Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

After Himcare, Now Sahara Yojana Is Also Under Investigation – Amar Ujala Hindi News Live


After Himcare, now Sahara Yojana is also under investigation

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमकेयर योजना के बाद अब सहारा योजना की भी सरकार जांच करवाएगी। सहारा योजना में दाखिल कैंसर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के इलाज के लिए प्रतिमाह 3,000 रुपये दिए जाते हैं। योजना में ऐसे भी लोग शामिल किए गए हैं, जिनकी उंगली कटी है।  मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा, रणधीर शर्मा और अन्य की ओर से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी। सदन में भाजपा की ओर से हिमकेयर और सहारा योजना को लेकर एक के बाद एक कई प्रश्न किए गए।

Trending Videos

स्वास्थ्य मंत्री को घिरता देख मुख्यमंत्री को मोर्चा संभालना पड़ा।  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने सहारा योजना के तहत मिलने वाली राशि रोक दी है। 5,329 लोगों को पैसा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर में निजी अस्पतालों की इंपैनलमेंट खत्म की गई है। निजी अस्पताल में हर्निया के ऑपरेशन बिल 25 हजार की जगह एक लाख बना दिया। सरकार योजना की जांच कर रही है। वहीं, सहारा योजना पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई थी। इसमें कौन-कौन लाभार्थी शामिल हुए हैं, इसको देखा जा रहा है।  सीएम ने कहा िक प्रदेश में 157 निजी अस्पतालों के िखलाफ जांच चल रही है। हिमकेयर योजना में 60 करोड़ जारी िकए हैं।

विधायक सुधीर शर्मा ने प्रश्न किया कि हिमकेयर के लाभार्थियों की चयन प्रक्रिया में नियमों में क्या बदलाव किया है। निजी अस्पतालों में योजना में कोई अनियमितता नहीं पाए जाने की बात स्वास्थ्य मंत्री ने की है। क्या इसके लिए कोई समिति बनाई थी, जिसने जांच की हो। अनुपूरक प्रश्न में रणधीर शर्मा ने पूछा कि हिमकेयर योजना में निजी अस्पतालों की लंबित राशि को कब तक दिया जाएगा। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भी इसी विषय पर अनुपूरक सवाल किया। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि जहां तक हिमकेयर की लंबित देनदारियों का मामला है, वह एक निरंतर प्रक्रिया है।

भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि निजी अस्पतालों को हिमकेयर योजना की सुविधा क्यों नहीं दी जा रही है। मंत्री शांडिल ने कहा कि 172.66 में से 82.66 करोड़ रुपये पिछली सरकार के समय की देनदारियां नहीं दी गई थीं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार हकीकत छिपा रही है। पिछली सरकार के समय सहारा योजना शुरू की गई। हिमकेयर योजना में 355 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। सीटी स्कैन की तिथि तीन-तीन महीने बाद की मिल रही थी।  सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना के तहत निजी अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा जारी रखी है। 



Source link

1481790cookie-checkAfter Himcare, Now Sahara Yojana Is Also Under Investigation – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

कपूरथला में दलित समाज के लोगों ने दिया धरना, सड़क जाम     |     ‘Grenades, sleeping bags, eatables recovered’: Security forces intensify hunt for terrorists in J&K’s Kathua | India News     |     Bihar Election 2025: Nitish Kumar Will Take A Shocking Step After 20 Years In Bihar! – Amar Ujala Hindi News Live     |     Muslim Girl Changed Her Religion And Married Her Lover In Bareilly – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kartik Swami Temple Is Becoming The First Choice Of Devotees Walking Track In Uttarakhand Rudraprayag – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ujjain News: Ujjain Police Arrested Seven Accused Of Bike Thief Gang, 24 Bikes Recovered – Madhya Pradesh News     |     Jaipur: Government’s Big Gift To Sports Medal Winners, 49 Players To Be Appointed As Junior Assistants – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal High Court: Cases Related To Outsourced Recruitment Will Be Settled In Eight Weeks – Amar Ujala Hindi News Live     |     दाल-रोटी के लिए प्रसिद्ध है MP का ये गांव, दूर-दराज से आते हैं पर्यटक     |     Unlocking the Power of Compounding with Fixed Deposits     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088