After Controversial Statement Cabinet Minister Premchand Aggarwal Could Not Do Damage Control In Matter – Amar Ujala Hindi News Live उत्तराखंड By On Mar 17, 2025 0 यह भी पढ़ें Yoga Camp Organized At Brahma Kumari Institute In Sirohi… Jul 27, 2024 Constable Commits Suicide In Ghaziabad He Was Deployed To… Jul 17, 2024 विधानसभा में क्षेत्रवाद पर दिए विवादित बयान के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मामले में डैमेज कंट्रोल नहीं कर पाए। वह, सदन और सदन के बाहर इस पर खेद भी जता चुके थे, लेकिन उनके बयान से न सिर्फ एक वर्ग में गुस्सा बढ़ रहा था, बल्कि भाजपा के कुछ नेता भी इससे असहज थे। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं कैबिनेट मंत्री अग्रवाल, विवादित बयान के बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिलकर उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। इसके अलावा बार-बार उनकी ओर से खुद को आंदोलनकारी बताने, मां गंगा के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने और पहाड़ी गीत पर नृत्य करने को डैमेज कंट्रोल का हिस्सा ही माना गया, लेकिन गैरसैंण में स्थानीय लोगों की रैली और इसके बाद जगह-जगह उनके विरोध में जिस तरह से धरना-प्रदर्शन हुआ, उससे यह सब काम नहीं आया। डैमेज कंट्रोल के चक्कर में एक बार तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी निशाने पर आ गए थे। ये भी पढ़ें…Premchand Aggarwal: लोकप्रियता ने बनाया लगातार चार बार विधायक तो उत्तेजित व्यवहार बना घातक, देना पड़ा इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा अध्यक्ष भी निशाने पर भू-कानून एवं मूल निवास संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने मांग की है कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ भी विधानसभा में हुए घटनाक्रम को लेकर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की आय की जांच होनी चाहिए। Source link Like0 Dislike0 25997700cookie-checkAfter Controversial Statement Cabinet Minister Premchand Aggarwal Could Not Do Damage Control In Matter – Amar Ujala Hindi News Liveyes