कौन-कौन

संतोष देशमुख हत्याकांड से जुड़ा मामला?

दावा किया जा रहा है कि इस मामले की गुत्थी बीड के सरपंच देशमुख हत्याकांड से मामले से जुड़ी हो सकती है। गौरतलब है कि संतोष देशमुख बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच थे, जिनकी पिछले साल दिसंबर में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के पीछे एक पवन ऊर्जा कंपनी से रंगदारी वसूली की कोशिश का विरोध बताया गया था। इस मामले में परली के विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वल्मिक कराड को भी गिरफ्तार किया गया था।



Source link

2734700cookie-checkA Youth Was Kidnapped And Beaten Up In Beed Maharashtra Ajit Pawar Ordered Strict Action News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar Supaul News: Air Service Will Start Soon From Virpur Airport, Terminal Building Nitish Cabinet News – Bihar News     |     Amar Ujala Premier League: भव्य आगाज, ओजोन टाइटंस ने रसिक इन्फ्रा को हराया, विभांशु बने मैन ऑफ द मैच     |     Kedarnath Helicopter Crash Worker Stopped Devraj From Going In That Flight After A Short While Heli Crashed – Amar Ujala Hindi News Live     |     सीबीएसई : 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम दिन आज     |     Gwalior Police Found The Innocent Child Who Was Kidnapped From The Railway Station – Gwalior News     |     Tonk Vande Ganga Abhiyan Minister Heeralal Nagar Visit – Rajasthan News     |     Himachal Viral Video Stunts From A Moving Suv Car Bilaspur A Solan Biker Hit A Car While Doing Stunt – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: हरभजन सिंह ने किया शुभमन गिल का काम आसान, लीड्स टेस्ट के लिए सुलझाई प्लेइंग XI की गणित     |     TOI Social Impact Summit to honour breakout work in CSR-ESG | India News     |     Tejashwi Yadav Visits Shaheed Ram Babu Family Siwan – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088