Agriculture: Himachal’s Nauni University Invented New Varieties Of Carrot And French Bean – Amar Ujala Hindi News Live हिमाचल प्रदेश By On Nov 19, 2024 यह भी पढ़ें Samastipur: Mp Shambhavi Flagged Off Bharat Gaurav Train… Aug 24, 2024 Youtube में आए 5 धमाकेदार फीचर्स, बिना इंटरनेट के भी देख… Jan 25, 2025 {“_id”:”673c1a0c78139c613b005246″,”slug”:”agriculture-himachal-s-nauni-university-invented-new-varieties-of-carrot-and-french-bean-2024-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agriculture: हिमाचल की नौणी विवि ने ईजाद की गाजर और फ्रांस बीन की नई किस्में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Nov 2024 10:25 AM IST शीतोष्ण गाजर की किस्म सोलन श्रेष्ठ और फ्रांस बीन किस्म लक्ष्मी को हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय किस्म रिलीज समिति (सीवीआरसी) ने आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। नौणी विवि ने ईजाद की गाजर की नई किस्म। – फोटो : संवाद विस्तार नौणी विवि के सब्जी विज्ञान विभाग ने गाजर और फ्रांस बीन की नई किस्मों को ईजाद किया है। दोनों किस्मों को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाली किस्मों के रूप में मान्यता दी गई है। शीतोष्ण गाजर की किस्म सोलन श्रेष्ठ और फ्रांस बीन किस्म लक्ष्मी को हाल ही में नई दिल्ली में केंद्रीय किस्म रिलीज समिति (सीवीआरसी) ने आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (एआईसीआरपी वीसी) के परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश कुमार ने राष्ट्रीय विमोचन कार्यक्रम में इनकी प्रस्तुति दी। लक्ष्मी और सोलन श्रेष्ठ दोनों को कई क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा मिली। लक्ष्मी फ्रांस बीन किस्म को जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जोन और पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जोन में खेती के लिए अनुशंसित किया गया है। सोलन श्रेष्ठ पंजाब, बिहार के कुछ हिस्सों के लिए उपयुक्त है। इन किस्मों को विवि द्वारा क्रमश: 1992 और 2016 में विकसित किया गया था और राष्ट्रीय रिलीज के लिए अनुमोदित होने से पहले 2017 और 2019 तक सब्जी फसलों पर एआईसीआरपी के तहत परीक्षण किया गया था। उधर, कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की है। Source link Like0 Dislike0 19133100cookie-checkAgriculture: Himachal’s Nauni University Invented New Varieties Of Carrot And French Bean – Amar Ujala Hindi News Liveyes
Comments are closed.