Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Road Accident In Muzaffarpur: School Bus Carrying Children Overturned, 35 Children Injured - Amar Ujala Hindi News Live Budaun News: सराफ से लूट करने के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, सिपाही भी घायल Semal Tree Is In Danger In Nandhaur Wildlife Sanctuary Dehradun Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Anuppur Demand For Starting An Agricultural College Is Still Unfulfilled Mla Bisahulal Said This In Assembly - Anuppur News The Hooliganism Of Eunuchs Came To The Fore Again In Sagar - Rajasthan News दादरी पुलिस की चूक: हरियाणा अनुसूचित आयोग की टीम पहुंची, 24 शिकायतकर्ताओं को बुलाना ही भूली; मिली ये हिदायत Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ओकओवर में मनाया 61वां जन्मदिवस, पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी IPL 2025: KKR के सामने राजस्थान की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन चलते शो में हुई कुटाई, जेल की भी खानी पड़ी हवा, बीते 10 साल में स्टैंडअप कॉमेडी कैसे बनी सियासी सनसनी Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेंगे 200MP वाले दो कैमरे, बैटरी में भी होगा बड़ा अपग्रेड

Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini 2024, करोड़ों फैंस का इंतजार हुआ खत्म, जानें कीमत और फीचर्स


Apple iPad Mini 2024, Apple iPad Mini 2024 India launch, Apple iPad Mini 2024 Price in India, Apple - India TV Hindi

Image Source : फाइल फोटो
Apple ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया नया आईपैड।

Apple iPad mini 2024 का पिछले काफी महीनों से ऐपल फैंस इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए ऐपल ने भारतीय बाजार में अपना नया आईपैड मिनी 2024 बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस एक कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ तैयार किया है जो कि शानदार फीचर्स के साथ लैस है। ऐपल ने इसमें हाई स्पीड परफॉर्मेंस देने के लिए iPhone 15 Pro मॉडल में यूज किए जाने वाले A17 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया है। 

अगर आप एक नया टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपका बजट भी अच्छा खासा है तो आप इस टैबलेट की तरफ जा सकते हैं। एपल ने iPad mini 2024 को एपल इंटेलिजेंस फीचर के साथ पेश किया है। ऐपल का यह टैबलेट 7वीं जनरेशन का टैबलेट है जो कि एपल पेंसिल प्रो को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने इस लेटेस्ट टैबलेट को 3 साल के अपडेट के साथ किया है। 

Apple iPad mini 2024 का सबसे बड़ा फीचर एपल इंटेलिजेंस ही है। आपको बता दें कि यह कंपनी का खुद का एक एआई मॉडल है जो आपके कई सारे कठिन से कठिन काम को चुटकियों में निपटा सकता है। इस बार एपल ने इस आईपैड के स्टोरेज में भी बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने बेस वेरिएंट को 128GB स्टोरेज से लैस किया है, जबकि इसके पहले लॉन्च हुए आईपैड के बेस वेरिएंट में सिर्फ 64GB स्टोरेज ही मिलती थी। 

Apple iPad mini 2024 की कीमत

एपल ने आईपैड मिनी को तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। इसमें आपको 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 49,900 रुपये है। 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 59,900 रुपये है। 512GB वाले टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 79,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 

iPad Mini 2024 में आपको ब्लू, स्टारलाइट, स्पेसग्रे और वॉयलेट कलर वेरिएंट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि आप इसे 23 अक्टूबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट  के साथ साथ एपल स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। 

iPad Mini 2024 के फीचर्स

  1. iPad Mini 2024 में आपको 8.3 इंच की लिक्विट रेटिना डिस्प्ले मिलती है। 
  2. iPad Mini 2024 में कंपनी ने A17 pro चिपसेट दिया गया है। 
  3. इसमें आपको 128GB से लेकर 512GB तक स्टोरेज मिलती है। 
  4. कंपनी ने इसमें Apple Pencil Pro का सपोर्ट दिया है।
  5. फोटोग्राफी के लिए आईपैड में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। 
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S22 256GB की नई कीमत कर देगी खुश, एक झटके में अर्श से फर्श पर पहुंचा धांसू फोन





Source link

1711540cookie-checkApple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini 2024, करोड़ों फैंस का इंतजार हुआ खत्म, जानें कीमत और फीचर्स
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Road Accident In Muzaffarpur: School Bus Carrying Children Overturned, 35 Children Injured – Amar Ujala Hindi News Live     |     Budaun News: सराफ से लूट करने के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, सिपाही भी घायल     |     Semal Tree Is In Danger In Nandhaur Wildlife Sanctuary Dehradun Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Anuppur Demand For Starting An Agricultural College Is Still Unfulfilled Mla Bisahulal Said This In Assembly – Anuppur News     |     The Hooliganism Of Eunuchs Came To The Fore Again In Sagar – Rajasthan News     |     दादरी पुलिस की चूक: हरियाणा अनुसूचित आयोग की टीम पहुंची, 24 शिकायतकर्ताओं को बुलाना ही भूली; मिली ये हिदायत     |     Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ओकओवर में मनाया 61वां जन्मदिवस, पार्टी कार्यकर्ताओं ने डाली नाटी     |     IPL 2025: KKR के सामने राजस्थान की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन     |     चलते शो में हुई कुटाई, जेल की भी खानी पड़ी हवा, बीते 10 साल में स्टैंडअप कॉमेडी कैसे बनी सियासी सनसनी     |     Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेंगे 200MP वाले दो कैमरे, बैटरी में भी होगा बड़ा अपग्रेड     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088