
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण
– फोटो : संवाद
विस्तार
चंडीगढ़- दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के काफिले की पायलट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। पायलट कार हाईवे किनारे खराब खड़े एक ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस वजह से कुछ समय तक वहां जाम लगा रहा, लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। यह हादसा वीरवार देर रात हुआ है। धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण पायलट कार ट्रक से टकरा गई।

Comments are closed.