Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Heavy rush at New Delhi Railway Station; crowd-control measures avert tragedy | India News एक समय मोदी के साथ खिचवाई थी फोटो, एक ट्वीट ने बर्बाद किया अरबों का साम्राज्य, ₹74 में बेचनी पड़ी कंपनी Bihar News : Love Affair Lover Murder Case Husband Wife Relatives Killed Motihari Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- जो स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकता, उसके लिए देश में जगह नहीं Roorkee: Two Youths Entered The Truck And Beat Up The Driver For Not Giving Way To The Car, Video Goes Viral - Amar Ujala Hindi News Live Delhi: राउज एवेन्यू कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित, अध्यक्ष बने नीरज; समर्थकों ने किया स्वागत Mp News: Under-construction Building Collapsed In Jhabua, Two Workers Died, Three Injured - Amar Ujala Hindi News Live Churu News: High Speed Truck Hit Ambulance, Two Including Driver Died, Couple Seriously Injured - Amar Ujala Hindi News Live VIDEO: एमएस धोनी ने पलक झपकने से पहले बिखेर दी बेल्स, सूर्या को नहीं दिया वापसी का मौका; देखें वीडियो कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे मिलावटी एलोवेरा, इन आसान तरीकों से करें असली या नकली जेल की पहचान

Adani Group के लिए अमेरिका से आई अच्छी खबर, हिंडनबर्ग रिपोर्ट का भी किया गया जिक्र


Gautam Adani- India TV Paisa

Photo:FILE गौतम अदाणी

Adani Group के लिए अमेरिका से अच्छी खबर आई है। दरअसल, अमेरिका की रिसर्च फर्म बर्नस्टीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अदाणी ग्रुप की वित्तीय स्थिति उस समय की तुलना में अब बेहतर है जब ग्रुप हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की चपेट में आया था। बर्नस्टीन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि अदाणी समूह के प्रवर्तकों द्वारा गिरवी रखे शेयरों में तेजी से कमी आई है। साथ ही कंपनी ने कम कर्ज जुटाया है। इससे पिछले 2 साल में ग्रुप की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। रिसर्च फर्म ने कहा कि गौतम अदाणी की अगुवाई में जोखिम 2 साल पहले की तुलना में कम हो गए हैं।

हिंडनबर्ग रिसर्च के बाद शेयरों में आई थी बिकवाली 

हिंडनबर्ग रिसर्च ने जनवरी, 2023 में अपनी रिपोर्ट में अदाणी ग्रुप पर वित्तीय खातों में धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में बड़ी बिकवाली आई थी। ग्रुप का मार्केट कैप घटकर आधा रह गया था। हालांकि, अदाणी समूह हिंडनबर्ग के आरोपों से उबरने में कामयाब रहा। उसके बाद भी ग्रुप पर बीच बीच में कई आरोप लगे हैं। 

ग्रुप पर कर्ज का बोझ घटा 

रिसर्च कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में अदाणी समूह पर कर्ज घटा है। वित्त वर्ष 2015-16 में ग्रुप के कर्ज में बैंकों की हिस्सेदारी 86 प्रतिशत थी लेकिन वह घटकर वित्त वर्ष 2023-24 में सिर्फ 15 प्रतिशत रह गई। इसके अलावा बॉन्ड की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2015-16 के 14 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 31 प्रतिशत हो गई। बर्नस्टीन का मानना है कि ग्रुप के नकद भंडार में भी पिछले डेढ़ साल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मार्च, 2023 में इसका नकद भंडार 22,300 करोड़ रुपये था जो सितंबर 2024 में 39,000 करोड़ रुपये हो गया। 

बर्नस्टीन ने क्या कहा है? 

रिसर्च फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अदाणी ग्रुप पहले की तुलना में बेहतर हुई है। ग्रुप अब बिना किसी शेयर-गिरवी, कम कर्ज जुटाने, कर्ज भुगतान और बेहतर वैल्यूएशन के साथ बहुत मजबूत स्थिति में है। बर्नस्टीन ने कहा कि अगर हम समूह के लिए शेयर गिरवी रखने की घटना को देखें, तो इसकी कंपनियों में बड़ी गिरावट आई है। अदानी पावर में शेयर गिरवी रखना 25 प्रतिशत से घटकर 1 प्रतिशत पर आ गया है। वहीं अदाणी पोर्ट्स में यह 17 प्रतिशत से घटकर शून्य हो गया है। इसके अलावा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को छोड़कर समूह में प्रवर्तक हिस्सेदारी भी बढ़ी है।

Latest Business News





Source link

1997490cookie-checkAdani Group के लिए अमेरिका से आई अच्छी खबर, हिंडनबर्ग रिपोर्ट का भी किया गया जिक्र
Artical

Comments are closed.

Heavy rush at New Delhi Railway Station; crowd-control measures avert tragedy | India News     |     एक समय मोदी के साथ खिचवाई थी फोटो, एक ट्वीट ने बर्बाद किया अरबों का साम्राज्य, ₹74 में बेचनी पड़ी कंपनी     |     Bihar News : Love Affair Lover Murder Case Husband Wife Relatives Killed Motihari Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: मुख्यमंत्री योगी बोले- जो स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकता, उसके लिए देश में जगह नहीं     |     Roorkee: Two Youths Entered The Truck And Beat Up The Driver For Not Giving Way To The Car, Video Goes Viral – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi: राउज एवेन्यू कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे घोषित, अध्यक्ष बने नीरज; समर्थकों ने किया स्वागत     |     Mp News: Under-construction Building Collapsed In Jhabua, Two Workers Died, Three Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Churu News: High Speed Truck Hit Ambulance, Two Including Driver Died, Couple Seriously Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     VIDEO: एमएस धोनी ने पलक झपकने से पहले बिखेर दी बेल्स, सूर्या को नहीं दिया वापसी का मौका; देखें वीडियो     |     कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे मिलावटी एलोवेरा, इन आसान तरीकों से करें असली या नकली जेल की पहचान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088