Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Aris Olympics 2024 Indian Shooter Manu Bhaker 10m Air Pistol Women’s Final Shooting Result Updates – Amar Ujala Hindi News Live


aris Olympics 2024 Indian Shooter Manu Bhaker 10m Air Pistol Women’s Final Shooting Result Updates

मनु भाकर
– फोटो : PTI

विस्तार


पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंचने पर परिवार और गोरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मनु भाकर मेडल के लिए रविवार को निशान लगाएंगी। परिजनों को पूरी उम्मीद है कि उनकी बेटी इस बार स्वर्ण पदक पर ही निशाना साधेगी।

Trending Videos

मनु भाकर के प्रदर्शन को लेकर समस्त गोरिया क्षेत्र व परिजनों में खुशी की लहर है। पिता रामकिशन भाकर व मां सुमेधा भाकर को पूरी उम्मीद है कि इस बार मनु भाकर विदेशी सर जमीन पर तिरंगा लहराएंगी और स्वर्ण पदक जीतेगी।

परिजनाें का दावा है कि मनु 20 वर्षों में किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली वे पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं। पिछली बार सुमा शिरूर एथेंस 2004 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंची थी। 27 शाॅट्स इनर सर्किल लगाने वाली पहली इकलौती खिलाड़ी है। भारतीय शूटर्स मनु भाकर के पास रविवार को मेडल जीतने का सबसे बेहतरीन मौका है।

मनु का उपलब्धि भरा सफर

मनु का खेल सफर उपलब्धियों भरा है। साल 2017 में मनु ने केरल में नेशनल चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण पदक जीतकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया इसी वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में भाकर ने रजत पदक अपने नाम किया। मैक्सिको के गुआदालाजरा में 2018 अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर पिस्टल फ़ाइनल में, भाकर ने दो बार के चैंपियन अलेजांद्रा ज़वाला को हराया। इस जीत से वे वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी बन गईं। 2018 में आईएसएसएफ़ जूनियर विश्व कप में भी डबल स्वर्ण जीता उसी वर्ष, 16 साल की उम्र में उन्होंने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, अपने स्कोर के साथ साथ उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित कर किया। मई 2019 में, मनु ने म्यूनिख आईएसएसएफ़ विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया अगस्त 2020 में मनु भाकर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। मन्नू भाकर को मां के हाथ का खीर चूरमा उन्हें बहुत पसंद है।

आज दोपहर 3.30 बजे होगा मनु भाकर का मुकाबला

10 मीटर एयर पिस्टल महिला इवेंट में भारत की मनु भाकर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। वह तीसरे स्थान पर रहीं। अब रविवार को फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। मनु भाकर भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे मेडल के लिए निशाना लगाएंगी।



Source link

1286080cookie-checkAris Olympics 2024 Indian Shooter Manu Bhaker 10m Air Pistol Women’s Final Shooting Result Updates – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

India, Bangladesh conduct naval exercise amid diplomatic chill | India News     |     The Brother-in-law Was Accused And The Police Brutally Beat Up The Brother-in-law – Amar Ujala Hindi News Live     |     Girlfriend Burnt By Petrol Dies During Treatment – Agra News     |     Jubin Nautiyal Received A Grand Welcome In Dehradun After Winning Iifa Award Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Food Safety Raids On Sweet And Snack Shops Ahead Of Holi Festival – Amar Ujala Hindi News Live     |     Opposition Members Blackmailing Mill Owners With Threat Of Raising Questions In House: Bjp Mlc – Amar Ujala Hindi News Live     |     Barmer News: Big Action Of Acb In Balotra, Assistant Administrative Officer Caught With 2.29 Lakh – Amar Ujala Hindi News Live     |     35 हजार में लिंग जांच: ईंट भट्ठे में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, महिला की जांच करते ही पहुंची टीम     |     HP Economic Survey: हिमाचल में प्रति व्यक्ति आय में 22,430 की बढ़ोतरी, जानिए आर्थिक सर्वेक्षण की बड़ीं बातें     |     अब नहीं टूटेगा रोहित शर्मा का ये विश्व कीर्तिमान, पाकिस्तान ने बाबर आजम के साथ कर दिया खेल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088