Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Hajipur: Dial 112 Police Accused Of Hooliganism Tea Vendor Beaten For Asking For Money Of Goods Video Surfaced - Amar Ujala Hindi News Live Aligarh: बदमाशों के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली, ताला कारोबारी के घर लूट करने वाले दो आरोपी दबोचे Chardham Yatra 2025 Registration Figer Crossed 31 Lakh More Than 27 Thousand Applied Offline - Amar Ujala Hindi News Live Sehore News: Thieves Locked The Family Members In The Room And Stole Three Lakh Cash And A Car - Madhya Pradesh News Ruhs Cuet Admit Card 2025 Out; Download Link Here - Amar Ujala Hindi News Live Reactions From The Ruling And Opposition Parties On Handing Over Vimal Negi Death Case To Cbi, Know Who Said W - Amar Ujala Hindi News Live IND vs ENG: टीम इंडिया में हो सकती है दो चौंकाने वाले नामों की एंट्री, इस दिन होगा टीम का ऐलान वीडी शर्मा बोले ऐतिहासिक होगा पीएम मोदी का स्वागत, सम्मेलन की कमान संभालेंगी महिलाएं, भाजपा ने तैयारियां तेज की 22 साल की टीवी एक्ट्रेस गुपचुप करेंगी सगाई! जाने क्या है वायरल तस्वीर का सच Jio ने लॉन्च किए 5 सस्ते रिचार्ज प्लान्स, 49 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की खत्म हुई बड़ी टेंशन

America attacked on Japan Hiroshima with atomic bomb on 6 August -78 years ago it was like this/जापान के हिरोशिमा पर अमेरिका ने 6 अगस्त को किया था परमाणु बम से हमला, 78 वर्ष पहले ऐसे आया था जलजला


हिरोशिमा, जहां पर अमेरिका ने गिराया था परमाणु बम।- India TV Hindi
Image Source : AP
हिरोशिमा, जहां पर अमेरिका ने गिराया था परमाणु बम।

आज ही के दिन 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था। इस हमले में सैकड़ों लोग मारे गए थे। 78 वर्ष बाद भी भयावह त्रासदी की काली यादें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं। परमाणु हमले के शिकार हिरोशिमा शहर के अधिकारियों ने यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध और कोरिया में मौजूदा तनाव के मद्देनजर दुनियाभर में प्रतिरोधक के रूप में परमाणु हथियारों के लिए बढ़ते समर्थन की आलोचना की है। हिरोशिमा में रविवार को परमाणु बम हमले की 78वीं बरसी पर शहर के अधिकारियों ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही।

हिरोशिमा ने दो महीने पहले ही दुनिया के सात प्रमुख औद्योगिक देशों के समूह जी-7 के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की थी, जिसमें जी-7 के सदस्य देशों के नेताओं ने शहर के शांति पार्क और दुनिया के पहले परमाणु हमले में मारे गए लोगों को समर्पित एक संग्रहालय का दौरा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। जी-7 सदस्य देशों के नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर परमाणु हथियारों का निरंतर उपयोग न करने का आह्वान किया था। लेकिन, उन्होंने रक्षात्मक उद्देश्यों की पूर्ति, आक्रामकता को रोकने और युद्ध तथा आक्रमण को रोकने के लिए ऐसे हथियारों को रखने को भी उचित ठहराया था। हिरोशिमा के मेयर काजुमी मात्सुई ने स्मरणोत्सव में अपने शांति संबोधन में जी-7 के सदस्य देशों के इस रुख को खारिज कर दिया।

जापान ने दुनिया भर के नेताओं से की ये अपील

मेयर काजुमी मात्सुई ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘ दुनिया भर के नेताओं को इस वास्तविकता का सामना करना चाहिए कि कुछ नीति निर्माताओं द्वारा परमाणु खतरों के बारे में अब जो आवाज उठाई जा रही है, वह परमाणु प्रतिरोधक क्षमता रखने के सिद्धांत की अदूरदर्शिता को उजागर करती है। उन्हें हमें वर्तमान के मौजूदा खतरों से बाहर निकाल कर हमारी आदर्श दुनिया की ओर ले जाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। ’’ हिरोशिमा के गवर्नर हिदेहिको युज़ई ने जापान सहित दुनिया भर में परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि को लेकर बढ़ती मांग पर सवाल करते हुए कहा, ‘‘परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में यकीन करने वाले वे लोग, जो कहते हैं कि परमाणु हथियार शांति बनाए रखने के लिए अपरिहार्य हैं, वे परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में प्रगति में केवल देरी कर रहे हैं।

’’ अमेरिका द्वारा छह अगस्त, 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम ने शहर को पूरी तरह से तबाह कर दिया था और उसमें 1,40,000 लोग मारे गए थे। इसके तीन दिन बाद नागासाकी पर गिराए गए दूसरे बम में 70,000 लोग मारे गए थे। जापान ने 15 अगस्त, 1945 को आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया। (एपी)

यह भी पढ़ें

चीन की “दवा” क्यों भारत के लिए बनी “दर्द का सौदा”, केयर रेटिंग्स की ये रिपोर्ट कर देगी हैरान

नेपाल के काठमांडू से हाईजैक हुआ था इंडियन एयरलाइंस का विमान, घटना के 24 साल बाद हुआ ये हैरतअंगेज खुलासा

Latest World News





Source link

1034770cookie-checkAmerica attacked on Japan Hiroshima with atomic bomb on 6 August -78 years ago it was like this/जापान के हिरोशिमा पर अमेरिका ने 6 अगस्त को किया था परमाणु बम से हमला, 78 वर्ष पहले ऐसे आया था जलजला
Artical

Comments are closed.

Hajipur: Dial 112 Police Accused Of Hooliganism Tea Vendor Beaten For Asking For Money Of Goods Video Surfaced – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aligarh: बदमाशों के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली, ताला कारोबारी के घर लूट करने वाले दो आरोपी दबोचे     |     Chardham Yatra 2025 Registration Figer Crossed 31 Lakh More Than 27 Thousand Applied Offline – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sehore News: Thieves Locked The Family Members In The Room And Stole Three Lakh Cash And A Car – Madhya Pradesh News     |     Ruhs Cuet Admit Card 2025 Out; Download Link Here – Amar Ujala Hindi News Live     |     Reactions From The Ruling And Opposition Parties On Handing Over Vimal Negi Death Case To Cbi, Know Who Said W – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: टीम इंडिया में हो सकती है दो चौंकाने वाले नामों की एंट्री, इस दिन होगा टीम का ऐलान     |     वीडी शर्मा बोले ऐतिहासिक होगा पीएम मोदी का स्वागत, सम्मेलन की कमान संभालेंगी महिलाएं, भाजपा ने तैयारियां तेज की     |     22 साल की टीवी एक्ट्रेस गुपचुप करेंगी सगाई! जाने क्या है वायरल तस्वीर का सच     |     Jio ने लॉन्च किए 5 सस्ते रिचार्ज प्लान्स, 49 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की खत्म हुई बड़ी टेंशन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088