Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Caste Census: Tejashwi Yadav Adamant On 85 Percent Reservation, Wrote A Letter To Cm Nitish Kumar - Amar Ujala Hindi News Live Agra Police Exposed Prostitution Racket Dirty Work In Tourist Place Hotel - Amar Ujala Hindi News Live Environment Day: दून में नदियों की हालत खराब, पानी प्रदूषित, बिंदाल, रिस्पना, सुसवा का जल ई श्रेणी में मिला Bhopal Engineering Student Led Theft Gang Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Jodhpur News: Education Minister Said That Cow With High Shoulders Is Cow Mother - Amar Ujala Hindi News Live Dushyant Chautala Slam Bjp In Rohtak - Amar Ujala Hindi News Live Himachal News Anna Apple Enters Shimla Half Box Sold For Rs 1100 Bhattakufer Fal Mandi - Amar Ujala Hindi News Live इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही आई बड़ी खबर, भारतीय टीम से जुड़ेगा खास शख्स कहां हैं 'रामायण' की शूर्पणखा, जिसकी लक्ष्मण ने काटी थी नाक, शाहरुख खान की बनी बहन, अब जी रही हैं ऐसी लाइफ 9,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Pad 2, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Asia Cup 2024 में इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, सामने आया पूरा शेड्यूल


IND vs PAK- India TV Hindi

Image Source : PTI
भारत बनाम पाकिस्तान

INDIA vs PAKISTAN: खेल की दुनिया में टूर्नामेंट में कोई सा भी फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार, 20 सितंबर को अपने मेंस टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 के पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक ओमान में खेला जाएगा। जहां कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछले सीजन भी आठ टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। बता दें कि यह इमर्जिंग एशिया कप का छठा सीजन होने जा रहा है। पिछला सीजन श्रीलंका में खेला गया था। जहां पाकिस्तान ए की टीम ने इंडिया ए को फाइनल मैच में 128 रनों से हरा दिया था।

इन 8 देशों के बीच खेले जाएगा टूर्नामेंट

इमर्जिंग एशिया कप 2024 में भाग लेने वाली आठ टीमों में से पांच टीम एशियन क्रिकेट काउंसिल के फुल मेंबर नेशन होंगे। वहीं तीन टीम एसीसी मेंस प्रीमियर कप से क्वालीफाई करके खेलेंगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल के फुल मेंबर नेशन में इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम हैं। वहीं बचे हुए तीन देश यूएई, ओमान और हांग-कांग हैं। यूएई ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप के फाइनल में ओमान को हराया था। दूसरी ओर, हांगकांग ने तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में नेपाल को हराकर इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 के लिए क्वालीफाई किया था।

इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

टूर्नामेंट में भाग ले रही आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। जिसमें श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग ग्रुप ए में हैं जबकि भारत ए, पाकिस्तान ए, यूएई और ओमान ग्रुप बी का हिस्सा हैं। इमर्जिंग एशिया कप 2024 का पहला मुकाबला हांग-कांग और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच जहां भारत ए का सामना पाकिस्तान ए से होगा, 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। बता दें कि हर ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 25 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। वहीं 27 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

मेंस टी20 इमर्जिंग एशिया कप 2024 का पूरा शेड्यूल

  • 18 अक्टूबर: बांग्लादेश ए बनाम हांग-कांग
  • 18 अक्टूबर: श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए
  • 19 अक्टूबर: यूएई बनाम ओमान
  • 19 अक्टूबर: भारत ए बनाम पाकिस्तान ए
  • 20 अक्टूबर: श्रीलंका ए बनाम हांग-कांग
  • 20 अक्टूबर: बांग्लादेश ए बनाम अफगानिस्तान ए
  • 21 अक्टूबर: पाकिस्तान ए बनाम ओमान
  • 21 अक्टूबर: भारत ए बनाम यूएई
  • 22 अक्टूबर: अफगानिस्तान ए बनाम हांग-कांग
  • 22 अक्टूबर: श्रीलंका ए बनाम बांग्लादेश ए
  • 23 अक्टूबर: पाकिस्तान ए बनाम यूएई
  • 23 अक्टूबर: भारत ए बनाम ओमान
  • 25 अक्टूबर: सेमी-फाइनल 1
  • 25 अक्टूबर: सेमी-फाइनल 2
  • 27 अक्टूबर: अंतिम

यह भी पढ़ें

राशिद खान ने वनडे में तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड, अपने बर्थडे के दिन खुद को दिया खास तोहफा

अफगानिस्तान की टीम ने रच दिया इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Latest Cricket News





Source link

1553920cookie-checkAsia Cup 2024 में इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच, सामने आया पूरा शेड्यूल
Artical

Comments are closed.

Caste Census: Tejashwi Yadav Adamant On 85 Percent Reservation, Wrote A Letter To Cm Nitish Kumar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Agra Police Exposed Prostitution Racket Dirty Work In Tourist Place Hotel – Amar Ujala Hindi News Live     |     Environment Day: दून में नदियों की हालत खराब, पानी प्रदूषित, बिंदाल, रिस्पना, सुसवा का जल ई श्रेणी में मिला     |     Bhopal Engineering Student Led Theft Gang Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jodhpur News: Education Minister Said That Cow With High Shoulders Is Cow Mother – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dushyant Chautala Slam Bjp In Rohtak – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal News Anna Apple Enters Shimla Half Box Sold For Rs 1100 Bhattakufer Fal Mandi – Amar Ujala Hindi News Live     |     इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही आई बड़ी खबर, भारतीय टीम से जुड़ेगा खास शख्स     |     कहां हैं ‘रामायण’ की शूर्पणखा, जिसकी लक्ष्मण ने काटी थी नाक, शाहरुख खान की बनी बहन, अब जी रही हैं ऐसी लाइफ     |     9,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Pad 2, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088