Best places for bachelor party in India For Girls and Boys नवंबर में है शादी और अभी तक फाइनल नहीं हुई बैचलर पार्टी की जगह, तो देखिए भारत की बेस्ट प्लेसिस, Travel news in Hindi
क्या आपकी शादी भी नवंबर-दिसंबर के महीने में होने वाली है? तो इससे पहले आपको अपने दोस्तों और कुछ क्लोज कजिन के साथ बैचलर ट्रिप प्लान करना चाहिए। शादी से पहले अब हर कोई बैचलर पार्टी ऑर्गेनाइज करता है। इसे सेलिब्रेट करने के लिए लोग अपने शहर से दूसरे शहर में जाकर एंजॉय करना पसंद करते हैं। अगर आपकी शादी नवंबर में है तो आपको फटाफट एक जगह डिसाइज कर लेनी चाहिए। यहां देखिए भारत की कुछ बेस्ट प्लेसिस-
लद्दाख
बैचलर पार्टी के लिए लद्दाख अच्छी जगह है। इस जगह पर दुनियाभर के लोग जाते हैं। साल के कुछ दिन ये जगह बर्फ की चादर से ढकी रहती है। ऐसे में यहां का मौसम लोगों को खूब पसंद आता है। आप बैचलर पार्टी के लिए इस जगह पर जा सकते हैं। अगर आप एडवेंचर ट्रिप चाहते हैं तो बैचलर पार्टी के लिए यहां जाएं।
वर्कला
त्रिवेन्द्रम से केवल एक घंटे की दूरी पर, वर्कला बीच नारियल के पेड़ों और शानदार झोंपड़ियों से घिरा है। दिन के समय यहां मनमोहक सूर्यास्त का मजा लें और रात में समुद्र तट के किनारे नाइट लाइफ को एंजॉय कर सकते हैं। सितंबर से अप्रैल तक का महीना यहां जाने के लिए बेस्ट है।
गोकर्ण
बैचलर पार्टी के लिए साउथ की किसी जगह पर जाना चाहते हैं तो गोकर्ण जा सकते हैं। यहां शांत नाव की सवारी, ऐडवेंचर्स पैरासेलिंग, कयाकिंग से लेकर स्नॉर्कलिंग तक आप इन सभी चीजों का मजा अपने दोस्तों के साथ ले सकते हैं।
कसोल
कसोल कुल्लू जिले में स्थित हिमाचल प्रदेश का एक फेमस हिप्पी गांव है। बैचलर पार्टी की ट्रिप के दौरान हरे भरे पहाड़ों की ठंडी हवाओं के बीच, शांति में शहर के जीवन से दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं तो इस जगह पर जाएं। अगर आप म्यूजिक को एंजॉय करना चाहते हैं तो इस जगह पर आपको कई प्लेसिस मिलेंगी।

Comments are closed.