Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Remains intact': Akhilesh Yadav claims INDIA bloc unity; says Samajwadi Party will fight 2027 UP polls within alliance | India News Bihar News : तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, महिला की दर्दनाक मौत लखनऊ एयरपोर्ट: दुबई आने और जाने वाली उड़ान हुई निरस्त, कई और शहरों में फ्लाइट घंटों लेट पहुंची Delhi Monsoon Forecast Pre Monsoon Rains Occurred Yellow Alert Issued For Tomorrow - Amar Ujala Hindi News Live Raped After Being Held Captive For Three Days - Jabalpur News The Youth Who Climbed The Mobile Tower Accused The Police Of Harassing Him - Kota News Himachal Vaccine Ready To Prevent Rejection In Kidney Transplant Cdl Kasauli Passed The Sample - Amar Ujala Hindi News Live अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर की तैयारी में जुटी भारतीय फुटबॉल टीम, ताजिकिस्तान से भिड़ेगी फिल्म हिट हुई तो मैरिज प्रपोजल की लगी लाइन, मिले शादी के 6 हजार प्रपोजल, 45 की उम्र में भी सिंगल है सुपरस्टार OLA ने लाखों कैब ड्राइवरों के लिए किया बड़ा ऐलान, किराये पर नहीं देना होगा कमीशन

Begusarai: Police Team Attacked While Raiding Liquor Party, 2 Injured; 9 Accused Including 4 Women Arrested – Amar Ujala Hindi News Live


बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिन्द टोली गांव में शराबबंदी कानून के तहत छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। घटना के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी की गई तथा शराब पीने के आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया गया। इस मामले में अब पुलिस ने चार महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Trending Videos

यह भी पढ़ें- रिश्तों का कत्ल: पत्नी ने मां और प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पहले ही रच ली थी जान लेने की साजिश; जानें

 

शादी समारोह के बीच पुलिस पर हमला, आरोपी हुआ फरार

जानकारी के मुताबिक, 20 मई की रात चकिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्हीपुर बिन्द टोली गांव में मंजीत महतो के घर शराब पार्टी चल रही है। इसी सूचना पर पुलिस टीम छापामारी के लिए वहां पहुंची थी। पुलिस जब मंजीत महतो को पकड़कर ले जा रही थी, तभी उसके परिजनों और आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी को चोटें आईं और आरोपी मंजीत को भीड़ की मदद से छुड़ा लिया गया। पुलिस स्थिति नियंत्रित न पाकर वापस लौटने को मजबूर हो गई।

 

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर जांच तेज की। इसके बाद रविवार को हुई कार्रवाई में मल्हीपुर बिन्द टोली गांव से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बबलू कुमार, शिव कुमार, भदय निषाद, पिंकी देवी, सोना देवी, ललिता देवी और नुनुवती देवी शामिल हैं। सभी आरोपियों को पहले सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे स्टेशन पर IAF जवान की मौत, पाकिस्तान से सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार छुट्टी पर लौट रहे थे घर

 

‘कानून तोड़ने वालों को नहीं बख्शा जाएगा’

बेगूसराय एसपी मनीष ने इस घटना को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पुलिस टीम पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और आगे की गिरफ्तारियां भी जल्द होंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

‘शादी में था माहौल, गलती से फंसे’

गिरफ्तार आरोपी भदय निषाद ने मीडिया के सामने कहा कि गांव में शादी समारोह चल रहा था और पुलिस जब छापामारी करने आई, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। उन्होंने दावा किया कि कई बेकसूर लोग भी गिरफ्त में आ गए हैं, जो मंजीत महतो के पड़ोसी मात्र थे।



Source link

2764910cookie-checkBegusarai: Police Team Attacked While Raiding Liquor Party, 2 Injured; 9 Accused Including 4 Women Arrested – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

Comments are closed.

‘Remains intact’: Akhilesh Yadav claims INDIA bloc unity; says Samajwadi Party will fight 2027 UP polls within alliance | India News     |     Bihar News : तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, महिला की दर्दनाक मौत     |     लखनऊ एयरपोर्ट: दुबई आने और जाने वाली उड़ान हुई निरस्त, कई और शहरों में फ्लाइट घंटों लेट पहुंची     |     Delhi Monsoon Forecast Pre Monsoon Rains Occurred Yellow Alert Issued For Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Raped After Being Held Captive For Three Days – Jabalpur News     |     The Youth Who Climbed The Mobile Tower Accused The Police Of Harassing Him – Kota News     |     Himachal Vaccine Ready To Prevent Rejection In Kidney Transplant Cdl Kasauli Passed The Sample – Amar Ujala Hindi News Live     |     अंडर-23 एशियन कप क्वालीफायर की तैयारी में जुटी भारतीय फुटबॉल टीम, ताजिकिस्तान से भिड़ेगी     |     फिल्म हिट हुई तो मैरिज प्रपोजल की लगी लाइन, मिले शादी के 6 हजार प्रपोजल, 45 की उम्र में भी सिंगल है सुपरस्टार     |     OLA ने लाखों कैब ड्राइवरों के लिए किया बड़ा ऐलान, किराये पर नहीं देना होगा कमीशन     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088