Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar: Two Processions Clashed During Moharram In Vaishali, Stone Pelting From Both Sides; Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live UP News: 76 लाख से संवारा जाएगा महर्षि दुर्वासा आश्रम, सावन और कार्तिक समेत अन्य पर्वों पर लगता है मेला Uttarakhand Weather Today Landslide Imdb Alert Traffic Advisory Uttarakhand Me Aaj Ka Mausam News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Delhi News: राजधानी के लोगों में बढ़ते तनाव और चिंता से निपटने की तैयारी Chhatarpur News: Ban On Burial Of Unclaimed Bodies In Harpalpur Muktidham - Chhatarpur News Jaipur Crime: जयपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ऑपरेशन क्लीन स्वीप से नशा तस्करों और अपराधियों की कमर टूटी 0ne Died And One Injured In Gangwar At Jind Firing In Haryana - Amar Ujala Hindi News Live Paragliding Banned, Flights Will Not Operate Till September 15, Himachal Tourism Department Issues Guidelines - Amar Ujala Hindi News Live भारतीय टीम ने जीत का पूरा किया अद्भुत शतक, बन गई ये मुकाम हासिल करने वाली पहली एशियाई टीम शेफाली जरीवाला की मौत के बाद 'सिम्बा' की खराब हुई तबीयत? पराग त्यागी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

Agra River Accident Six Teenage Girls Including Three Real Sisters Drown In Yamuna River – Amar Ujala Hindi News Live


loader


आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथू में छह बेटियों को खोने के बाद मातमी सन्नाटा पसर गया। तीन बेटियों मुस्कान, संध्या और दिव्या को खोने वाली मां कांता, उनके दादा-दादी का बुरा हाल था। कांता दहाड़ मारकर रोती और बिटिया को पुकारती हुई बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ती। यही हाल दादी मीना देवी का था, वह कह रही थीं कि मेरी चिड़ियां उड़ गईं, घर में अब कौन बोलेगा।

गांव नगला नाथू में रहने वाले सुरेश मजदूरी करते हैं। उनकी तीन बेटियों में मुस्कान सबसे बड़ी थी। गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आठवीं तक पढ़ी थी। उसके बाद स्कूल जाना छोड़ दिया था। 

 




Trending Videos

Agra River Accident Six Teenage Girls Including Three Real Sisters Drown in Yamuna River

आगरा में यमुना में डूबने से छह लड़कियों की मौत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


छोटी बहन कंचन और दिव्या आठवीं में पढ़ रही थीं, जबकि दिनेश की बेटी नैना छठवीं की छात्रा थी। रिश्तेदारों की दो बेटियां की भी हादसे में मौत हो गई। सुरेश की पांच बेटियों में मुस्कान, कंचन और दिव्या बड़ी थीं, दो छोटी कल्लो और सलोनी हैं। नैना चार भाई-बहनों में बड़ी थी। परिवार में भाई देव और दो छोटी बहनें नायरा व निक्की हैं। 


Agra River Accident Six Teenage Girls Including Three Real Sisters Drown in Yamuna River

आगरा में यमुना में डूबने से छह लड़कियों की मौत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हादसे के बाद मुस्कान की मां कांता देवी, नैना की मां दीपू का बुरा हाल था। कांता देवी बेटियों को पुकार रही थीं, कह रही थीं कि अब कभी नहीं आएंगी। मैं किसके साथ बाजार जाऊंगी। दादी मीना देवी चिल्ला रही थीं कि मेरी चिड़ियां उड़ गईं। कैसे मुश्किलों से पाला था। क्यों चली गईं, हमें क्यों छोड़ गईं।


Agra River Accident Six Teenage Girls Including Three Real Sisters Drown in Yamuna River

आगरा में यमुना में डूबने से छह लड़कियों की मौत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


गांव में शोक की लहर

नगला नाथू निषाद बहुल गांव है। अनुसूचित जाति के विजय सिंह और उनके परिवार के आठ घर हैं। हादसे के बाद गांववालों ने परिजन को ढांढस बंधाया। गांव में शाम को चूल्हे तक नहीं जले।

 


Agra River Accident Six Teenage Girls Including Three Real Sisters Drown in Yamuna River

आगरा में यमुना में डूबने से छह लड़कियों की मौत
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


यमुना में डूबीं तीन सगी बहनों सहित छह किशोरियों की मौत 

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह यमुना किनारे बसे गांव नगला नाथू की रहने वालीं तीन सगी बहनें अपनी हमउम्र मौसी, मौसेरी बहन और चचेरे भाई-बहनों के साथ नहाने गई थीं। इस दौरान गहरे पानी में छह किशोरियां डूब गई। चचेरे भाई ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आधा घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। पुलिस की एक जीप से चार किशोरियों को एसएन इमरजेंसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

 




Source link

2831290cookie-checkAgra River Accident Six Teenage Girls Including Three Real Sisters Drown In Yamuna River – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Bihar: Two Processions Clashed During Moharram In Vaishali, Stone Pelting From Both Sides; Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP News: 76 लाख से संवारा जाएगा महर्षि दुर्वासा आश्रम, सावन और कार्तिक समेत अन्य पर्वों पर लगता है मेला     |     Uttarakhand Weather Today Landslide Imdb Alert Traffic Advisory Uttarakhand Me Aaj Ka Mausam News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: राजधानी के लोगों में बढ़ते तनाव और चिंता से निपटने की तैयारी     |     Chhatarpur News: Ban On Burial Of Unclaimed Bodies In Harpalpur Muktidham – Chhatarpur News     |     Jaipur Crime: जयपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ऑपरेशन क्लीन स्वीप से नशा तस्करों और अपराधियों की कमर टूटी     |     0ne Died And One Injured In Gangwar At Jind Firing In Haryana – Amar Ujala Hindi News Live     |     Paragliding Banned, Flights Will Not Operate Till September 15, Himachal Tourism Department Issues Guidelines – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारतीय टीम ने जीत का पूरा किया अद्भुत शतक, बन गई ये मुकाम हासिल करने वाली पहली एशियाई टीम     |     शेफाली जरीवाला की मौत के बाद ‘सिम्बा’ की खराब हुई तबीयत? पराग त्यागी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088