Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rajasthan Neet Student Gang-raped In Alwar Four Brutes Kidnapped Her And Committed Brutality - Alwar News पानीपत में हादसा: भाजपा नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, शीतल शर्मा व बेटे को मामूली चोटें Pwd Minister Vikramaditya Singh Met Union Minister Of State For Rural Development Kamlesh Paswan In New Delhi - Amar Ujala Hindi News Live राजस्थान की हार का सबसे बड़ा विलेन, करोड़ों रुपये एक झटके में डूबे Free Fire Max में भारतीय रीजन के लिए आए 100% वर्किंग रिडीम कोड्स, मिलेंगे कई सारे गेमिंग आइटम्स प्रॉपर्टी के बदले ले रहे हैं लोन तो इन गलतियों से कर लें तौबा, करेंगे लापरवाही तो पड़ेगा पछताना Minister Harjot Singh Bains On Water Dispute - Amar Ujala Hindi News Live HC warns Ramdev of contempt, says take down video targeting Rooh Afza Bihar Fire News: Four-year-old Girl Burnt To Death In A Sudden Fire - Amar Ujala Hindi News Live Baghpat: Amul Plant Will Be Set Up In 18 Acres Worth Rs. 600 Crores, Youth Will Get Employment - Amar Ujala Hindi News Live

Adani group के लिए गुड न्यूज, हाईकोर्ट ने धारावी प्रोजेक्ट के खिलाफ दायर याचिका खारिज की


धारावी प्रोजेक्ट

Photo:FILE धारावी प्रोजेक्ट

अडानी ग्रुप के लिए गुड न्यूज है। बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई में धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना को अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को दिए जाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निविदा अडानी समूह को देने का निर्णय मनमानी भरा नहीं है, इसमें कुछ भी अनुचित या विकृत नहीं है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) बेस्ड सेकलिंक टेक्नॉलॉजी कॉर्पोरेशन ने यह याचिका दायर की थी, जिसमें अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को परियोजना देने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी।

याचिका की गई खारिज

अदालत ने कहा कि याचिका में कोई उचित आधार नहीं है, इसलिए इसे खारिज किया जाता है। उच्च न्यायालय ने पाया,‘‘याचिका के समर्थन में दिए गए आधारों में कोई औचित्य नहीं है। इसलिए प्राधिकारियों की ओर से की गई कार्रवाई को चुनौती (जिसके तहत पहले की निविदा प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था और नई निविदा प्रक्रिया पेश की गई) विफल रही।’’अडानी समूह ने 259 हेक्टेयर धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी। 2022 की निविदा प्रक्रिया में 5,069 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ उसने इसे हासिल किया था। इससे पहले 2018 में जारी पहली निविदा में सेकलिंक टेक्नॉलॉजी कॉर्पोरेशन 7,200 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ सबसे अधिक बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी थी। सेकलिंक टेक्नोलॉजीज कॉरपोरेशन ने महाराष्ट्र सरकार के 2018 की निविदा को रद्द करने और उसके बाद 2022 में अडानी को निविदा देने के फैसले को चुनौती दी थी।

अडानी के शेयरों का हाल

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार दोपहर 2.12 फीसदी की गिरावट के साथ 2368 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। अडानी पोर्ट्स का शेयर 1.22 फीसदी गिरकर 1191 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अडानी पावर का शेयर 0.20 फीसदी बढ़कर 509 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

(पीटीआई/भाषा के इनपुट के साथ)

Latest Business News





Source link

2101060cookie-checkAdani group के लिए गुड न्यूज, हाईकोर्ट ने धारावी प्रोजेक्ट के खिलाफ दायर याचिका खारिज की
Artical

Comments are closed.

Rajasthan Neet Student Gang-raped In Alwar Four Brutes Kidnapped Her And Committed Brutality – Alwar News     |     पानीपत में हादसा: भाजपा नेता योगेश्वर दत्त की पत्नी की कार दुर्घटनाग्रस्त, शीतल शर्मा व बेटे को मामूली चोटें     |     Pwd Minister Vikramaditya Singh Met Union Minister Of State For Rural Development Kamlesh Paswan In New Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     राजस्थान की हार का सबसे बड़ा विलेन, करोड़ों रुपये एक झटके में डूबे     |     Free Fire Max में भारतीय रीजन के लिए आए 100% वर्किंग रिडीम कोड्स, मिलेंगे कई सारे गेमिंग आइटम्स     |     प्रॉपर्टी के बदले ले रहे हैं लोन तो इन गलतियों से कर लें तौबा, करेंगे लापरवाही तो पड़ेगा पछताना     |     Minister Harjot Singh Bains On Water Dispute – Amar Ujala Hindi News Live     |     HC warns Ramdev of contempt, says take down video targeting Rooh Afza     |     Bihar Fire News: Four-year-old Girl Burnt To Death In A Sudden Fire – Amar Ujala Hindi News Live     |     Baghpat: Amul Plant Will Be Set Up In 18 Acres Worth Rs. 600 Crores, Youth Will Get Employment – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088