Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Apple और Samsung के बाद Slim फोन की रेस में कूदीं चीनी कंपनियां, कर रही हैं बड़ी तैयारी


Slim Smartphones

Image Source : FILE
स्लिम स्मार्टफोन

Samsung ने अपने हाल में आयोजित गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में अपने सबसे पतले स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को टीज किया है। वहीं, Apple भी दुनिया के सबसे पतले स्मार्टफोन iPhone 17 Air की तैयारी कर रहा है। इन दोनों कंपनियों की नकल करते हुए अब चीनी कंपनियां भी Slim स्मार्टफोन की रेस में कूद कई हैं। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर वायरल हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक, Oppo और Vivo, Xiaomi भी स्लिम स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

Galaxy S25 Edge

Samsung Galaxy S25 सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन Galaxy S25, Galaxy S25+ और Galaxy S25 Ultra लॉन्च किए हैं। ये तीनों प्रीमियम स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर समेत कई दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। इस इवेंट में Samsung Galaxy S25 Slim को भी लॉन्च करने की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन को लॉन्च नहीं किया। कंपनी ने अपने सबसे पतले फोन को नए नाम Galaxy S25 Edge के नाम से टीज किया है, जिसकी मोटाई 6.4mm हो सकती है। 

इस इवेंट में Samsung Galaxy S25 Edge का डिजाइन भी रिवील किया गया। सैमसंग का यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। फोन के किसी फीचर के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने इस फोन के कुछ फीचर्स भी शेयर किए हैं। सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 3,786mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। 

चीनी कंपनियां कर रहीं तैयारी

इसके साथ टिप्स्टर ने यह भी बताया कि चीनी कंपनियां भी इस साल अपने Slim फोन को लॉन्च करने वाली है। ये स्मार्टफोन मिड बजट रेंज में लॉन्च किए जाएंगे। Xiaomi, Vivo और Oppo के ये फोन 4,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आ सकते हैं। हालांकि, चीनी कंपनियों के अपकमिंग स्लिम फोन के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले समय में इन फोन के बारे में कई और जानकारियां भी सामने आ सकती हैं।

Apple के iPhone 17 Air या iPhone 17 Slim के बारे में भी पिछले कुछ समय से कई जानकारियां सामने आ रही हैं। एप्पल का यह आईफोन 5.8mm पतला हो सकता है। इस आईफोन को बिना फिजिकल सिम कार्ड के लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसे पतला रखने के लिए केवल eSIM का इस्तेमाल कर सकती है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि एप्पल का यह सबसे पतला आईफोन चीन में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – Jio, Airtel, Vi पर भारी है BSNL का यह प्लान, 200 रुपये से कम में पूरे महीने की वैलिडिटी





Source link

2292360cookie-checkApple और Samsung के बाद Slim फोन की रेस में कूदीं चीनी कंपनियां, कर रही हैं बड़ी तैयारी
Artical

Comments are closed.

Redmi Note 14 सीरीज का सबसे सस्ता फोन लॉन्च, 5110mAh बैटरी समेत मिलेंगे तगड़े फीचर्स     |     IGP Kashmir after three terroirists neutralised in Srinagar     |     TCS में छंटनी पर केंद्र सरकार अलर्ट, कंपनी से लगातार संपर्क में IT मिनिस्ट्री     |     Gujarat leads in Pradhan Mantri Janjati Adivasi Nyaya Maha Abhiyan implementation for July 2025     |     Detentions, protests & identity: Bengal’s poll battle heats up | India News     |     Bihar News: बहुचर्चित प्रियांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा, फूफा ने भतीजी के कहने पर करवाई थी हत्या     |     Drone Terror: Electrician And His Brother Beaten Up In Moradabad After Being Accused Of Being Thieves – Amar Ujala Hindi News Live     |     Haridwar Stampede Help Arrived After 30 Minutes Policy Brought Down The Injured With The Help Of People – Amar Ujala Hindi News Live     |     Special Conversation With Dr. Deepak Of Aiims On Calories And Diet To Stay Healthy – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Monsoon Session 2025 Live Updates Today Obc Reservation Bjp Vs Congress Opposition Cm Mohan Yadav News – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088