Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
BJP-Sena turf war escalates: MoS Misal, minister Shirsat clash over authority; Fadnavis steps in | India News वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ध्वस्त हुआ कीर्तिमान, इंग्लैंड ने हासिल की पहले नंबर-1 की पोजीशन दो बच्चों का पापा है ये एक्टर, फिर रचाई शादी, 6 महीने की प्रेग्नेंट है दूसरी पत्नी, तस्वीरें देख चौंके फैंस 405 रुपये महीने में मिल रहा 108MP कैमरा वाला धांसू फोन, Flipkart ने करा दी मौज PM Modi extends greetings for Hariyali Teej in his 'Mann ki Baat' address Delhi govt drafts new logistics policy to cut pollution, decongest roads, and boost trade efficiency Kajol's Parents' Day post features throwback pics with dad Shomu Mukherjee, father-in-law Veeru Devgan House Broken In Punjab - Amar Ujala Hindi News Live जुलाई में दूसरी बार इस बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, अब मिलेगा कितना रिटर्न? यहाँ करें चेक Bihar: Boat Capsized In Punpun River, Two Missing, 18 Devotees Rescued; Collision With Pipa Bridge, Patna - Amar Ujala Hindi News Live

Ara News: Criminals Shot A Teacher Returning Home From School On Occasion Of Republic Day, Seriously Injured – Amar Ujala Hindi News Live


Ara News: Criminals shot a teacher returning home from school on occasion of Republic Day, seriously injured

अस्पताल में भर्ती घायल शिक्षक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोजपुर जिले के आरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां झंडोत्तोलन कार्यक्रम से लौट रहे एक सरकारी शिक्षक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर बांध के पास की है। हमले में शिक्षक को कनपटी पर गोली लगी, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Trending Videos

 

दिनदहाड़े शिक्षक को मारी गोलीबारी

जानकारी के मुताबिक, दामोदरपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार चमारपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। वह रविवार सुबह गणतंत्र दिवस के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दामोदरपुर बांध के पास एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने उन पर अचानक गोली चला दी। एक गोली उनकी कनपटी पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

 

परिजनों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल

गोली लगने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। फिर खून से लथपथ शिक्षक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर बताते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजनों ने उन्हें आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर उनकी कनपटी से गोली निकाल दी है। डॉक्टर ने बताया कि उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

 

हमलावरों की पहचान नहीं

घायल शिक्षक योगेंद्र कुमार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया, यह भी उन्हें पता नहीं है। शिक्षक के भाई जय किशोर साह ने बताया कि परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं है। घटना ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया है।

 

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थाना प्रभारी अभय शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। जख्मी शिक्षक और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।



Source link

2307090cookie-checkAra News: Criminals Shot A Teacher Returning Home From School On Occasion Of Republic Day, Seriously Injured – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

BJP-Sena turf war escalates: MoS Misal, minister Shirsat clash over authority; Fadnavis steps in | India News     |     वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ध्वस्त हुआ कीर्तिमान, इंग्लैंड ने हासिल की पहले नंबर-1 की पोजीशन     |     दो बच्चों का पापा है ये एक्टर, फिर रचाई शादी, 6 महीने की प्रेग्नेंट है दूसरी पत्नी, तस्वीरें देख चौंके फैंस     |     405 रुपये महीने में मिल रहा 108MP कैमरा वाला धांसू फोन, Flipkart ने करा दी मौज     |     PM Modi extends greetings for Hariyali Teej in his ‘Mann ki Baat’ address     |     Delhi govt drafts new logistics policy to cut pollution, decongest roads, and boost trade efficiency     |     Kajol’s Parents’ Day post features throwback pics with dad Shomu Mukherjee, father-in-law Veeru Devgan     |     House Broken In Punjab – Amar Ujala Hindi News Live     |     जुलाई में दूसरी बार इस बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, अब मिलेगा कितना रिटर्न? यहाँ करें चेक     |     Bihar: Boat Capsized In Punpun River, Two Missing, 18 Devotees Rescued; Collision With Pipa Bridge, Patna – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088