Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
India braces for intense summer: Heatwave days to double in several states, says IMD | India News Bihar News: Prisoner Absconded By Jumping Over Wall Of Mandal Jail Chhapra, Negligence Of Jail Administration - Amar Ujala Hindi News Live Lucknow: अमर उजाला समूह के वेदम वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ, आधुनिक के साथ-साथ वैदिक शिक्षा देने पर रहेगा जोर Roorkee News 18 People From Three Villages Hospitalized After Eating Kuttu Atta - Amar Ujala Hindi News Live CBSE ने किया कविता प्रतियोगिता का ऐलान, स्कूलों को नोटिस जारी, 22 अप्रैल तक मौका, इन बातों का रखें ख्याल Gwalior News: Jitu Patwari Verbally Attacked The Bjp Government In Gwalior - Gwalior News Rajasthan Insistence On Resignation Is Over Kirorilal Meena Will Now Be Active Again Jumbo Meeting Called - Amar Ujala Hindi News Live Mother And Daughter Jumped In Front Of Vande Bharat In Panipat - Amar Ujala Hindi News Live After Horticulture Development, Now World Bank Will Help In The Field Of Agriculture, Farmers' Income Will Inc - Amar Ujala Hindi News Live आईपीएल में 27 करोड़ का खिलाड़ी सुपर फ्लॉप, अब कहीं घर ही ना करा दे ​बेइज्जती

Ahoi Ashtami 2024 Things you should do on this day and things you should avoid on this day puja rituals अहोई अष्टमी के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, जानिए क्या करने से मिलेगा अहोई माता का आशीर्वाद, लाइफस्टाइल


अहोई अष्टमी के दिन अगर आप भी व्रत रखती हैं तो कुछ खास बातों को जान लेना जरूरी है। इस दिन कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें करने से बचना चाहिए तो वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें बहुत शुभ माना जाता है।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानMon, 21 Oct 2024 06:23 AM
share Share

करवाचौथ पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने के बाद आता है अहोई अष्टमी का त्यौहार। इस दिन महिलाएं अपने बच्चों के मंगल की कामना करते हुए सारा दिन निर्जला व्रत करती हैं। इस त्यौहार की मान्यता खासतौर से उत्तर प्रदेश और बिहार की महिलाओं के बीच ज्यादा है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत रखने से संतान को लंबी आयु प्राप्त होती है और उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है। हालांकि हर त्यौहार की तरह इसके भी कुछ नियम होते हैं। कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें इस दिन करने से व्रत खंडित हो सकता है तो वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें इस दिन करना शुभ माना जाता है। तो चलिए आज इसी बारे में विस्तार से जानते हैं।

अहोई अष्टमी पर शुभ होता है ये काम करना

अहोई अष्टमी के दिन भी महिलाएं सारा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही गणेश जी और कार्तिकेय जी का पूजन भी अवश्य करें। कहते हैं कि इस दिन शिव परिवार का पूजन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार के लोगों के बीच भी प्रेम बना रहता है।

इस दिन जब शाम के समय आप अहोई माता की पूजा करती हैं, उस वक्त अपने बच्चों को भी पूजा में जरूर शामिल करें। चूंकि ये त्यौहार आप अपने बच्चों की सुख शांति के लिए लिए ही कर रही हैं इसलिए उन्हें शामिल करने से अहोई माता की कृपा उनपर बनी रहती है।

अहोई के दिन दान पुण्य का काम करना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप गरीबों को गेहूं या कोई भी अनाज बांट सकती हैं। इसके अलावा उन्हें भोजन करना भी बहुत शुभ माना जाता है। आप पंडितों को भी भोज करा सकती हैं। इसके अलावा गौ माता को भी जरूर कुछ खिलाएं, तभी अहोई का व्रत पूरा माना जाता है।

अहोई के व्रत का पारण तारों को देखकर किया जाता है। ऐसे में तारे निकलने के बाद जल दे कर ही व्रत को खोलें। विधि विधान सहित अहोई माता की पूजा करें। इस दिन चांदी के गहने पहनना बहुत शुभ माना जाता है। खासतौर से स्यायु माता बनी हुई एक खास ज्वैलरी महिलाएं इस दिन धारण करती हैं। इसे पहने बिना व्रत को अधूरा माना जाता है।

भूलकर भी ना करें ये काम

अहोई का व्रत रख रही हैं तो कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखें। ये छोटी छोटी गलतियां आपके व्रत को खंडित भी कर सकती हैं। सबसे पहले अहोई के दिन जल्दी उठें और नहा धोकर अच्छे से तैयार हों। इस दिन काला रंग पहनना अशुभ माना जाता है। इसके अलावा पूरे दिन मिट्टी से जुड़ा कोई भी काम जैसे खुदाई वगैरह बिल्कुल ना करें। किसी से भी लड़ाई झगड़ा करने से बचें। ऐसा करने से आपका व्रत खंडित हो सकता हैं। इसके अलावा जल देने के लिए पीतल या तांबे के कलश का ही इस्तेमाल करें। भूलकर भी स्टील का कलश या लौटा बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा व्रत खोलने के बाद सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।

(Image Credit: Pinterest)



Source link

1744980cookie-checkAhoi Ashtami 2024 Things you should do on this day and things you should avoid on this day puja rituals अहोई अष्टमी के दिन भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, जानिए क्या करने से मिलेगा अहोई माता का आशीर्वाद, लाइफस्टाइल
Artical

Comments are closed.

India braces for intense summer: Heatwave days to double in several states, says IMD | India News     |     Bihar News: Prisoner Absconded By Jumping Over Wall Of Mandal Jail Chhapra, Negligence Of Jail Administration – Amar Ujala Hindi News Live     |     Lucknow: अमर उजाला समूह के वेदम वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ, आधुनिक के साथ-साथ वैदिक शिक्षा देने पर रहेगा जोर     |     Roorkee News 18 People From Three Villages Hospitalized After Eating Kuttu Atta – Amar Ujala Hindi News Live     |     CBSE ने किया कविता प्रतियोगिता का ऐलान, स्कूलों को नोटिस जारी, 22 अप्रैल तक मौका, इन बातों का रखें ख्याल     |     Gwalior News: Jitu Patwari Verbally Attacked The Bjp Government In Gwalior – Gwalior News     |     Rajasthan Insistence On Resignation Is Over Kirorilal Meena Will Now Be Active Again Jumbo Meeting Called – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mother And Daughter Jumped In Front Of Vande Bharat In Panipat – Amar Ujala Hindi News Live     |     After Horticulture Development, Now World Bank Will Help In The Field Of Agriculture, Farmers’ Income Will Inc – Amar Ujala Hindi News Live     |     आईपीएल में 27 करोड़ का खिलाड़ी सुपर फ्लॉप, अब कहीं घर ही ना करा दे ​बेइज्जती     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088