Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Ahmedabad Plane Crash: Barmer Mbbs Student Jaiprakash Final Farewell Collector Tina Dabi Cm Bhajanlal Sharma – Amar Ujala Hindi News Live


loader


Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में बाड़मेर जिले के एमबीबीएस छात्र जयप्रकाश (20) की मौत हो गई। शुक्रवार शाम को जयप्रकाश का शव उसके पैतृक गांव बोर चारणान पहुंचा तो हजारों लोगों की भीड़ उसे आखिरी विदाई देने के लिए उमड़ गई। जयप्रकाश की मौत से पूरे गांव में मातम छाया रहा। मौके पर जिला कलेक्टर डीना डाबी, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। गमगीन माहौल में जयप्रकाश का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र सिंह मीणा ने भी अंतिम यात्रा को कंधा दिया। गमगीन माहौल के बीच कलेक्टर टीना डाबी भी अपने आंसू नहीं रोक पाई।




Trending Videos

Ahmedabad Plane Crash: Barmer MBBS Student Jaiprakash Final Farewell Collector Tina Dabi CM Bhajanlal Sharma

एसपी ने पिता से कराई कॉल पर सीएम भजनलाल की बात।
– फोटो : अमर उजाला


सीएम भजनलाल ने पिता से कॉल पर बात की

एमबीबीएस छात्र जयप्रकाश का शव गांव पहुंचने से पहले कलेक्टर टीना डाबी, एसपी नरेंद्र सिंह मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई समेत अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे। जैसे ही जयप्रकाश का शव गांव पहुंचा कोहराम मच गया। हर तरह सिर्फ चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने जयप्रकाश के पिता और परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान एसपी मीण ने अपने फोन से सीएम भजनलाल शर्मा की बात जयप्रकाश के पिता से कराई। सीएम ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया और ढांढस बंधाया। 

ये भी पढ़ें: अंतहीन दुख, विमान हादसे में डॉक्टर परिवार खत्म, माता-पिता को जिगर के टुकड़ों का इंतजार; सैंपल दिए


Ahmedabad Plane Crash: Barmer MBBS Student Jaiprakash Final Farewell Collector Tina Dabi CM Bhajanlal Sharma

एमबीबीएस छात्र जयप्रकाश की अंतिम यात्रा की ये दर्दभरी तस्वीरें।
– फोटो : अमर उजाला


हर किसी की आंख दिखी नम 

पुलिस अधीक्षक मीणा ने बताया कि जयप्रकाश एक होनहार छात्र था। वह एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में था। भाजपा जिलाध्यक्ष विश्नोई ने कहा कि जयप्रकाश के निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है, हर किसी की आंखें नम हैं। 


Ahmedabad Plane Crash: Barmer MBBS Student Jaiprakash Final Farewell Collector Tina Dabi CM Bhajanlal Sharma

एमबीबीएस छात्र जयप्रकाश की अंतिम यात्रा की ये दर्दभरी तस्वीरें।
– फोटो : अमर उजाला



Ahmedabad Plane Crash: Barmer MBBS Student Jaiprakash Final Farewell Collector Tina Dabi CM Bhajanlal Sharma

एमबीबीएस छात्र जयप्रकाश जाट
– फोटो : अमर उजाला


कैसे हुई जयप्रकाश की मौत? 

20 साल का जयप्रकाश अहमदाबाद में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। वह एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। जिस समय एयर इंडिया का विमान हॉस्टल पर गिरा जयप्रकाश उस समय मैस में खाना खा रहा था। हादसे में जयप्रकाश का शरीर 30 फीसदी जल गया, साथ उसके ऊपर दीवार का मलबा भी गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिवार बाड़मेर से अहमदाबाद पहुंचा। जयप्रकाश का शव परिजनों को सौंपा गया और वे उसे गांव लेकर रवाना हुए। शाम करीब पांच बजे जयप्रकाश का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। 




Source link

2884840cookie-checkAhmedabad Plane Crash: Barmer Mbbs Student Jaiprakash Final Farewell Collector Tina Dabi Cm Bhajanlal Sharma – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

Take steps to extradite fugitives, says Amit Shah | India News     |     Bihar: First Phase Of Intensive Voter Revision Completed, 7.23 Crore Submitted Counting Forms – Amar Ujala Hindi News Live     |     जनता के लिए खुशखबरी: बिजली दर पर सुनवाई पूरी, चौतरफा विरोध से दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम     |     Uttarakhand News 44 Departments Prepared Projects Worth 15 Thousand Crores Pm Gatishakti Portal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi News: आईएसआईएस सदस्य को जमानत देने से इंकार     |     Indore News: हाई कोर्ट के बाहर रेप पीड़िता से जबरन बयान बदलवाया, बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप     |     Rajasthan News: 25 Schools In Jaisalmer Running Without Buildings, Over 500 Schools Need Urgent Repairs – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kargil Vijay Diwas 2025 52 Soldiers From Himachal Pradesh Sacrificed Their Lives In Operation Vijay – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarakhand directs dam operators to share real-time water release data     |     Qatar, Egypt reaffirm commitment to mediation on Gaza ceasefire     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088