Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Ajmer News: Police Seized The Car With Mla’s Sticker Under Mv Act – Ajmer News


Ajmer News: Police seized the car with MLA's sticker under MV Act

कार से हटाया गया विधायक का स्टीकर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अजमेर ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो को एमवी एक्ट में जब्त किया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला के निर्देश पर अजमेर के फव्वारा सर्किल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल गिरिराज ने बिना नंबरी, काली फिल्म लगी और पुलिस का सायरन (हूटर) लगी सफेद स्कॉर्पियो को आते देखा तो उसे रोका गया। इस पर स्कॉर्पियो मालिक विधायक का रौब झाड़ते हुए ट्रैफिक दीवान से उलझने लगा। ट्रैफिक पुलिस के दीवान ने जब एमबी एक्ट में कार्रवाई करने की बात कही तब जाकर वाहन मालिक ने अपने तेवर ढीले किए। ट्रैफिक पुलिस ने जब्त व्हाइट कलर की स्कॉर्पियो से 15वीं विधानसभा का स्टीकर हटाया और कार को एमवी एक्ट में जब्त कर लिया।

एडीजी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को दे चुके हैं शाबाशी

फर्जी तरीके से एमएलए के स्टीकर लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अजमेर ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसको लेकर (पीएचक्यू) ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर अजमेर के ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला की कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए राजस्थान के अन्य शहरों के ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भी इस तरह की कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला अब तक 10 से अधिक विधायक के स्पीकर लगे वाहनों को जब्त कर वाहन मालिकों को सबक सिखा चुके हैं, जिसके चलते अजमेर ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीकाराम काला की हर कोई सराहना कर रहा है।

स्कॉर्पियो में सवार परिवार की महिलाएं हुई शर्मिंदा

ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बिना नंबर स्कॉर्पियो में वाहन चालक का परिवार भी बैठा था। इसमें तीन महिलाएं थीं। इस कार्रवाई के बाद परिवार की महिलाएं शर्मिंदा हुईं और मीडिया कर्मियों से नजर छिपाते हुए ट्रैफिक पुलिस की गुमटी में जाकर बैठ गईं। वहीं, कुछ समय बाद वाहन चालक ने दूसरा अन्य वाहन मंगाकर परिवार को लेकर रवाना हो गया।

जारी रहेगी कार्रवाई

ट्रैफिक इंस्पेक्टर भीखाराम काला ने बताया कि यातायात पुलिस एमएलए का स्टीकर लगाकर घूमने वाले वाहनों, काली फिल्म चढ़े वाहनों, पुलिस का सायरन (हूटर) लगाने वालों के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की पालना नहीं करने वाले वाहन चालकों पर आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।



Source link

1783360cookie-checkAjmer News: Police Seized The Car With Mla’s Sticker Under Mv Act – Ajmer News
Artical

Comments are closed.

सपाट खुला शेयर बाजार, IT और मेटल स्टॉक्स में दिख रही गिरावट, यहां आई तेजी     |     Mock Drill Today In States Bordering Pakistan – Amar Ujala Hindi News Live     |     3 new judges take oath, Supreme Court reaches its full strength of 34 | India News     |     Bihar News: Martyr Vikas Kumar’s Body Reached Jehanabad, Crowd Bids Final Farewell With Teary Eyes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Revenue Department Sent Charge Sheet To Appointment Department Against Suspended Ias Officer Abhishek Prakash – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sikh Community In Delhi Served Sharbat On Guru Arjun Dev Martyrdom Day – Amar Ujala Hindi News Live     |     MP News: कांग्रेस विधायक के पोते के अपहरण में चचेरे दादा समेत तीन गिरफ्तार, फिरौती में डेढ़ किलो सोना मांगा था     |     Maharashtra Updates Mumbai Police Dcp Thane Palghar Pune Education Politics Crime And Other News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bikaner News: Three New Corona Patients Found In Bikaner – Bikaner News     |     Himachal Weather Orange Alert For Rain And Hailstorm Today And Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088