Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Minister Sunil Kumar Visits Bihar Forestry College In Munger Talks To Students About College Problems - Amar Ujala Hindi News Live Unnao: Groom Got Jolts During The Rounds, Bride Said I Don't Want To Marry Him - Amar Ujala Hindi News Live - Unnao:फेरों के दौरान दूल्हे को आए झटके, दुल्हन बोली Accident Vehicle Fell Into A Ditch Near Mahadev Chatti Between Kaudiyala And Tota Valley Devprayag Srinagar - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal: Admissions In Private Schools Will Start From May 5 Through Rte, Timetable Announced, Applications Wil - Amar Ujala Hindi News Live Chittorgarh News: पूर्व सभापति पर यौन शोषण का मामला,आधी रात मौका तस्दीक के लिए पीड़िता के घर चिपकाया नोटिस Himachal: प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटेगा, सरकार के खिलाफ बयानबाजी पर होगा निलंबन J&K villagers in border areas prepare 'Modi bunkers' as tensions rise along LoC after Pahalgam terror attack | India News नई दिल्ली में शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ एशियन योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप 2025 का आगाज मुकेश खन्ना ने चुराया था शक्तिमान के कॉस्ट्यूम का डिजाइन? पुराने वीडियो से पकड़ी गई चोरी, जानें क्या है सच्चाई Maruti Suzuki ने Grand Vitara के CNG वेरिएंट्स को किया बंद, लेकिन अभी भी खरीदने का मौका, जानें कैसे

Ajmer News: Two Elderly Sisters Kidnapped In Property Dispute, Rescued By Police – Ajmer News


Ajmer News: Two elderly sisters kidnapped in property dispute, rescued by police

घर में घुस कर बुजुर्ग महिलाओं का अपहरण।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


Trending Videos

राजस्थान के अजमेर जिले में प्रॉपर्टी विवाद में चार बदमाशों ने दो बुजुर्ग बहनों का घर में घुसकर किडनैप कर लिया। बदमाश दोनों महिलाओं को घसीटकर काले रंग की एसयूवी कार में डालकर शहर में दो घंटे घुमाते रहे। पड़ोसियों की सूचना पर तीन थानों की पुलिस पीछे लगी तो उन्हें छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन कर लिया है और एसयूवी जब्त कर ली है। जानकारी के मुताबिक मामला अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र का है।

घटना की सूचना मिलते ही अजमेर पुलिस एक्टिव हो गई और उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद जिले में नाकाबंदी करवाई गई। क्रिश्चयनगंज, गेगल और सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। इसके बाद दोनों बहनों को सुरक्षित बचा लिया। वहीं, कायड़ चौराहे पर नाकाबंदी कर आरोपी मुकेश को डिटेन किया गया है, इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आदिल शेख को भी डिटेन कर लिया।

प्रॉपर्टी का है मामला

अजमेर एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दो बहनों डॉ. रमा जैन (72) और रिटायर्ड प्रिंसिपल कुमकुम जैन (62) का अपहरण कर लिया गया। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही जिले में नाकाबंदी करवाई गई। इसके बाद दोनों बहनों को सुरक्षित बचा लिया। वहीं, कायड़ चौराहे पर नाकाबंदी कर एक आरोपी मुकेश को डिटेन किया गया है। अन्य तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हुआ है। मुख्य आरोपी का नाम आदिल शेख बताया जा रहा है। प्रॉपर्टी का लेकर पूर्व में क्रिश्चियन गंज थाने पर मुकदमा भी दर्ज है।

घर से ले गए उठाकर

एनएसीसी ऑफिस के सामने रहने वाली 72 साल की डॉ. रमारानी जैन ने बताया कि सुबह सात बजे उठी थीं। इसी दौरान बाहर शोर सुनाई दिया और 3 से 4 लोग घर में घुस आए। इसके बाद मुझे और मेरी बहन कुमकुम जैन को काले रंग की एसयूवी में डाल कर ले गए। इसके बाद जयपुर रोड पर एमडीएस चौराहे के पास उतार कर चले गए। जैन ने बताया कि वह एक आरोपी अब्दुल आदिल शेख को जानती है। आरोपी बार-बार प्रॉपर्टी को लेकर राजीनामे के लिए धमका रहा था। उन्होंने हमारे मकान के फर्जी कागजात बनवा रखे हैं। इसी को लेकर लंबे समय से कोर्ट में केस भी चल रहा है। छोटी बहन रिटायर्ड प्रिंसिपल कुमकुम जैन ने बताया कि आदिल शेख नाम का आदमी आए दिन धमकी देता है। हमारी प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास कर रहा है। यह सुबह बहन को घसीटकर ले जा रहे थे मैं उसे बचाने गई तो मुझे भी गाड़ी में डाल लिया।

गाड़ी से उतारकर छोड़ भागे

पीड़ित महिला ने बताया कि पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद हमें गाड़ी से उतारकर भाग निकले। इस दौरान मेरी बहन और मेरे साथ मारपीट भी की। उनके पास कैंची और एक रिवॉल्वर भी थी। वह राजीनामे के लिए दबाव बना रहा था। हमारे हाथ पैरों में चोटें आई हैं। वहीं पुलिस के अनुसार बदमाशों ने दोनों बुजुर्ग बहनों को 7.30 बजे किडनैप किया था। 10.30 बजे उन्हें कार से उतारा। इस दौरान तीन घंटे तक उनको कार में घुमाते रहे और धमकाते रहे। घटना के बाद महिलाएं डरी हुई है और ऐसे में पुलिस ने घर के बाहर एक जवान को तैनात किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले कर कार को जब्त कर लिया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है ।



Source link

1512900cookie-checkAjmer News: Two Elderly Sisters Kidnapped In Property Dispute, Rescued By Police – Ajmer News
Artical

Comments are closed.

Bihar Minister Sunil Kumar Visits Bihar Forestry College In Munger Talks To Students About College Problems – Amar Ujala Hindi News Live     |     Unnao: Groom Got Jolts During The Rounds, Bride Said I Don’t Want To Marry Him – Amar Ujala Hindi News Live – Unnao:फेरों के दौरान दूल्हे को आए झटके, दुल्हन बोली     |     Accident Vehicle Fell Into A Ditch Near Mahadev Chatti Between Kaudiyala And Tota Valley Devprayag Srinagar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: Admissions In Private Schools Will Start From May 5 Through Rte, Timetable Announced, Applications Wil – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chittorgarh News: पूर्व सभापति पर यौन शोषण का मामला,आधी रात मौका तस्दीक के लिए पीड़िता के घर चिपकाया नोटिस     |     Himachal: प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटेगा, सरकार के खिलाफ बयानबाजी पर होगा निलंबन     |     J&K villagers in border areas prepare ‘Modi bunkers’ as tensions rise along LoC after Pahalgam terror attack | India News     |     नई दिल्ली में शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ एशियन योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप 2025 का आगाज     |     मुकेश खन्ना ने चुराया था शक्तिमान के कॉस्ट्यूम का डिजाइन? पुराने वीडियो से पकड़ी गई चोरी, जानें क्या है सच्चाई     |     Maruti Suzuki ने Grand Vitara के CNG वेरिएंट्स को किया बंद, लेकिन अभी भी खरीदने का मौका, जानें कैसे     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088