Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Si Paper Leak Case Priyanka Goswami Sister-in-law Of Mastermind Of Paper Leak Absconded Mid-way - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल IPL 2025: टी-20 में विराट कोहली ने बनाया एक और कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में टॉप-5 में मारी एंट्री BJP slams 'political drama by DMK' | India News Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father's Death - Amar Ujala Hindi News Live Congress Called Three Years Of Dhami Government Disappointing Congress Press Conference Dehradun Harish Rawat - Amar Ujala Hindi News Live Khargone: नर्मदा किनारे की शासकीय जमीनों पर JCB से हो रहा कब्जा, फसल बोकर करवा रहे तहसील से दंड Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case - Amar Ujala Hindi News Live

Apple के लिए सिरदर्द बना iPhone 17 Air का डिजाइन, इस देश में लग सकता है बैन


iPhone 17 Air - India TV Hindi

Image Source : FILE
iPhone 17 Air (Representative Image)

Apple के अगले साल लॉन्च होने वाले सबसे पतले iPhone 17 Air (iPhone 17 Slim) पर बैन लग सकता है। इस फोन का डिजाइन एप्पल के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है। एप्पल का यह सबसे पतला आईफोन चीन में बैन किया जा सकता है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल अगले साल रेगुलर iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के साथ iPhone 17 Air को लॉन्च करेगा। कंपनी अपने Plus वाले मॉडल को Air या Slim के साथ रिप्लेस कर सकता है।

डिजाइन बना सिरदर्द

एप्पल के इस सबसे पतले आईफोन के डिजाइन में कंपनी बहुत बड़ा बदलाव करने वाली है। अपकमिंग आईफोन की मोटाई इतनी पतली होगी कि इसमें फिजिकल सिम कार्ड लगाए जाने का प्रावधान नहीं होगा। iPhone 17 Air में कंपनी दो eSIM कार्ड का ऑप्शन दे सकती है। फोन को पतला बनाने के लिए इसके हार्डवेयर में भी बदलाव किया जाएगा। चीन के टेलीकॉम नियमों के मुताबिक, किसी भी फोन में फिजिकल सिम कार्ड का होना अनिवार्य है। ऐसे में यह आईफोन चीन में बैन किया जा सकता है।

चीन एप्पल के लिए भारत की तरह ही महत्वपूर्ण मार्केट रहा है। अकेले चीन का योगदान ग्लोबल आईफोन की बिक्री में 19 प्रतिशत का है। ऐसे में आईफोन के 19 प्रतिशत ग्राहक कम हो सकते हैं, जिसकी वजह से एप्पल को भारी रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है। iPhone 17 Air की मोटाई 5 से 6 मिलीमीटर के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में इसमें फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट के लिए जगह बनाना मुश्किल है। 

चीन में लॉन्च करने के लिए करना होगा यह काम

रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी मार्केट में iPhone 17 Air को लॉन्च करने के लिए कंपनी को इसे रिडिजाइन करना होगा या फिर कोई यूनीक हाईब्रिड मॉडल तैयार करना होगा। इसके अलावा एप्पल अपने अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज के लिए इन-हाउस 5G मॉडल डेवलप कर रहा है, जो मौजूदा Qualcomm के चिप की परफॉर्मेंस के मुकाबले कमजोर साबित हुआ है। iPhone 17 सीरीज को अगले साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। अब देखना है कि चीन से इसे रेगुलेटरी सर्टिफिकेट मिलता है या नहीं। हालांकि, भारत में इसे लॉन्च होने में कोई दिक्कत नहीं है। भारत की तीनों लीडिंग टेलीकॉम कंपनियां eSIM कार्ड उपलब्ध कराती है, जिसकी वजह से यूजर्स को फोन खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें – Flipkart Black Friday Sale में iPhone 15 की कीमत धड़ाम, 16% सस्ता हुआ फोन





Source link

1961410cookie-checkApple के लिए सिरदर्द बना iPhone 17 Air का डिजाइन, इस देश में लग सकता है बैन
Artical

Comments are closed.

Si Paper Leak Case Priyanka Goswami Sister-in-law Of Mastermind Of Paper Leak Absconded Mid-way – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल     |     IPL 2025: टी-20 में विराट कोहली ने बनाया एक और कीर्तिमान, इस खास लिस्ट में टॉप-5 में मारी एंट्री     |     BJP slams ‘political drama by DMK’ | India News     |     Bihar Police : Engineering Student Commits Suicide Case Students Create Ruckus Shivhar Bihar News – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Son Also Died Due To The Shock Of Father’s Death – Amar Ujala Hindi News Live     |     Congress Called Three Years Of Dhami Government Disappointing Congress Press Conference Dehradun Harish Rawat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Khargone: नर्मदा किनारे की शासकीय जमीनों पर JCB से हो रहा कब्जा, फसल बोकर करवा रहे तहसील से दंड     |     Sirohi News: दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को मारा चाकू, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर     |     Shimla News 84-year-old Woman Gets Bail After 4 Months In Chitta Case – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088