Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
मुंबई इंडियंस का कैसा रहा है क्वालीफायर-2 में प्रदर्शन, अगर जीते तो क्या ट्रॉफी होगी पक्की? कन्नड़ भाषा पर दिए बयान के बाद मचा बवाल, कमल हासन का माफी मांगने से फिर इनकार, बोले- पहले भी मिली है धमकी YouTube Shorts में जुड़ गया Google Lens का फीचर, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस महिलाओं के लिए योग और एक्सरसाइज क्यों है जरूरी, जानें मिलते हैं कौन से फायदे, बता रहे हैं एक्सपर्ट इस सरकारी स्कीम में खुलवाएं अपनी बेटी का अकाउंट, चमक जाएगी किस्मत, मिलेंगे 70 लाख रुपये रोहित शर्मा नहीं इस खिलाड़ी ने लगाए हैं T20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के, नाम जानकर आपको भी नहीं होगा भरोसा! Bihar News The Lover Along With His Friends Did Dirty Work With The Teenager - Bihar News Scam In Repair Of 500 Roadways Buses Used In Maha Kumbh - Amar Ujala Hindi News Live Ankita Bhandari Murder Case Ankit Was Pulkit Confidant Used To Pressurize For Extra Service To Customers - Amar Ujala Hindi News Live Indore News: बारिश से फल बीमार, 3 रुपए किलो तरबूज, मौसंबी पाइनापल भी आधे दाम, किसान हताश

Adr-haryana Election Watch: 96 Percent Mlas Of Haryana Are Millionaires, Savitri Jindal Richest – Amar Ujala Hindi News Live


ADR-Haryana Election Watch: 96 percent MLAs of Haryana are millionaires, Savitri Jindal richest

सावित्री जिंदल
– फोटो : संवाद

विस्तार


हरियाणा विधानसभा चुनावों में जीत का परचम लहराने वाले 96 फीसदी (86 विधायक) नए विधायक करोड़पति हैं। वहीं, जीतने वाले 13 फीसदी (12 विधायक) विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और हरियाणा इलेक्शन वॉच के विश्लेषण में हुआ है।

Trending Videos

एडीआर के मुताबिक, जीतने वाले 90 उम्मीदवारों के हलफनामे बताते हैं कि बीते चुनाव के  मुकाबले करोड़पति विधायकों की संख्या में मामूली तीन फीसदी की वृद्धि हुई है। 90 विधायकों में से 44 फीसदी के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जबकि केवल 2.2 फीसदी के पास 20 लाख रुपये से कम की संपत्ति है। 

10 फीसदी बढ़ी महिला विधायकों की संख्या

नए सदन में 14% महिला विधायक हैं। यह 2019 के मुकाबले 10% से अधिक है। मंगलवार को घोषित हुए चुनाव परिणामों में भाजपा ने कांग्रेस से 11 सीटें अधिक जीतकर  48 सीटों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस चुनाव में जेजेपी और आप जैसी पार्टियों का सफाया हो गया तो आईएनएलडी को केवल दो सीटें ही मिलीं।  

सावित्री जिंदल सबसे अमीर विधायक

भाजपा के 96 फीसदी, कांग्रेस के 95 फीसदी, आईएनएलडी और निर्दलीय जीते उम्मीदवारों में 100 फीसदी ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने का एलान किया है।

  • हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल 270 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सूची में सबसे ऊपर हैं। उनके बाद भाजपा की शक्ति रानी शर्मा 145 करोड़ रुपये और श्रुति चौधरी 134 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

दोबारा चुने गए विधायकों की संपत्ति में 59 फीसदी का इजाफा

कुल 30 विधायक 2024 में दोबारा से चुने गए हैं। इनकी औसत संपत्ति 2019 से 59 फीसदी बढ़ी है। पहले के 9.08 करोड़ रुपये के मुकाबले यह अब 14.46 करोड़ रुपये हो गई है।

आपराधिक मामलों में निर्दलीय अव्वल 12 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं, जिनमें 6 पर गंभीर आरोप हैं। एक पर हत्या की कोशिश का आरोप हैं। 2019 में महज 7 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। 19% कांग्रेस, 6% भाजपा और 67% निर्दलीय विजेताओं ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।



Source link

1678490cookie-checkAdr-haryana Election Watch: 96 Percent Mlas Of Haryana Are Millionaires, Savitri Jindal Richest – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

मुंबई इंडियंस का कैसा रहा है क्वालीफायर-2 में प्रदर्शन, अगर जीते तो क्या ट्रॉफी होगी पक्की?     |     कन्नड़ भाषा पर दिए बयान के बाद मचा बवाल, कमल हासन का माफी मांगने से फिर इनकार, बोले- पहले भी मिली है धमकी     |     YouTube Shorts में जुड़ गया Google Lens का फीचर, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस     |     महिलाओं के लिए योग और एक्सरसाइज क्यों है जरूरी, जानें मिलते हैं कौन से फायदे, बता रहे हैं एक्सपर्ट     |     इस सरकारी स्कीम में खुलवाएं अपनी बेटी का अकाउंट, चमक जाएगी किस्मत, मिलेंगे 70 लाख रुपये     |     रोहित शर्मा नहीं इस खिलाड़ी ने लगाए हैं T20 में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के, नाम जानकर आपको भी नहीं होगा भरोसा!     |     Bihar News The Lover Along With His Friends Did Dirty Work With The Teenager – Bihar News     |     Scam In Repair Of 500 Roadways Buses Used In Maha Kumbh – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ankita Bhandari Murder Case Ankit Was Pulkit Confidant Used To Pressurize For Extra Service To Customers – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: बारिश से फल बीमार, 3 रुपए किलो तरबूज, मौसंबी पाइनापल भी आधे दाम, किसान हताश     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088