हेडलाइंस
प्रियांक खरगे ने फिर बोला RSS पर हमला, मनी लॉन्ड्रिंग के लगाए आरोप, गुरु दक्षिणा और विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 16 February 2026 Bareilly News:पुलिस मुठभेड़ में डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; दरोगा-सिपाही भी घायल - Four Robbery Accused Arrested In Police Encounter In Bareilly Delhi News: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा MP Weather Today: एमपी में फिर बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर क्या अपडेट? | IMD | Rain | Amar Ujala Banswara News: श्रीगढ़ पैलेस में फिर गूंजी शहनाई, पूर्व राजघराने के जगमाल सिंह 18 फरवरी को होगी शादी Ambala:तेज रफ्तार कार का कहर, सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर; एक की मौत और 11 घायल - One Person Died And 11 Were Injured In A Road Accident Shimla News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, 10 हजार रुपये जुर्माना IND vs PAK: रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को गले लगाया, VIDEO सामने आते ही मचा बवाल Tu Yaa Main: 3 दिन में 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई कपूर खानदान की लाडली की दूसरी फिल्म, वीकेंड पर भी रही फुस्स

AC में शॉर्ट सर्किट से लगी, दुकानदारों ने खिड़की के पास सीढ़ी लगाकर निकाले बच्चे

रेवाड़ी: रेवाड़ी की ब्रास मार्केट में लाइब्रेरी में लगी आग।हरियाणा के रेवाड़ी जिला में शुक्रवार शाम को ब्रास मार्केट में चल रही एक लाइब्रेरी में एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग काफी तेजी से भड़की, जिसके कारण लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे बच्चों की जान पर बन आई। आसपास के दुकानदारों ने बड़ी पहल करते हुए सीढ़ी लगाई, जिसके सहारे बच्चे खिड़की में से बाहर निकल पाए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।एक-एक बिल्डिंग में चल रहे सात आठ प्रतिष्ठानब्रास मार्केट कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का बड़ा हब बन चुकी है। यहां कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी तो खोल लिए गए, लेकिन नियमों का कोई पालन नहीं कर रहा। ब्रास मार्केट की दुकान नंबर 14 में कुछ समय पूर्व ही खुली एक लाइब्रेरी में शुक्रवार शाम को आठ दस बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक ही एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग काफी तेजी से भड़की।कुछ बच्चे तो सीढ़ियों से नीचे उतर आए, लेकिन कुछ भीतर ही फंस गए। जो बच्चे भीतर फंसे थे उनको आसपास के दुकानदारों ने खिड़की में सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। आगजनी की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक के बाद एक दो गाड़ियां मौके पर पहुंचे। दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक लाइब्रेरी में सब कुछ जल चुका था।बिना फायर एनओसी चल रहे प्रतिष्ठानब्रास मार्केट की एक-एक बिल्डिंग में सात से आठ शिक्षण संस्थान चल रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि इनमें से एक के पास भी फायर एनओसी नहीं है, जबकि प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी आदि के लिए भी फायर एनओसी आवश्यक है। अब सवाल यह उठता है कि बिना फायर एनओसी के आखिरकार ये संस्थान चल कैसे रहे हैं। दमकल विभाग द्वारा इन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। अब जब शोर मचा है तो विभाग के अधिकारी एक दो दिन दबाव डालेंगे, लेकिन फिर न जाने क्या मंत्र इन सेंटर संचालकों द्वारा पढ़ा जाता है कि अधिकारी शांत होकर दोबारा अपने दफ्तर तक ही सीमित हो जाते हैं।मार्केट का किया जाएगा निरीक्षणरेवाड़ी उप अग्निश्मन अधिकारी मामचंद शर्मा ने कहा कि ब्रास मार्केट में जो हादसा हुआ है, उसमें बच्चों को बचा लिया गया है। टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। ब्रास मार्केट में किसी भी कोचिंग सेंटरों के पास फायर एनओसी नहीं है। जल्द ही मार्केट का निरीक्षण कर उन सभी सेंटरों और लाइब्रेरी पर कार्रवाई की जाएगी, जिनके पास फायर एनओसी नहीं है।

570220cookie-checkAC में शॉर्ट सर्किट से लगी, दुकानदारों ने खिड़की के पास सीढ़ी लगाकर निकाले बच्चे
Artical

Comments are closed.

प्रियांक खरगे ने फिर बोला RSS पर हमला, मनी लॉन्ड्रिंग के लगाए आरोप, गुरु दक्षिणा और विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 16 February 2026     |     Bareilly News:पुलिस मुठभेड़ में डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; दरोगा-सिपाही भी घायल – Four Robbery Accused Arrested In Police Encounter In Bareilly     |     Delhi News: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा     |     MP Weather Today: एमपी में फिर बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर क्या अपडेट? | IMD | Rain | Amar Ujala     |     Banswara News: श्रीगढ़ पैलेस में फिर गूंजी शहनाई, पूर्व राजघराने के जगमाल सिंह 18 फरवरी को होगी शादी     |     Ambala:तेज रफ्तार कार का कहर, सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर; एक की मौत और 11 घायल – One Person Died And 11 Were Injured In A Road Accident     |     Shimla News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, 10 हजार रुपये जुर्माना     |     IND vs PAK: रोहित शर्मा ने वसीम अकरम को गले लगाया, VIDEO सामने आते ही मचा बवाल     |     Tu Yaa Main: 3 दिन में 3 करोड़ भी नहीं कमा पाई कपूर खानदान की लाडली की दूसरी फिल्म, वीकेंड पर भी रही फुस्स     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088