Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

Benefits To Ludhiana In Punjab Budget 2025 – Amar Ujala Hindi News Live


पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को विधानसभा में अगले वित्त वर्ष का बजट पेश किया। इस बजट के प्रावधानों से पंजाब की आर्थिक राजधानी को भी लाभ मिलेगा। मसलन बजट में लुधियाना समेत चार शहरों में लगभग 50 किलोमीटर सड़कें विश्व स्तरीय बनाई जाएंगी। इससे लुधियाना की प्रमुख सड़कों का कायाकल्प होगा। इससे लोगों को आने जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

Trending Videos

पंजाब नगर विकास निधि के अंतर्गत 225 करोड़ रुपये सड़क अवसंरचना के उन्नयन और पंजाब के सभी 166 कस्बों और शहरों में समान रूप से उपलब्ध कराई जाने वाली पांच आवश्यक नगरपालिका सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए दिए जाएंगे, जिनमें स्वच्छता, जल आपूर्ति, सीवेज, सड़कें और स्ट्रीट लाइटें इत्यादि हैं। इसका लाभ भी शहरवासियों के अलावा ग्रामीणों को भी होगा।

लुधियाना शहर के नागरिकों को शहरी शासन, वित्त और स्थायी जल सेवाओं की डिलीवरी को मजबूत करने के लिए पंजाब नगर सेवा सुधार परियोजना (पीएमएसआईपी) के लिए 300 करोड़ रुपये का आवंटन। इससे सेवाओं की डिलीवरी सदृढ़ होगी। बजट में वित्त वर्ष 2025-26 में 367 ई-बसों की खरीद, जिससे पंजाब के शहरों में स्थायी और सुलभ शहरी गतिशीलता सुनिश्चित होगी। अभी लुधियाना में मजबूत सार्वजनिक परिवहन सिस्टम नहीं है। यहां के लोग आटो रिक्शा एवं ई रिक्शा के जरिये ही सफर करते हैं। ऐसे में बस सेवा में मजबूती से लोगों को सस्ता परिवहन सिस्टम मिलेगा। लुधियाना में सिविल बस डिपो अवसंरचना का विकास किया जाएगा।

छोटे उद्यमियों को होगा सीधा फायदा

लुधियाना माइक्रो स्माल एंड मिडियम एंटरप्राइजेज सेक्टर का गढ़ है। एमएसएमई प्रदर्शन को बढ़ाने और गति देने की योजना के तहत, राज्य छोटे उद्यमों के लिए बाजार पहुंच, वित्तीय सहायता और प्रौद्योगिकी अपनाने को बढ़ाने के लिए 120 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को लागू कर रहा है। इसका सीधा लाभ छोटे उद्यमियों को होगा। प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में प्रौद्योगिकी विस्तार केंद्र की स्थापना का बजट में प्रावधान किया गया है। इससे इंडस्ट्री में नवाचार आएगा। इसके अलावा लुधियाना में आरएंडएस सेंटर और ऑटो पार्ट्स और हैंड टूल्स टेक्नोलॉजी संस्थान के उन्नयन के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। इससे इंस्टीट्यूट अपग्रेड होगा और उद्यमियों को इसका फायदा मिलेगा।



Source link

2655930cookie-checkBenefits To Ludhiana In Punjab Budget 2025 – Amar Ujala Hindi News Live
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Chaitra Navaratra commences at Shri Vaishno Devi Shrine, thousands throng to seek blessings | India News     |     Sasaram Village Drowned In Grief As Soon As Air Force Officer Body Arrived Final Farewell With Military Honors – Bihar News     |     टेककृति फेस्ट: गीतों से आईआईटियंस को पुराने से नए दौर तक ले गए सोनू निगम     |     Grand Road Show Of Cm Dhami On Completion Of Three Years Of The Government Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Eid Moon Sighted Eid Ul Fitr Will Be Celebrated Across Country Tomorrow – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore News: Eid-ul-fitr Celebrations In Indore, Markets Filled With Enthusiasm And Joy – Amar Ujala Hindi News Live     |     Grand Procession And Fireworks Mark Chaiti Ekam Celebrations In Udaipur – Rajasthan News     |     IPL Points Table: डबल हेडर के बाद इस टीम ने बनाई टॉप-4 में जगह, CSK और SRH की बढ़ गईं मुश्किलें     |     जब करिश्मा पर भारी पड़ी मां बबीता कपूर की एक जिद, होने लगी थी ब्लीडिंग!     |     बच्चे भी होने लगे हैं पैनिक अटैक का शिकार, एक्सपर्ट से जानें कैसे कम होगी बच्चों की घबराहट?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088