Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
‘Why these frequent disappearances?’: BJP alleges Rahul Gandhi on 'secret' foreign trip; Congress hits back | India News Vice President Jagdeep Dhankhar Bihar Visit, Vice President's Program In Muzaffarpur, Cm Nitish Kumar Patna - Amar Ujala Hindi News Live Iran Israel War: ईरान गए 43 अकीदतमंदों की 26 को वापसी, यूपी के सभी लोग सुरक्षित, अमर उजाला को बताए हालात Uttarakhand News: मानसून में हादसे रोकें, बिजली लाइनों की करें जांच...यूपीसीएल चलाएगा प्रदेश में अभियान Delhi News: व्यापार लाइसेंसिंग प्रक्रिया से दिल्ली पुलिस को हटाने का हुआ स्वागत MP News: व्यक्ति ने महिला के नाक-कान काटे, गंभीर हालत में इलाज जारी, विक्षिप्त बताया जा रहा आरोपी Alwar News: Bike Riding Couple Died After Being Hit By A High Speed Car, Couple Returning From Temple - Alwar News Student Justice Mahapanchayat In Hisar Waiting For Chadhuni Tikait, Administration Implemented Section 163 - Amar Ujala Hindi News Live - हिसार में छात्र न्याय महापंचायत:चढूनी-टिकैत का इंतजार, प्रशासन... The Fight For Hrtc Ticket Refund Lasted For Six Years, Now The Money Will Have To Be Returned, Know The Whole - Amar Ujala Hindi News Live टीम इंडिया ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, अब हारे तो कौन होगा जिम्मेदार!

Aiims Bilaspur:एम्स बिलासपुर में तीन माह में शुरू होगी कार्डियो विभाग की कैथ लैब, मरीजों को मिलेगी सुविधा – Cath Lab Of Cardio Department Will Start In Aiims Bilaspur In Three Months


Cath lab of cardio department will start in AIIMS Bilaspur in three months

बिलासपुर एम्स।
– फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में आगामी तीन माह में कैथीटेराइजेशन प्रयोगशाला (कैथ लैब) शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने के बाद दिल के मरीजों को बिलासपुर एम्स में ही सही इलाज मिलेगा। एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी जैसी सुविधाएं मरीजों को मिलेंगी। एम्स में कैथ लैब स्थापित करने का कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। यह लैब आधुनिक उपकरणों से लैस होगी।

लैब शुरू होने के बाद एम्स के कार्डियोलॉजिस्ट विभाग की पूरी सेवाएं मरीजों को मिलना शुरू हो जाएंगी। अभी तक ओपीडी में ही सेवाएं मिलती थी। अब एंजियोग्राफी,एंजियोप्लास्टी के लिए किसी अन्य संस्थान का रुख मरीजों को नहीं करना पड़ेगा। वहीं निजी अस्पतालों में महंगे दाम पर यह टेस्ट कराने से भी छुटकारा मिलेगा।

आधुनिक लैब कार्डियो के मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाएगी। खास बात यह है कि वर्तमान में एम्स जैसे संस्थान में बनाई जाने वाली कैथ लैब की मशीन सटीक कार्य करती हैं। इनसे न केवल रेडिएशन कम होगा, बल्कि हार्ट संबंधी बीमारियों के मरीजों के एंजियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी जैसे प्रोसीजर में लगने वाला समय आधा रह जाता है।

बिलासपुर एम्स में कैथ लैब का कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। इस अत्याधुनिक लैब होगी। आगामी तीन माह में इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद बिलासपुर में मरीजों को इस लैब से जुड़ी सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। एम्स दुनिया भर में अपनी गुणवत्ता के लिए जाना जाता है और कोशिश है कि बिलासपुर एम्स देश भर के अव्वल स्वास्थ्य संस्थानों की श्रेणी में शामिल हो। डॉ. दिनेश वर्मा, एमएस, बिलासपुर एम्स

एम्स में अभी तक शुरू नहीं हुए यह विभाग

एम्स बिलासपुर में गायनी, मेडिसिन,कार्डियो समेत तकरीबन सभी विभागों के जूनियर रेजिडेंट हैं। कई विभागों में तो सीनियर रेजिडेंट भी कार्यरत हैं लेकिन अभी तक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रो सर्जन के पद खाली चले हैं। जिस कारण यह दोनों सेवाएं लोगों को एम्स में नहीं मिल पा रही हैं। इसके अलावा एम्स में नवजात गहन देखभाल इकाई (निकु) शुरू करने के लिए भी प्रक्रिया जारी है। हालांकि, यह कब तक शुरू होगा और इसका कार्य कब तक पूरा होगा इसका अभी कोई समय निर्धारित नहीं है। 

ये भी पढ़ें: HP Central University: अब हिमाचल सचिवालय में अटकी केंद्रीय विश्वविद्यालय की फाइल, जानें वजह



Source link

1010900cookie-checkAiims Bilaspur:एम्स बिलासपुर में तीन माह में शुरू होगी कार्डियो विभाग की कैथ लैब, मरीजों को मिलेगी सुविधा – Cath Lab Of Cardio Department Will Start In Aiims Bilaspur In Three Months
Artical

Comments are closed.

‘Why these frequent disappearances?’: BJP alleges Rahul Gandhi on ‘secret’ foreign trip; Congress hits back | India News     |     Vice President Jagdeep Dhankhar Bihar Visit, Vice President’s Program In Muzaffarpur, Cm Nitish Kumar Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |     Iran Israel War: ईरान गए 43 अकीदतमंदों की 26 को वापसी, यूपी के सभी लोग सुरक्षित, अमर उजाला को बताए हालात     |     Uttarakhand News: मानसून में हादसे रोकें, बिजली लाइनों की करें जांच…यूपीसीएल चलाएगा प्रदेश में अभियान     |     Delhi News: व्यापार लाइसेंसिंग प्रक्रिया से दिल्ली पुलिस को हटाने का हुआ स्वागत     |     MP News: व्यक्ति ने महिला के नाक-कान काटे, गंभीर हालत में इलाज जारी, विक्षिप्त बताया जा रहा आरोपी     |     Alwar News: Bike Riding Couple Died After Being Hit By A High Speed Car, Couple Returning From Temple – Alwar News     |     Student Justice Mahapanchayat In Hisar Waiting For Chadhuni Tikait, Administration Implemented Section 163 – Amar Ujala Hindi News Live – हिसार में छात्र न्याय महापंचायत:चढूनी-टिकैत का इंतजार, प्रशासन ने लागू की धारा 163; Sp बोले     |     The Fight For Hrtc Ticket Refund Lasted For Six Years, Now The Money Will Have To Be Returned, Know The Whole – Amar Ujala Hindi News Live     |     टीम इंडिया ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, अब हारे तो कौन होगा जिम्मेदार!     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088