Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar Assembly Election 2025 Gaya Vidhan Sabha Seat Report Political Equation Satta Ka Sangram Video - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: मेरठ में हुई महापंचायत में बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार, नौ अप्रैल को लखनऊ में हो सकता है आर-पार का एलान Uber Cab Looted To Commit A Big Crime In Dehradun Four Criminals From Haryana Arrested - Amar Ujala Hindi News Live Bhopal 28 Tonnes Of Rice Meant For Distribution To Poor From A Ration Shop Was Seized From Trader Shop - Amar Ujala Hindi News Live Kunal Kamra Eknath Shinde Controversy: Priyanka Chaturvedi In Support Of Kunal Kamra - Amar Ujala Hindi News Live Awareness Rally Taken Out From Government Tb Hospital - Alwar News Major Accident Averted At Jubbarhatti Airport, Plane Stopped By Applying Emergency Brakes, Deputy Chief Minist - Amar Ujala Hindi News Live IPL 2025: आशुतोष और विप्राज ने लखनऊ के मुंह से छीनी जीत, पंत की कप्तानी में लखनऊ को मिली पहली हार 2 रुपये में बिक रहा 1 किलो टमाटर, फसल तुड़वाने का भी खर्च नहीं निकाल पा रहे किसान MPs to earn Rs 1.2 lakh/month as Centre notifies 24% hike in pay & pension | India News

Best places to visit on Dussehra for watching Ravan Dahan in Delhi NCR दूर-दूर तक मशहूर है दिल्ली / NCR की इन 5 जगहों का रावण दहन, इस दशहरा दोस्तों और परिवार संग देख आएं अद्भुत नजारा, Travel news in Hindi


दशहरा के दिन रावण दहन देखने का प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली/ NCR की ये 5 फेमस जगहें विजिट करना ना भूलें। यहां रावन दहन का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलता है कि आप इसे भूल नहीं पाएंगे।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 Oct 2024 07:58 AM
share Share

12 अक्टूबर को पूरे देश में दशहरा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन देश के लगभग हर हिस्से में जगह-जगह मेले का आयोजन होता है, जिसमें रावण का पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के जिलों में भी दशहरे के त्योहार का भव्य आयोजन किया जाता है। दिल्ली/एनसीआर में कई ऐसे प्लेसेज हैं, जहां के दशहरे का मेला और रावण दहन बहुत ही पॉपुलर है। अगर इस बार आप दिल्ली/एनसीआर में दशहरा सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो दशहरे का पूरा आनंद लेने के लिए इन प्लेसेज को जरुर विजिट करें।

रामलीला मैदान

दिल्ली/एनसीआर के दशहरा सेलिब्रेशन की बात की जाए तो इसमें रामलीला मैदान का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां का रावण दहन बेस्ट माना जाता है। दिल्ली के रामलीला मैदान के रावण दहन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दशहरे के दिन यहां भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां रावण का विशालकाय पुतला बनाया जाता है और भव्य तरीके से इसका दहन होता है। यहां के रावण दहन को लाइव टेलीकास्ट भी किया जाता है।

लाल किला मैदान

दिल्ली के लाल किला मैदान का रावण दहन भी बहुत पॉपुलर है। यहां के रावण दहन को देखने के लिए दिल्ली/एनसीआर के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग पहुंचते हैं। दशहरे के दिन यहां भव्य मेले का आयोजन होता है और रावण दहन किया जाता है। यहां के दशहरे के आयोजन की सबसे खास बात है कि इसमें रावण दहन के साथ, लव कुश लीला का भी विशेष आयोजन किया जाता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से दर्शक आते हैं।

पंजाबी बाग

दिल्ली के पंजाबी बाग में भी दशहरे के दिन भव्य मेले का आयोजन किया जाता है और रावण का विशालकाय पुतला बनाकर उसका दहन किया जाता है। यहां के मेले की सुंदर सजावट लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। पंजाबी बाग के मेले में आप तरह-तरह की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां कई तरह की राइड्स को भी एंजॉय कर सकते हैं।

स्वर्ण जयंती पार्क (रोहिणी सेक्टर 11)

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 के स्वर्ण जयंती पार्क में भी दशहरे के मेले का भव्य आयोजन होता है। इस मेले में आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यहां का रावण दहन भी बहुत ही पॉपुलर है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है। यहां पर रावण के बहुत ही भव्य और विशाल पुतले का दहन किया जाता है।

नोएडा स्टेडियम

दिल्ली/एनसीआर में स्थित नोएडा स्टेडियम में भी दशहरे का बहुत ही ग्रैंड आयोजन किया जाता है। यहां का दशहरा बहुत ही खास होता है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। पिछले साल नोएडा स्टेडियम में रावण के 70 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया था। हर साल यहां पर इसी तरह रावण का बहुत ही बड़ा पुतला बनाया जाता है। अगर आप दशहरे का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं तो नोएडा स्टेडियम बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।



Source link

1674000cookie-checkBest places to visit on Dussehra for watching Ravan Dahan in Delhi NCR दूर-दूर तक मशहूर है दिल्ली / NCR की इन 5 जगहों का रावण दहन, इस दशहरा दोस्तों और परिवार संग देख आएं अद्भुत नजारा, Travel news in Hindi
Artical

Comments are closed.

Bihar Assembly Election 2025 Gaya Vidhan Sabha Seat Report Political Equation Satta Ka Sangram Video – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: मेरठ में हुई महापंचायत में बिजलीकर्मियों ने भरी हुंकार, नौ अप्रैल को लखनऊ में हो सकता है आर-पार का एलान     |     Uber Cab Looted To Commit A Big Crime In Dehradun Four Criminals From Haryana Arrested – Amar Ujala Hindi News Live     |     Bhopal 28 Tonnes Of Rice Meant For Distribution To Poor From A Ration Shop Was Seized From Trader Shop – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kunal Kamra Eknath Shinde Controversy: Priyanka Chaturvedi In Support Of Kunal Kamra – Amar Ujala Hindi News Live     |     Awareness Rally Taken Out From Government Tb Hospital – Alwar News     |     Major Accident Averted At Jubbarhatti Airport, Plane Stopped By Applying Emergency Brakes, Deputy Chief Minist – Amar Ujala Hindi News Live     |     IPL 2025: आशुतोष और विप्राज ने लखनऊ के मुंह से छीनी जीत, पंत की कप्तानी में लखनऊ को मिली पहली हार     |     2 रुपये में बिक रहा 1 किलो टमाटर, फसल तुड़वाने का भी खर्च नहीं निकाल पा रहे किसान     |     MPs to earn Rs 1.2 lakh/month as Centre notifies 24% hike in pay & pension | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088