हेडलाइंस
With Churning Tradition In Gayaji Regarding Vishnupad Corridor Path Of Development Is Set - Bihar News Budaun News:परीक्षा के बाद होटल में पहुंचीं दो छात्राएं, फिर हुआ कुछ ऐसा, मच गई अफरातफरी - Police Raided The Hotel And Caught Two Girl Students In Budaun Evening news wrap: How has US-Iran war hit India? Pakistan announces crisis measures amid Middle East tension & more | India News Uttarakhand:पहचान छिपाकर शादी की तो जेल, लिव-इन के भी नियम कड़े; लागू हुआ Ucc संशोधन अध्यादेश - Uttarakhand Budget Session 2026 Ucc Amendment Ordinance Implemented With Strict Rules परेशान करने लगी धूप:सुबह-शाम की ठंड लगभग खत्म, आने वाले दिनों में भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, रहेगी तपिश - The Sun Has Started To Bother The Morning And Evening Cold Is Almost Over There Will Be No ... Indore:अब भागीरथपुरा के लोग जलसंकट से परेशान, नई लाइन बिछी, लेकिन कनेक्शन नहीं ले पा रहे रहवासी - Indore: Now The People Of Bhagirathpura Are Troubled By The Water Crisis, A New Line Has Been Laid, Bu... कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोलीं- ’12 साल में सिर्फ राहुल गांधी हैं जो झुके नहीं, बेझिझक सच बोलते हैं’ Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK Lpg Shortage:घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी नहीं होगी, कमर्शियल सिलेंडरों पर अस्थायी रोक-गोदारा - Lpg Shortage: Temporary Halt On Commercial Lpg Cylinders To Ensure Supply For Domestic Consumers** हिमाचल प्रदेश:भाजपा-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन! तीसरे मोर्चे के लिए कदमताल, कुल्लू में 40 नेताओं की गुप्त बैठक - Himachal 40 Leaders Hold A Secret Meeting In Kullu To Form A Third Front

ACP सुखजिंदर को नहीं मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट ने रद्द की याचिका

जालंधर: 14 मिनट पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक तस्वीर।ASI स्वर्ण सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ACP और उसके साथियों को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र जज डीपी सिंगला की अदालत ने ACP सुखजिंदर सिंह औऱ उसके साथी राजीव की अग्रिम जमानत याचिका को रद्द करते हुए जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं।ACP सुखजिंदर सिंह और उसके साथ दो अन्य लोगों राजीव अग्रवाल उर्फ लाला निवासी लक्ष्मीपुरा और गुर इकबाल सिंह निवासी न्यू संतोखपुरा के खिलाफ ASI को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत दर्ज है। केस दर्ज करने से पहले ही मुजरिम को पकड़ लेने वाले पंजाब पुलिस की अपने अधिकारी के प्रति रहम दिली के कारण ही ACP और उसके साथी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पता चला है कि सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो जाने के बाद ACP सुखजिंदर सिंह और उसके साथी हाईकोर्ट जाने की फिराक में हैं।ACP की गिरफ्तारी को लेकर मरहूम ASI ने डैड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाने से भी इनकार कर दिया था। परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर धरना लगाकर आरोप लगाए थे कि ASI ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मारकर इसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। पुलिस पर दबाब भी बनाया था कि ACP पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए और उसे तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। लेकिन इतने दिन बीतने के बाद न तो मामले की धारा बदली और न ही ACP और उसके साथियों की गिरफ्तारी हुई।ASI स्वर्ण सिंह की आत्महत्या वाली फाइल फोटोबता दें कि ACP सुखजिंदर सिंह और उसके साथ दो अन्य लोगों राजीव अग्रवाल उर्फ लाला निवासी लक्ष्मीपुरा व गुर इकबाल सिंह निवासी न्यू संतोखपुरा के खिलाफ पुलिस थाना डिवीजन नंबर-7 में FIR दर्ज की गई। ASI स्वर्ण सिंह की पत्नी रणजीत कौर ने अपने बयान में कहा कि इन तीनों ने उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। रणजीत कौर का आरोप है कि काफी दिनों से यह तीनों उसके पति को परेशान कर रहे थे।स्वर्ण सिंह ने रविवार देर रात विदेश में रहने वाले अपने बच्चों को बहसबाजी का एक वीडियो भेजा। बेटी ने वो वीडियो उन्हें फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद उसने अपने पति से संपर्क करने के लिए मोबाइल पर फोन किया तो कॉल ACP सुखजिंदर सिंह ने रिसीव की। सुखजिंदर सिंह ने फोन पर उसे बताया कि स्वर्ण सिंह ने खुद को सिर में गोली मार ली है और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद सुखजिंदर सिंह ने फोन काट दिया।पत्नी बोली थी- पति की हत्या की गईगोली लगने से मारे गए ASI स्वर्ण सिंह की पत्नी रणजीत कौर ने इस पूरे घटना पर सवाल खड़े किए थे। रणजीत कौर के अनुसार उसके पति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। रात को उनके पति ने जो वीडियो बच्चों को भेजा, उसमें वह कुछ अधिकारियों के साथ बहस करते नजर आ रहे थे। स्वर्ण सिंह ने यह वीडियो रात 12:23 बजे वीडियो भेजा। इसके 15 मिनट बाद उसने स्वर्ण सिंह के मोबाइल पर कॉल की तो किसी ने फोन नहीं उठाया।रणजीत कौर ने कहा कि लगातार कई कॉल करने पर भी जब स्वर्ण सिंह का फोन नहीं उठा तो उसने पति के साथ नौकरी करने वाले ASI सुच्चा सिंह को फोन किया। सुच्चा सिंह ने भी फोन नहीं उठाया। उसके बाद दोबारा अपने पति के फोन पर कॉल की तो ACP नार्थ सुखजिंदर सिंह ने फोन उठाया और स्वर्ण सिंह की मौत की खबर देकर फोन काट दिया। इसके बाद ACP ने फोन उठाना बंद कर दिया। रणजीत कौर के मुताबिक उनके पति ने उन्हें कई बार बताया कि अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनकी अपने अधिकारियों के साथ बहसबाजी होती रहती है।खबरें और भी हैं…

555660cookie-checkACP सुखजिंदर को नहीं मिली अग्रिम जमानत, कोर्ट ने रद्द की याचिका
Artical

Comments are closed.

With Churning Tradition In Gayaji Regarding Vishnupad Corridor Path Of Development Is Set – Bihar News     |     Budaun News:परीक्षा के बाद होटल में पहुंचीं दो छात्राएं, फिर हुआ कुछ ऐसा, मच गई अफरातफरी – Police Raided The Hotel And Caught Two Girl Students In Budaun     |     Evening news wrap: How has US-Iran war hit India? Pakistan announces crisis measures amid Middle East tension & more | India News     |     Uttarakhand:पहचान छिपाकर शादी की तो जेल, लिव-इन के भी नियम कड़े; लागू हुआ Ucc संशोधन अध्यादेश – Uttarakhand Budget Session 2026 Ucc Amendment Ordinance Implemented With Strict Rules     |     परेशान करने लगी धूप:सुबह-शाम की ठंड लगभग खत्म, आने वाले दिनों में भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, रहेगी तपिश – The Sun Has Started To Bother The Morning And Evening Cold Is Almost Over There Will Be No Relief From The Hea     |     Indore:अब भागीरथपुरा के लोग जलसंकट से परेशान, नई लाइन बिछी, लेकिन कनेक्शन नहीं ले पा रहे रहवासी – Indore: Now The People Of Bhagirathpura Are Troubled By The Water Crisis, A New Line Has Been Laid, But The Re     |     कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोलीं- ’12 साल में सिर्फ राहुल गांधी हैं जो झुके नहीं, बेझिझक सच बोलते हैं’     |     Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK     |     Lpg Shortage:घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी नहीं होगी, कमर्शियल सिलेंडरों पर अस्थायी रोक-गोदारा – Lpg Shortage: Temporary Halt On Commercial Lpg Cylinders To Ensure Supply For Domestic Consumers**     |     हिमाचल प्रदेश:भाजपा-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन! तीसरे मोर्चे के लिए कदमताल, कुल्लू में 40 नेताओं की गुप्त बैठक – Himachal 40 Leaders Hold A Secret Meeting In Kullu To Form A Third Front     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088