Ayurvedic Beauty products used by ancient Indian queens for glowing skin royal beauty secrets खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती थीं राजकुमारियां, आयुर्वेद में भी बताए गए हैं कई फायदे, ब्यूटी टिप्स
भारत के इतिहास के पन्नों को पलटा जाए तो उसमें एक से बढ़कर एक खूबसूरत राजकुमारियों की चर्चा की गई है। आपने भी अपनी दादी-नानी से ऐसी कहानियां सुनी होंगी जहां एक खूबसूरत सी रानी का जिक्र होगा। मजे की बात है कि उस समय ना तो आज जैसे कोई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स हुआ करते थे ना ही ये कोई मेकअप ब्रैंड्स। ये रानियां अपने रूप के निखार के लिए सिर्फ प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल किया करती थीं। इन प्राकृतिक चीजों का कोई भी साइड इफेक्ट भी नहीं होता था और बिना किसी शृंगार के भी इनकी त्वचा चमकदार रहती थी। आज हम आपके साथ पर इन्हीं राजकुमारियों के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करने वाले हैं, जिनका जिक्र आयुर्वेद में भी मिलता है। आप भी इनका इस्तेमाल कर के अपनी खूबसूरत को नेचुरली बढ़ा सकती हैं।
केसर से बढ़ाएं चेहरे का ग्लो
चेहरे की रंगत को निखारने के लिए रानियां अक्सर केसर का इस्तेमाल किया करती थीं। केसर उनका प्रिय स्किनकेयर प्रोडक्ट हुआ करता था। कहा जाता है की रानियां अपने शरीर और चेहरे की रंगत को निखारने के लिए दूध में केसर मिलाकर नहाया करती थीं। कहते हैं कि इतिहास में हुई सबसे खूबसूरत रानी क्लियोपेट्रा गधी के दूध में केसर मिलाकर उसी से स्नान किया करती थीं। अब केसर वाले दूध से नहाना तो सबके लिए मुमकिन नहीं है, ऐसे में आप अपने चेहरे से टैनिंग को दूर करने के लिए और रंगत को निखारने के लिए मलाई या दूध में केसर मिलाकर इसे रात भर के लिए रख दें। अब सुबह इसे अपने चेहरे पर लगा लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में चेहरे की रंगत निखरने लगेगी।
शहद से हटाएं चेहरे के दाग-धब्बे
प्राकृतिक रूप से चेहरे से दाग-धब्बों को हटाने के लिए रानियां शहद का इस्तेमाल किया करती थीं। बहुत प्राचीन समय से ही शहद का इस्तेमाल एंटीसेप्टिक के रूप में किया जा रहा है। स्किन पर अगर कहीं भी जलने का निशान है तो उस पर कच्चा शहद लगाएं। धीरे-धीरे निशान खत्म हो जाएगा। इसके अलावा शहद में मलाई, चंदन और बेसन मिलाकर, फेस पैक तैयार कर के चेहरे पर लगाया जा सकता है। इससे चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं, त्वचा सॉफ्ट होती है और इसमें निखार आता है।
तुलसी के पत्ते से दूर भगाएं मुंहासे
तुलसी के पत्ते कई आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होते हैं। प्राचीन काल में लोग सांप और बिच्छू के डंक का इलाज करने के लिए भी तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल किया करते थे। तुलसी के पत्ते से तैयार पेस्ट को लगाने से, चेहरे से मुंहासे खत्म होते हैं। इसके लिए पहले तुलसी के पत्तों को पीसकर इसमें थोड़ा सा दूध मिला लें और अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। प्राचीन काल में रानियां भी तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में किया करती थीं।
नीम के पत्तों से चमकदार बनाएं बाल
प्राचीन काल में रानियों के बाल बहुत ही चमकदार हुआ करते थे। कहते हैं इसके लिए वे नीम के पत्तों का इस्तेमाल किया करती थीं। रानियां समय-समय पर नीम के तेल से अपने बालों की मालिश करवाया करती थीं। नीम के तेल की मालिश से बालों से रूसी खत्म होती है और बाल चमकदार बनते हैं। आप भी इसे अपने हेयरकेयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
नीम से बनाएं स्किन हेल्दी
नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। यह एक परफेक्ट टोनर के रूप में काम करता है। इसकी मदद से चेहरे से कील-मुहांसे की समस्या को खत्म किया जा सकता है। चेहरे से कील-मुहांसों को साफ करने के लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें। अब पानी में कॉटन को भिगोकर, इससे चेहरे पर टोनर की तरह लगाएं। इसके अलावा नीम की पत्तियों को पीसकर, दही में मिक्स करके फेस पैक के रूप में भी चेहरे पर लगा सकती हैं। ये फेस पैक आपको हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने में हेल्प करेगा।

Comments are closed.