Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Baba Mahakal Decorated With Bhaang And Dry Fruit And Then Ramai Bhasm – Madhya Pradesh News


श्री महाकालेश्वर मंदिर में ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर शनिवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में पूजन सामग्री से श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और “जय श्री महाकाल” का उद्घोष किया। 

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के लिए सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और फूलों की माला धारण करवाई गई। 

ऐसे हुई भस्म आरती

आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि बाबा महाकाल को पंचामृत स्नान के बाद पूजन सामग्री से भांग और ड्रायफ्रूट से श्रृंगारित किया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म रमाई गई और फिर कपूर आरती कर भोग अर्पित किया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

ये भी पढ़ें: सीबीआई कोर्ट ने 10 दोषियों को सुनाई 3 साल की कैद, 16 हजार जुर्माना भी लगाया

ऐसे हुई भस्म आरती

लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. शेखावत (PVSM, AVSM, SM), जीओसी एमबी एरिया, इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एसएन सोनी व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने शेखावत का सम्मान किया। 

ऐसे हुई भस्म आरती

स्मार्ट टीवी भेंट की

महाकालेश्वर मंदिर में राजस्थान के कोटा से पधारे देवर्ष गुप्ता द्वारा बेस्टोन कंपनी की 32 इंच की एलईडी स्मार्ट टीवी मंदिर प्रबंध समिति को भेंट की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एस.एल. सोनी व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा दानदाता का सम्मान किया गया।

ये भी पढ़ें:  गांजा बेचने की नौकरी कर रहा था युवक, महीने में मिलती इतनी तनख्वाह, गिरफ्तारी के बाद खुलासा



Source link

2734340cookie-checkBaba Mahakal Decorated With Bhaang And Dry Fruit And Then Ramai Bhasm – Madhya Pradesh News
Artical

Comments are closed.

Bihar Supaul News: Air Service Will Start Soon From Virpur Airport, Terminal Building Nitish Cabinet News – Bihar News     |     Amar Ujala Premier League: भव्य आगाज, ओजोन टाइटंस ने रसिक इन्फ्रा को हराया, विभांशु बने मैन ऑफ द मैच     |     Kedarnath Helicopter Crash Worker Stopped Devraj From Going In That Flight After A Short While Heli Crashed – Amar Ujala Hindi News Live     |     सीबीएसई : 10वीं-12वीं की पूरक परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम दिन आज     |     Gwalior Police Found The Innocent Child Who Was Kidnapped From The Railway Station – Gwalior News     |     Tonk Vande Ganga Abhiyan Minister Heeralal Nagar Visit – Rajasthan News     |     Himachal Viral Video Stunts From A Moving Suv Car Bilaspur A Solan Biker Hit A Car While Doing Stunt – Amar Ujala Hindi News Live     |     IND vs ENG: हरभजन सिंह ने किया शुभमन गिल का काम आसान, लीड्स टेस्ट के लिए सुलझाई प्लेइंग XI की गणित     |     TOI Social Impact Summit to honour breakout work in CSR-ESG | India News     |     Tejashwi Yadav Visits Shaheed Ram Babu Family Siwan – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088