Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Can Heathrow nightmare hit Indian airports? | India News Bihar Board 12th Result 2025: Last Year Results Were Declared On This Day; Check Latest Updates - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: सरकार का दावा, बीते आठ सालों में साढ़े सात लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, ये हैं आंकड़े Indore News: गर्मी आते ही बढ़ने लगी पानी की किल्लत, नगर निगम को कुएं बावड़ी से आस Jaipur News: Dispute Escalated After Two Bikes Collided On The Road, Angry Youth Waved Sword, Then Apologized - Amar Ujala Hindi News Live SRH vs RR Dream11 Prediction: अभिषेक शर्मा या ट्रेविस हेड किसे बनाएं कप्तान, इन 11 प्लेयर्स दें अपनी टीम में जगह बेबाक अंदाज से हुईं मशहूर, खुद के दम पर बनीं 'क्वीन', आज राजनीति में भी चल रहा इनके नाम का सिक्का Nagpur riot-hurt dies; CM Devendra Fadnavis says vandals must pay up | India News Ed Filed Chargesheet Patna Special Money Laundering Court In Money Misappropriation Of Dead Persons Case - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ओएफसी का मैनेजर निलंबित, विजिलेंस जांच भी शुरू

Bank Strike Update: अगले हफ्ते नहीं होगी बैंकों की हड़ताल, कर्मचारी संगठनों ने टाला फैसला


bank strike, bank strike dates, bank strike in march, bank strike 2025, bank strike march, bank stri

Photo:PTI लगातार 4 दिन ठप हो जाता बैंकों का कामकाज

Bank Strike Update: देश के करोड़ों आम लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आ रही है। बैंक कर्मचारी संगठनों ने अगले हफ्ते दो दिनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है। संगठनों ने शुक्रवार को वित्त मंत्रालय और आईबीए (Indian Banks’ Association) से अपनी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल टाल दी है। बताते चलें कि, संगठनों ने पहले से तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, देशभर के बैंकों में सोमवार और मंगलवार को दो दिनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था। 9 बैंक कर्मचारी संघों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 24 और 25 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया था। 

क्या हैं बैंक कर्मचारी संगठनों की मांग

बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में हर हफ्ते दो दिनों की छुट्टी और सभी कर्मचारी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करना शामिल हैं। प्रस्तावित हड़ताल को टालने का फैसला मुख्य श्रम आयुक्त के सामने लिया गया है, जिन्होंने सभी पक्षों को सुलह बैठक के लिए बुलाया था। भारतीय बैंक संघ और वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने कर्मचारी संगठनों की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। UFBU ने कर्मचारियों के प्रदर्शन की समीक्षा और उससे जुड़े प्रोत्साहन (PLI) पर वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के हालिया निर्देशों को तत्काल वापस लेने की मांग भी की थी। कर्मचारी संगठन का कहना है कि इस निर्देश से कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को खतरा पहुंचता है और कर्मचारियों के बीच विभाजन पैदा होता है।

लगातार 4 दिन ठप हो जाता बैंकों का कामकाज

बैंक कर्मचारी संगठनों का इस ताजा फैसले से देश के करोड़ों आम ग्राहक राहत की सांस लेंगे। अगर कर्मचारी संगठन हड़ताल के अपने फैसले को कायम रखते तो बैंकों का कामकाज लगातार 4 दिनों के लिए ठप रहता है। दरअसल, 22 मार्च को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है और 23 मार्च को रविवार की वजह से देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। जिसके बाद सोमवार, 24 मार्च और मंगलवार, 25 मार्च को हड़ताल का कार्यक्रम तय था। ऐसे में आम लोगों के काम सीधे-सीधे 4 दिनों के लिए अटक जाते, जिससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता।

Latest Business News





Source link

2626190cookie-checkBank Strike Update: अगले हफ्ते नहीं होगी बैंकों की हड़ताल, कर्मचारी संगठनों ने टाला फैसला
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Can Heathrow nightmare hit Indian airports? | India News     |     Bihar Board 12th Result 2025: Last Year Results Were Declared On This Day; Check Latest Updates – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: सरकार का दावा, बीते आठ सालों में साढ़े सात लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, ये हैं आंकड़े     |     Indore News: गर्मी आते ही बढ़ने लगी पानी की किल्लत, नगर निगम को कुएं बावड़ी से आस     |     Jaipur News: Dispute Escalated After Two Bikes Collided On The Road, Angry Youth Waved Sword, Then Apologized – Amar Ujala Hindi News Live     |     SRH vs RR Dream11 Prediction: अभिषेक शर्मा या ट्रेविस हेड किसे बनाएं कप्तान, इन 11 प्लेयर्स दें अपनी टीम में जगह     |     बेबाक अंदाज से हुईं मशहूर, खुद के दम पर बनीं ‘क्वीन’, आज राजनीति में भी चल रहा इनके नाम का सिक्का     |     Nagpur riot-hurt dies; CM Devendra Fadnavis says vandals must pay up | India News     |     Ed Filed Chargesheet Patna Special Money Laundering Court In Money Misappropriation Of Dead Persons Case – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ओएफसी का मैनेजर निलंबित, विजिलेंस जांच भी शुरू     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088