Babita Chauhan Becomes The Chief Of State Wome Commission In Uttar Pradesh. – Amar Ujala Hindi News Live
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नामों की घोषणा कर दी गई है। बबीता चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता अपर्णा यादव।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। बबीता अभी भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा अपर्णा यादव और चारू चौधरी को महिला आयोग का उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
अपर्णा यादव पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की बहू हैं। उन्होंने 2022 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
बबीता चौहान आगरा, अपर्णा यादव लखनऊ और चारू चौधरी गोरखपुर की निवासी हैं। सभी का कार्यकाल फिलहाल एक वर्ष का होगा।

Comments are closed.