Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Van Mahotsav symbolizes our commitment to a green future: Haryana CM Nayab Singh Saini | India News आईसीसी ने हार के बाद लिया एक्शन, इस वजह से ठोक दिया जुर्माना; कप्तान ने मानी गलती बिना शादी किए प्रेग्नेंट हो गई थीं नीना गुप्ता, ऐसा था बॉयफ्रेंड विवियन रिचर्ड्स का रिएक्शन, कही थी ये बात Starlink के लिए राहें नहीं आसान, सरकार ने सर्विस लॉन्च से पहले लगाई नई पाबंदी, BSNL, Jio और Airtel को राहत नागपंचमी 2025: शनि के नक्षत्र में बुद्धि के दाता बुध करेंगे गोचर, 25 दिनों तक होगी इन 3 राशियों की चांदी कस्तूरी हल्दी या नार्मल हल्दी? जानें बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किसका इस्तेमाल है बेहतर? इस प्राइवेट बैंक के नेट प्रॉफिट में 72% की भारी गिरावट, शेयरों में देखने को मिल सकता है एक्शन Congress MP Deepender Hooda in LS Bihar: Union Minister Nityanand Announced To Adopt Raghopur, Said Will Connect Tejashwi Area With Delhi - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar:केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने राघोपुर को गोद लेने की घोषणा, ... Varanasi News: धर्मस्थल के सामने कांवड़िये की घेरकर पिटाई, भगवा कपड़े भी फाड़े, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

Adani Group ने अमेरिका में लगे सभी आरोपों को बताया निराधार, कहा- हम कानून का पालन करने वाले संगठन


अडानी ग्रुप- India TV Paisa

Photo:FILE अडानी ग्रुप

जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में रिश्वत देने के आरोप लगाए है। इसके बाद आज अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़ी बिकवाली देखी गई। इस पर अब अडानी ग्रुप की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ग्रुप ने मीडिया स्टेटमेंट में कहा, ‘अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रीन के डायरेक्टर्स के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं। हम इन आरोपों को खारिज करते हैं।

सभी संभव कानूनी उपाय किये जाएंगे

अडानी ग्रुप ने बयान में कहा, ‘जैसा कि अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा स्वयं कहा गया है, “अभियोग पत्र में आरोप लगाए गए हैं और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जाता है, जब तक कि उन्हें दोषी साबित नहीं किया जाता।” सभी संभव कानूनी उपाय किए जाएंगे।’ बयान में आगे कहा गया, ‘अडानी ग्रुप ने हमेशा उच्चतम मानकों का पालन किया है और अपने सभी परिचालन क्षेत्रों में शासन, पारदर्शिता और नियामक अनुपालन को बनाए रखने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है। हम अपने हितधारकों, भागीदारों और कर्मचारियों को आश्वस्त करते हैं कि हम एक कानून का पालन करने वाला संगठन हैं, जो सभी कानूनों का पूरी तरह से पालन करता है।

क्या है मामला?

उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। अमेरिकी अभियोजकों ने अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का आरोप लगाया। एक अनुमान के अनुसार इससे समूह को संभावित रूप से दो अरब डॉलर से अधिक का लाभ हो सकता है।

अमेरिकी अटॉर्नी ने क्या कहा?

अमेरिकी अभियोजकों ने आरोप लगाया कि यह सब उन अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छुपाया गया, जिनसे अडानी समूह ने इस परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे। अमेरिकी कानून अपने निवेशकों या बाजारों से जुड़े विदेशों में भ्रष्टाचार के आरोपों को आगे बढ़ाने की अनुमति देता है। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस ने बयान में कहा, ‘‘प्रतिवादियों ने अरबों डॉलर के अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने की एक विस्तृत साजिश रची।’’

Latest Business News





Source link

1929030cookie-checkAdani Group ने अमेरिका में लगे सभी आरोपों को बताया निराधार, कहा- हम कानून का पालन करने वाले संगठन
Artical

Comments are closed.

Van Mahotsav symbolizes our commitment to a green future: Haryana CM Nayab Singh Saini | India News     |     आईसीसी ने हार के बाद लिया एक्शन, इस वजह से ठोक दिया जुर्माना; कप्तान ने मानी गलती     |     बिना शादी किए प्रेग्नेंट हो गई थीं नीना गुप्ता, ऐसा था बॉयफ्रेंड विवियन रिचर्ड्स का रिएक्शन, कही थी ये बात     |     Starlink के लिए राहें नहीं आसान, सरकार ने सर्विस लॉन्च से पहले लगाई नई पाबंदी, BSNL, Jio और Airtel को राहत     |     नागपंचमी 2025: शनि के नक्षत्र में बुद्धि के दाता बुध करेंगे गोचर, 25 दिनों तक होगी इन 3 राशियों की चांदी     |     कस्तूरी हल्दी या नार्मल हल्दी? जानें बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किसका इस्तेमाल है बेहतर?     |     इस प्राइवेट बैंक के नेट प्रॉफिट में 72% की भारी गिरावट, शेयरों में देखने को मिल सकता है एक्शन     |     Congress MP Deepender Hooda in LS     |     Bihar: Union Minister Nityanand Announced To Adopt Raghopur, Said Will Connect Tejashwi Area With Delhi – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar:केंद्रीय मंत्री नित्यानंद ने राघोपुर को गोद लेने की घोषणा, बोले     |     Varanasi News: धर्मस्थल के सामने कांवड़िये की घेरकर पिटाई, भगवा कपड़े भी फाड़े, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088