Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
पैट कमिंस का अनोखा करिश्मा, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लड़के से लड़की बना ऐश्वर्या राय का डिजाइनर, मिस यूनिवर्स में दिखा रुतबा, जेंडर चेंज कराने की दास्तां सुन भर आएंगी आंखें Garena Free Fire MAX में आज फ्री मिल रहे हैं Vouchers और Rewards, देखें रिडीम कोड्स की लिस्ट RBI ने बैंकों को सोमवार के लिए दिया ये स्पेशल ऑर्डर, सभी के लिए है अनिवार्य फगवाड़ा के विधायक धालीवाल ने विधानसभा में उठाया मिल मजदूरों का मुद्दा Major uproar in Rajya Sabha over SP MP's remarks on Rajput king Rana Sanga | India News कभी मिठाई खाने दिल्ली से कोलकाता तो कभी स्कॉच पीने के लिए गोवा फ्लाइट से जाता था, और काम ऐसा जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे cult UNBOUND Championship: The Ultimate Test of Strength, Endurance, and Resilience IFCCI Luxury Symposium Concludes Creating a Visionary Legacy for the Indo-French Luxury Industry Bihar News: Patna High Court Rejected Plea Against Bpsc Exam 70th Pt Result Valid Prashant Kishore Pappu Yadav - Amar Ujala Hindi News Live

Ajmer: Pushkar Cattle Fair Will Start From Saturday – Amar Ujala Hindi News Live


Ajmer: Pushkar cattle fair will start from Saturday

पुष्कम में मेले की तैयारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अगर आप भी देसी विदेशी संस्कृति को एक साथ देखना चाहते हैं तो पुष्कर मेले में आने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि अजमेर के पुष्कर में लगने वाले सबसे बड़े पशु मेले की शुरुआत कल 2 नवंबर को होने वाली है। इस पुष्कर पशु मेले में पूरे भारत से पशु मालिक अपने-अपने पशु यहां लेकर आते हैं और उनके खरीद फरोख्त के साथ पशु विभाग द्वारा होने वाले विभिन्न पशु प्रतियोगिता में भाग भी लेते हैं। जिनको देखने के लिए देसी ही नई विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पुष्कर के मेला मैदान में आते हैं।

विभिन्न प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशुओं में मेले में पर्यटन विभाग की ओर से मेले में आने वाले पशुओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें ऊंट नृत्य, घोड़ा नृत्य, ऊंट सजाओ प्रतियोगिता, घोड़ा, ऊंट दौड़ प्रतियोगिताओं के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी पुष्कर मेला मैदान में आयोजित की जाएगी।

2 नवंबर से होगी पुष्कर पशु मेले की शुरुआत

धार्मिक यात्रा निकलेगी 12 नवंबर को

देवस्थान विभाग के द्वारा निकाली जाने वाली धार्मिक यात्रा के लिए गायत्री शक्ति पीठ, उदासीन आश्रम, ब्रह्मा कुमारी, गरीब नवाज दरगाह के साथ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत कार्तिक शुक्ल एकादशमी 12 नवम्बर को गायत्री शक्ति पीठ शुरू होगी। इसका समापन पशु मेला मैदान में होगा। यह यात्रा पशु मेले के शुभारम्भ का संकेत मानी जाती है। यात्रा अपने पुराने रूट से निकाली जाएगी। 

झांकियों का प्रदर्शन होगा

उपखण्ड अधिकारी पुष्कर गौरव कुमार मितल ने बताया कि यह आध्यात्मिक यात्रा पुष्कर मेले के शुभारम्भ का प्रतीक है। इस बैठक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, ट्रस्ट तथा गणमान्य लोगो से यात्रा के सम्बन्ध में सुझाव आमंत्रित किए गए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को समपन्न करने में आम जन, संस्थाएं तथा ट्रस्ट की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस यात्रा को सभी विभाग समन्वय से कार्य करके भव्य बनाएंगे तथा सभी धर्म सद्भाव से कार्य करेंगे। यात्रा में झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति यह यात्रा शान्ति निकाली जाएगी। 

2 नवंबर से होगी पुष्कर पशु मेले की शुरुआत

2005 में हुआ था शुभारंभ

इस आध्यात्मिक यात्रा का प्रारम्भ 2005 में हुआ था। उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से काम करेंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थानों द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। यात्रा को आध्यात्मिक स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान निकाली जाने वाली झांकियों का आकार ज्यादा नहीं होना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पुष्कर साफ-सफाई तथा पानी की व्यवस्था करेगा। पुलिस प्रशासन को यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस प्रशासन के द्वारा यात्रा के दौरान अतिरिक्त जाब्ता लगाकर मार्गों की बैरिकेडिंग की जाएगी। ब्रह्मा कुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनके द्वारा झांकी निकालने के साथ स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर देव स्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार, पर्यटन विभाग के प्रतिनिधि के साथ विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



Source link

1814340cookie-checkAjmer: Pushkar Cattle Fair Will Start From Saturday – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

पैट कमिंस का अनोखा करिश्मा, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी     |     लड़के से लड़की बना ऐश्वर्या राय का डिजाइनर, मिस यूनिवर्स में दिखा रुतबा, जेंडर चेंज कराने की दास्तां सुन भर आएंगी आंखें     |     Garena Free Fire MAX में आज फ्री मिल रहे हैं Vouchers और Rewards, देखें रिडीम कोड्स की लिस्ट     |     RBI ने बैंकों को सोमवार के लिए दिया ये स्पेशल ऑर्डर, सभी के लिए है अनिवार्य     |     फगवाड़ा के विधायक धालीवाल ने विधानसभा में उठाया मिल मजदूरों का मुद्दा     |     Major uproar in Rajya Sabha over SP MP’s remarks on Rajput king Rana Sanga | India News     |     कभी मिठाई खाने दिल्ली से कोलकाता तो कभी स्कॉच पीने के लिए गोवा फ्लाइट से जाता था, और काम ऐसा जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे     |     cult UNBOUND Championship: The Ultimate Test of Strength, Endurance, and Resilience     |     IFCCI Luxury Symposium Concludes Creating a Visionary Legacy for the Indo-French Luxury Industry     |     Bihar News: Patna High Court Rejected Plea Against Bpsc Exam 70th Pt Result Valid Prashant Kishore Pappu Yadav – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088