हेडलाइंस
Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें - Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Ku... Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा - Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners ... Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos - Madhya Pradesh News Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत - Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52 मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन - High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा 'Devotion etched in our consciousness': PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News

Assi Trailer: दुष्कर्म, छेड़छाड़ और खूनी खेल से सरावोर है तापसी पन्नू की अस्सी, ट्रेलर में दिखी कहानी झलकियां


Assi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@TAPSEEPANNU
अस्सी

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा जो अपनी सामाजिक चेतना से भरी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, एक बार फिर फिल्म ‘अस्सी’ के  साथ हाजिर हैं। फिल्म का ट्रेलर आज बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। तापसी पन्नू इस दुष्कर्म, छेड़छाड़ और खूनी खेल में उलझी हुई दिख रही हैं। ये कोर्टरूम ड्रामा 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। आइये जानते हैं कैसा फिल्म का ट्रेलर।

दुष्कर्म, अपराध और षणयंत्र में गुंथी है कहानी

अपने करियर में सामाजिक मुद्दों पर कहानी कहने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा इससे पहले आर्टीकल 15, मुल्क, थप्पड़ और कांधार हाईजैक अपने कैमरे के लैंस के जरिए दर्शकों तक पहुंचा चुके हैं। अब एक बार फिर अनुभव एक रेप मामले पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। नाम है अस्सी और इसमें हीरोइन हैं तापसी पन्नू। ये कोर्टरूम ड्रामा एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और उनके प्रति आए दिन हो रहे अपराधों की बखिया उधेड़ती है। फिल्म का ट्रेलर बुधवार की शाम रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू एक गैंगरेप पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही वकील की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की भयावह वास्तविकता को उजागर करती है। वीडियो में तापसी पन्नू एक जज को एक बलात्कार मामले के बारे में बताती हुई दिखाई देती हैं और कहती हैं कि एक ही दिन में ऐसे 80 और मामले दर्ज किए गए थे। दमदार ट्रेलर में भारत की राजनीति, सत्ता संघर्ष और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को भी दर्शाया गया है। फिल्म में कानी कुसरुति, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रेवती, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक कपूर और नसीरुद्दीन शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर मेकर्स के साथ दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि क्या अनुभव कश्यप एक बार फिर अपनी सामाजिक चेतना से भरी ये फिल्म जो एंटरटेनमेंट से कोसों दूर है, अपना बॉक्स ऑफिस पर कोई निशान छोड़ पाती है या नहीं। फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है और उसमें तापसी के साथ जीशान अय्यूब भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें- Varanasi: राजामौली की इस फिल्म में भगवान राम बनेंगे महेश बाबू, पहले ही सामने आई कहानी, ‘रामायण’ से है मूवी का कनेक्शन

Golmaal 5 Big Update: वसूली भाई नहीं, इस नए खलनायक से टकराएगी अजय देवगन की टोली, डबल होगा कॉमेडी का डोज

Latest Bollywood News





Source link

4385240cookie-checkAssi Trailer: दुष्कर्म, छेड़छाड़ और खूनी खेल से सरावोर है तापसी पन्नू की अस्सी, ट्रेलर में दिखी कहानी झलकियां
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें – Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Kumar     |     Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा – Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners Summoned     |     Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत – Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52     |     मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन – High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case     |     तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका     |     रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई     |     खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला     |     फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा     |     ‘Devotion etched in our consciousness’: PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088