Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
School Time: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का बदला समय, डीएम ने जारी किये आदेश पहलगाम हादसा: कानपुर के मृतक शुभम का शव पहुंचा लखनऊ एयरपोर्ट, भावुक हुआ माहौल, कल होगा अंतिम संस्कार आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: उपलब्धि...आभा आईडी से स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड का देश में दूसरा स्थान Weather Forecast Yellow Alert For Heat Wave In Delhi For Two Days Heat Will Scorch - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal: एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खून से सीएम को लिखा पत्र, लगातार दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल Pahalgam Attack Life Stopped Forever In Valleys Of Kashmir Jaipur Neeraj Wife Aayushi Spoke In Trembling Voice - Amar Ujala Hindi News Live Hisar: सिलिंडर फटने से कर्मी की मौत, परिजनों ने कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना Pahalgam Attack Outrage In Himachal Markets Closed Effigies Of Terrorists Burnt - Amar Ujala Hindi News Live मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में लगाई तगड़ी छलांग, अब इन टीमों की टेंशन बढ़ी पहलगाम आतंकी हमले पर फट पड़े मनोज मुंतशिर, वीडियो जारी कर निकाला गुस्सा, फैन्स ने भी दी प्रतिक्रिया

bad weather forecast himachal pradesh landslide in shimla heavy rain alert


ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के एक बार फिर से सक्रिय होते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार रात को शिमला, बिलासपुर और कांगड़ा सहित अन्य जिलों में बारिश हुई। इससे सूखे जैसी स्थिति से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज व कल राज्य में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24, 25 व 26 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

26 जुलाई तक मौसम खराब

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि राज्य में 26 जुलाई तक मॉनसून की सक्रियता से व्यापक वर्षा होने का अंदेशा है। उन्होंने लोगों व पर्यटकों से भूस्खलन संभावित इलाकों की यात्रा न करने और नदी-नालों के किनारों से दूरी बनाने की हिदायत दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार बीती रात बिलासपुर जिला के भराड़ी में सर्वाधिक 87 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसके अलावा हमीरपुर जिला के भोरंज में 85, कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में 68, सिरमौर के धोलाकुआं में 62, कटुआला में 56, सरकाघाट में 53, घाघस में 48, कुफरी में 35, बिलासपुर में 34, ओलिंडा में 33, बरठीं व सुंदरनगर में 32-32, सलापड व बागी में 30-30 और शिमला में 27 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है।

शिमला के उपनगर टूटू में भूस्खलन

शिमला में बीती रात हुई वर्षा के बाद उपनगर टूटू में भूस्खलन की घटना सामने आई है। सुबह-सुबह तारादेवी-टूटू सड़क पर कैंचीमोड़ में पहाड़ी से ल्हासा (विशालकाय पत्थर) सड़क पर जा गिरा। इससे सड़क अवरुद्ध हो गई। घटना के वक्त एक कार वहां से गुजर रही थी। कार सवार भूस्खलन की जद में आने से बाल-बाल बच गए। भूस्खलन के बाद लोकनिर्माण विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और ल्हासा हटाकर सड़क को बहाल किया गया।

मॉनसून सीजन में वर्षा जनित हादसों में गई 40 लोगों की जान

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 27 जून को दस्तक दी थी। पिछले 25 दिनों में वर्षा से जुड़े हादसों में 40 लोगों की मौत हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक ऊंचाई से गिरने के कारण 16, पानी के तेज बहाव में बहने से 13, करंट से पांच औऱ सर्प दंश से चार लोगों की जान गई। इस अवधि में सिरमौर जिला में फ्लैश फ्लड की एक घटना सामने आई। राज्य में मानसून सीजन के दौरान 329 करोड़ का नुकसान आंका गया है। इसमें लोकनिर्माण विभाग को 114 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। मानसून सीजन में 77 कच्चे-पक्के घर क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा 57 पशुशालाएं और चार दुकानें धराशायी हुईं।

रिपोर्ट- यूके शर्मा   



Source link

1251000cookie-checkbad weather forecast himachal pradesh landslide in shimla heavy rain alert
Artical

Comments are closed.

School Time: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का बदला समय, डीएम ने जारी किये आदेश     |     पहलगाम हादसा: कानपुर के मृतक शुभम का शव पहुंचा लखनऊ एयरपोर्ट, भावुक हुआ माहौल, कल होगा अंतिम संस्कार     |     आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: उपलब्धि…आभा आईडी से स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड का देश में दूसरा स्थान     |     Weather Forecast Yellow Alert For Heat Wave In Delhi For Two Days Heat Will Scorch – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal: एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खून से सीएम को लिखा पत्र, लगातार दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल     |     Pahalgam Attack Life Stopped Forever In Valleys Of Kashmir Jaipur Neeraj Wife Aayushi Spoke In Trembling Voice – Amar Ujala Hindi News Live     |     Hisar: सिलिंडर फटने से कर्मी की मौत, परिजनों ने कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर दिया धरना     |     Pahalgam Attack Outrage In Himachal Markets Closed Effigies Of Terrorists Burnt – Amar Ujala Hindi News Live     |     मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में लगाई तगड़ी छलांग, अब इन टीमों की टेंशन बढ़ी     |     पहलगाम आतंकी हमले पर फट पड़े मनोज मुंतशिर, वीडियो जारी कर निकाला गुस्सा, फैन्स ने भी दी प्रतिक्रिया     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088