हेडलाइंस
Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings - Khandwa News Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals - Jaipur News Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह - Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why. सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, 'बैल बुद्धि' का दिया टैग Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन! Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा - Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. - Madhya Pradesh News

Ajmer News: Plea Filed To Stop Offering Vip Chadar During Urs, Court Reserves Its Order – Ajmer News


अजमेर दरगाह में उर्स के दौरान प्रधानमंत्री सहित अन्य संवैधानिक पदों की ओर से चढ़ाई जाने वाली वीआईपी चादर पर रोक लगाने की मांग को लेकर बुधवार को लिंक कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता द्वारा दायर प्रार्थना पत्र पर वादी पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई, जबकि प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय ने आदेश को रिजर्व रख लिया।

विष्णु गुप्ता जो इससे पूर्व दरगाह में संकट मोचन शिव मंदिर होने का दावा करते हुए वाद दायर कर चुके हैं, ने इस बार उर्स के दौरान पेश होने वाली वीआईपी चादर को लेकर रोक लगाने की मांग की है। गुप्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि उर्स के अवसर पर प्रधानमंत्री और अन्य संवैधानिक पदों की ओर से अल्पसंख्यक मंत्रालय के माध्यम से दरगाह में चादर पेश की जाती है। यह चादर पेश होने के बाद मंत्रालय की ओर से इसकी फोटो व वीडियो आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाते हैं, जिससे उनके विधिक अधिकारों का हनन हो रहा है।

बुधवार को इस मामले की सुनवाई नियोजित रूप से अजमेर न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-दो मनमोहन चंदेल की अदालत में होनी थी, लेकिन जज के अवकाश पर होने के कारण इसे लिंक कोर्ट में सुना गया। वादी पक्ष के साथ हाईकोर्ट के एडवोकेट संदीप कुमार भी अदालत में मौजूद रहे। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उर्स प्रारंभ होने वाला है और किसी भी समय प्रधानमंत्री की ओर से चादर पेश हो सकती है, इसलिए मामले में त्वरित रोक आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई मेल, घंटों चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

एडवोकेट संदीप कुमार ने यह भी बताया कि प्रतिवादी पक्ष को 8 दिसंबर को ही नोटिस जारी कर दिए गए थे, बावजूद इसके सुनवाई के दौरान उनकी ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वादी पक्ष से कई बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा, जिनका जवाब देते हुए एडवोकेट ने वेबसाइट पर प्रकाशित फोटो और वीडियो को वादी के अधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल आदेश आवश्यक है, ताकि उर्स के दौरान वीआईपी चादर पेश करने की परंपरा को रोका जा सके।

सुनवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सिविल लाइंस थाना पुलिस का जाब्ता भी अदालत परिसर में तैनात किया गया था। चूंकि मामला धार्मिक भावनाओं और संवैधानिक पदों से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रशासनिक स्तर पर भी इसे संवेदनशील मानते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है।

सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने प्रार्थना पत्र पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अब न्यायालय के निर्णय का इंतजार है, जो यह तय करेगा कि उर्स के दौरान संवैधानिक पदाधिकारियों की ओर से चादर पेश करने की प्रक्रिया पर अस्थायी रोक लगाई जाएगी या यह परंपरा पूर्ववत जारी रहेगी।

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पहुंचे अजमेर कोर्ट

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पहुंचे अजमेर कोर्ट

 



Source link

4061900cookie-checkAjmer News: Plea Filed To Stop Offering Vip Chadar During Urs, Court Reserves Its Order – Ajmer News
Artical

Comments are closed.

Ai Used To Create Obscene Photos Of Widowed Aunt With Her Nephew In Khandwa Victim Handed Over Her Savings – Khandwa News     |     Robbery At Gunpoint In Broad Daylight In Jaipur People Showed Courage And Caught Criminals – Jaipur News     |     Himachal:सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे भाजपा विधायक, जानिए क्या है वजह – Bjp Mlas Will Not Attend The All Party Meeting On February 8th. Find Out The Reason Why.     |     सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा     |     The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग     |     Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!     |     Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News     |     Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा – Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088