Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
26/11 terror attack accused Rana giving evasive answers, not cooperating with investigation: Mumbai Police | India News हाईकोर्ट में MP नर्सिंग घोटाले पर हुई सुनवाई, परीक्षा की तारीखों को लेकर सुनाया ये फैसला Manipal Academy of Higher Education to Unveil Manipal Hospice and Respite Centre Bihar News: Sdm Attacked In Begusarai, Miscreants Were Opposing The Construction Of Panchayat Bhawan - Amar Ujala Hindi News Live Gonda News: यात्रियों से भरी डबलडेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 यात्री घायल; चार मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर Kedarnath Yatra 2025: सजनें लगी दुकानें, 500 से अधिक लोग पहुंचे धाम, साफ-सफाई का काम भी लगभग पूरा Father And Son Riding A Bike Came Under The Truck In Damoh - Damoh News Rajasthan: Retired Major General Slams Randhawa’s Remark, Says India Ready For War On 3 Fronts With Pakistan - Amar Ujala Hindi News Live - Rajasthan News:रंधावा के बयान पर भड़के रिटायर्ड मेजर जनरल, ब... Haryana: एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के 15 दिन बाद बच्ची की अमेरिका में मौत, PGI रोहतक में लगी थी डोज, जांच शुरू HP Police: सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने पर छह माह में 1300 गिरफ्तारियां, 3400 चालकों के चालान

After The Decision On Cps Appointment, The Political Balance In Kangra May Be Disturbed – Amar Ujala Hindi News Live


After the decision on CPS appointment, the political balance in Kangra may be disturbed

कांगड़ा में बिगड़ सकता है सियासी संतुलन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


मुख्य संसदीय सचिव पर आए प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले में राजनीतिक संतुलन बिगड़ सकता है। पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल को सीपीएस बनाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार में राजनीतिक संतुलन बैठाने का प्रयास किया था।  इससे पूर्व में वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर की सरकार में कांगड़ा से तीन-तीन मंत्री बनाकर जिले को मंत्रिमंडल में पूरा अधिमान मिलता रहा है। मगर वर्तमान सुक्खू सरकार में पहले एक साल तक जवाली विस क्षेत्र से चौधरी चंद्र कुमार के रूप में महज एक मंत्री रहा।

सरकार के एक साल के कार्यकाल के बाद जयसिंहपुर विस क्षेत्र से यादवेंद्र गोमा के तौर पर दूसरा मंत्री कांगड़ा से मिला। हालांकि, नगरोटा बगवां से पहली मर्तबा विधायक बने रघुवीर सिंह बाली और फतेहपुर से दूसरी बार विधायक बने भवानी सिंह को सरकार ने कैबिनेट रैंक भी दिए, लेकिन अब सीपीएस पर आए कोर्ट के फैसले के बाद जहां कांगड़ा में राजनीतिक सन्नाटा छाया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के एक धड़े में चर्चाओं का बाजार गर्म है।  अब देखना दिलचस्प रहेगा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में जो एक पद खाली है, उसे कांगड़ा से भरा जाता है या नहीं। सीपीएस के पद समाप्त करने के बाद अब कांगड़ा से तीसरा मंत्री बनने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इस पर चर्चा शुरू है।

कांगड़ा जिला में कुल 15 विधानसभा क्षेत्र हैं, लेकिन यहां से कांग्रेस के विधायकों की संख्या 10, जबकि भाजपा विधायकों की संख्या महज 5 है। बैजनाथ से किशोरी लाल, पालमपुर से आशीष बुटेल, जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा, नगरोटा बगवां से रघुवीर बाली, ज्वालामुखी से संजय रतन, देहरा से कमलेश ठाकुर, फतेहपुर से भवानी सिंह, इंदौरा से मालेंद्र राजन, जवाली से चंद्र कुमार, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया कांग्रेस पार्टी से विधायक हैं। जबकि धर्मशाला से सुधीर शर्मा, सुलह से विपिन परमार, जसवां परागपुर से बिक्रम ठाकुर, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का और कांगड़ा से पवन काजल भाजपा से विधायक हैं।



Source link

1883970cookie-checkAfter The Decision On Cps Appointment, The Political Balance In Kangra May Be Disturbed – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

26/11 terror attack accused Rana giving evasive answers, not cooperating with investigation: Mumbai Police | India News     |     हाईकोर्ट में MP नर्सिंग घोटाले पर हुई सुनवाई, परीक्षा की तारीखों को लेकर सुनाया ये फैसला     |     Manipal Academy of Higher Education to Unveil Manipal Hospice and Respite Centre     |     Bihar News: Sdm Attacked In Begusarai, Miscreants Were Opposing The Construction Of Panchayat Bhawan – Amar Ujala Hindi News Live     |     Gonda News: यात्रियों से भरी डबलडेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 यात्री घायल; चार मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर     |     Kedarnath Yatra 2025: सजनें लगी दुकानें, 500 से अधिक लोग पहुंचे धाम, साफ-सफाई का काम भी लगभग पूरा     |     Father And Son Riding A Bike Came Under The Truck In Damoh – Damoh News     |     Rajasthan: Retired Major General Slams Randhawa’s Remark, Says India Ready For War On 3 Fronts With Pakistan – Amar Ujala Hindi News Live – Rajasthan News:रंधावा के बयान पर भड़के रिटायर्ड मेजर जनरल, बोले     |     Haryana: एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के 15 दिन बाद बच्ची की अमेरिका में मौत, PGI रोहतक में लगी थी डोज, जांच शुरू     |     HP Police: सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने पर छह माह में 1300 गिरफ्तारियां, 3400 चालकों के चालान     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088